WTF! This Swing Trading STRATEGY Feels Like CHEATING — backtested on Indian market data | FakeTrades
FakeTrades.in
← all strategies

WTF! This Swing Trading STRATEGY Feels Like CHEATING

The Finance Note · watch on YouTube ↗
Analysed 06 Sep 2026, 07:50 PM IST
★★★☆☆ 3.0 / 5

Why 3.0/5? (stars grade the EDGE — per-trade expectancy, consistency, drawdown — not the headline return)

  • A real but modest per-trade edge: +0.22R across 240 trades

Verdict

Auto-backtested. AI-decoded: Sector-driven momentum trading with consolidation/contraction zone buying after an explosive move; entry on order buildup (contraction) with volume confirmation, stop below 20-EMA, target at next resi Ran on 159 large/mid-caps, real costs. 240 trades, win 47%, payoff 1.52, expectancy +0.22R/trade (avg +0.29%/trade).

This is a real edge. Reasonably consistent (88% of years positive).

Mechanically decoded from the transcript and scored from the metrics. Flagged for human review; a hand-vetted verdict can override it.

See strategies that scored 4★+ →
Know someone trading this?

🔴 Live forward test (no hindsight — only trades the rules fired AFTER we published this verdict)

Tracking since 2026-09-07 — no qualifying signals have fired yet. The engine re-checks every night on fresh data; results appear here the day the rules trigger.

Is it profitable? (green above the line = made money, red below = lost it)

₹2,00,000 portfolio (max 5 positions, across the stock universe — real delivery costs)

Return+18.3%
CAGR+2.4%
Max drawdown-6.4%
Trades233 · 110 won
₹200,000 → ₹236,516  ·  2019-04-18 → 2026-06-08
20192020202120222023202420252026
+1%+5%+4%+2%+3%+1%+1%+1%

Simulated on the 159 large/mid-cap universe. Capital-constrained, daily mark-to-market.

Year by year (every trade the rules fired, across the tested stocks)

YearTradesWin %ExpectancyAvg return / trade
20191953% +0.45R +0.51%
20204448% +0.31R +0.66%
20214146% +0.25R +0.35%
20223546% -0.06R +0.11%
20233057% +0.53R +0.40%
20243139% +0.02R -0.01%
20252544% +0.14R +0.02%
20261540% +0.09R +0.08%

Where this strategy made & lost money (the full stock-by-stock breakdown — 117 stocks, incl. 2026)

#StockTradesWin%Avg/tradeBestTotal2026
1 ████████ 425% +0.0% +6% +0% +6%
2 ████████ 450% +1.2% +6% +5% +5%
3 ████████ 1100% +2.6% +3% +3% +3%
4 ████████ 1100% +3.0% +3% +3% +3%
5 ████████ 475% +0.9% +2% +3% +2%
6 ████████ 425% -0.7% +2% -3% +1%
7 ████████ 3100% +4.5% +5% +13% +0%
8 JINDALSTEL free peek 475% +1.9% +5% +8% +0%
9 ████████ 2100% +3.8% +4% +8% +0%
10 ████████ 2100% +3.9% +4% +8% +0%
11 ████████ 2100% +3.7% +4% +7% +0%
12 ████████ 2100% +3.0% +3% +6% +0%
13 ████████ 2100% +2.9% +3% +6% +0%
14 ████████ 1100% +6.2% +6% +6% +0%
15 ████████ 450% +1.2% +7% +5% +0%
16 ████████ 560% +1.0% +3% +5% +0%
17 ████████ 250% +2.3% +6% +5% +0%
18 ████████ 560% +1.0% +3% +5% +0%
19 ████████ 450% +1.1% +7% +5% +0%
20 ████████ 250% +2.7% +8% +5% +0%
21 ████████ 20% -3.0% +-3% -6% -3%
22 ████████ 520% -1.0% +3% -5% -2%
23 ████████ 10% -2.1% +-2% -2% -2%
24 ████████ 425% +0.0% +5% +0% -2%
25 ████████ 250% -0.1% +2% +0% -2%
26 ████████ 250% +0.4% +3% +1% -2%
27 ████████ 250% +2.0% +6% +4% -2%
28 ████████ 540% +0.3% +5% +1% -1%
29 ████████ 30% -2.9% +-3% -9% +0%
30 ████████ 10% -5.6% +-6% -6% +0%
You can see the numbers — see the names. Unlock every stock in this breakdown and download it as Excel. The worst stock in this table returned -9% under these exact rules — one wrong pick costs many times the unlock.

Educational backtest output only — not investment advice or a recommendation to buy/sell any security. AI-generated from stored historical data; not 100% accurate. Past performance is not indicative of future results.

Full transcript (4744 words)
यह मेरे पिछले 3 महीने का पीएनएल है जिसका टोटल प्रॉफिट है 167000 और इसका 80% प्रॉफिट मोमेंटम ट्रेडिंग स्ट्रेटजी से बना है जो आज आप सीखने वाले हैं। इस स्ट्रेटजी में दो चीजें बहुत ही स्पेशल है। सबसे पहला है कि ये स्ट्रेटजी बहुत ही सिंपल है। देखिए दुनिया की जितनी भी बड़ी ट्रेडिंग स्ट्रेटजीस हैं चाहे वो मार्क मिनाविनी की वीसीपी स्ट्रेटजी हो, निकलस डार्वस का डार्वस बॉक्स हो या ऑलवर केल का केल मेथड। इन सारे स्ट्रेटजीज़ में एक कॉमन फैक्टर है कि यह इजी टू इंप्लीमेंट है। एक बात हमेशा याद रखिएगा जो स्ट्रेटजी जितना सिंपल है उसमें करना उतना इजी है। एंड ट्रेडिंग इज ऑल अबाउट मास्टरिंग दैट वन स्ट्रेटजी। इस स्ट्रेटजी की दूसरी खास बात है कि यह एक सेक्टर बेस्ड स्ट्रेटजी है। यानी हम सिर्फ उन्हीं सेक्टर्स में ट्रेड करेंगे जो अभी ट्रेंड में है। और यही चीज इसे बाकी सारे स्ट्रेटजी से अलग बनाती है। लोग मोमेंटम ट्रेडिंग के नाम पर सिर्फ चार्ट खोलते हैं। दो-तीन इंडिकेटर्स लगाते हैं और देखते हैं अगर यह स्टॉक मोमेंटम में है तो बाय कर लेते हैं। और इससे बड़ी बेवकूफी मैंने आज तक नहीं देखी। आप खुद से एक सवाल पूछिए। क्या गारंटी है कि अगर स्टॉक चार्ट में सही दिख रहा है तो वो ऊपर ही जाएगा। क्या आपके पास कोई ठोस रीजन है इसमें बिलीव करने का? अब इसके एक स्टेप पीछे चलिए। आप देखिए कि पिछले कुछ दिनों से कौन-कौन से सेक्टर्स हैं जो बिल्कुल ट्रेंड में थे। मतलब दो-ती हफ्ते से बिल्कुल ऊपर ही जा रहे हैं। सेक्टर देखने के पीछे सबसे बड़ा रीजन है इंस्टीट्यूशन। इंस्टीट्यूशन कभी भी रैंडम स्टॉक्स में बाय नहीं करेगी। वह हमेशा पूरे सेक्टर में इन्वेस्ट करती है। तो अगर कोई सेक्टर ट्रेंड में आ रहा है तो उसके पीछे बहुत बड़ा रीजन है। जैसे आप पिछले कुछ दिनों से देखिए ऑटो और आईटी सेक्टर में बहुत तेजी आई है। इस तेजी के पीछे एक बहुत बड़ा रीजन है। ऑटो स्टॉक्स के बढ़ने का रीजन है रिकॉर्ड सेल्स। जुलाई के महीने में गाड़ियों का सेल्स रिकॉर्ड हाई पे पहुंच गया था। वहीं आईटी स्टॉक्स के बढ़ने का रीजन है ग्लोबल फंड रोटेशन। देखिए एआई स्टॉक्स पूरे दुनिया में ओवरवैलिड ज़ोन में चले गए हैं। तो इंस्टीट्यूशन ओवरवैलड एआई सेक्टर से पैसा निकालकर कन्वेंशनल आईटी और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में डाल रही है। याद रखिए मोमेंटम ट्रेडिंग हमेशा एक ट्रेंडिंग सेक्टर से शुरू होगा। डायरेक्टली स्टॉक से कभी मोमेंटम ट्रेडिंग शुरू नहीं होगा। सेक्टर मोमेंटम में नहीं है तो स्टॉक के मोमेंटम में होने का कोई फायदा नहीं है। वो कभी भी नीचे आ जाएगा। याद रखिए अगर सेक्टर आपके हाथ में आ गया तो आपका 80% काम पूरा हो गया। अब आपको वैसे स्टॉक्स ढूंढना है जो एक बार बड़ा मूव दे चुके हैं। अब दूसरे बड़े मूव की तैयारी कर रहे हैं। टेंशन मत लीजिए। इस वीडियो में मैं आपको सब कुछ सिखाऊंगा। ट्रेंडिंग सेक्टर कैसे ढूंढना है? उस सेक्टर के परफेक्ट स्टॉक को कैसे सेलेक्ट करना है? उसमें एंट्री कब लेना है, एग्जिट कब करना है, टारगेट, एसएल सब कुछ। बस आप इस वीडियो में बने रहिए। इस स्ट्रेटजी को स्टार्ट करने से पहले मैं आपको एक बहुत ही इंपॉर्टेंट चीज बताता हूं। मैं अपने करंट ट्रेड्स का एग्जांपल इसीलिए दे रहा हूं क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जो कमेंट सेक्शन में आकर कमेंट करेंगे कि पुराने चार्ट्स में स्ट्रेटजी बताना बहुत आसान है। पुराने चार्ट्स में हर कुछ अच्छा दिखता है। तो आपके लिए मैं अपने करंट ट्रेड्स का एग्जांपल ले रहा हूं। वो ट्रेड जो मैं अभी लेने वाला हूं या ले चुका हूं। हर एग्जांपल में यह स्ट्रेटजी और एडवांस होती जाएगी। यानी हर अगले एग्जांपल में आपको कुछ ऐसा पता चलेगा जो आपको पहले कभी नहीं पता था। तो इसीलिए अगर आप सिर्फ एक एग्जांपल देखकर यह समझ जाएंगे कि आपने स्ट्रेटजी को सीख लिया है। आपने कुछ नहीं सीखा। क्योंकि जो इंसान आखिरी तक बना रहा उसकी अंडरस्टैंडिंग और जो पहले एग्जांपल में छोड़ गया उसकी अंडरस्टैंडिंग। इन दोनों की अंडरस्टैंडिंग में जमीन आसमान का फर्क है। मोमेंटम ट्रेडिंग स्ट्रेटजी के दो केसेस हैं। सबसे पहला केस यह और अगला केस है यह। इन दोनों केसेस को अपने दिमाग में बिठा लीजिए क्योंकि आगे मैं इसको बहुत ही अच्छे तरीके से एक्सप्लेन करने वाला हूं। सबसे पहला केस लीजिए। यहां पे यह स्टॉक ऊपर जाता है। ठीक है? ऊपर जाने का मतलब है कि स्टॉक के अंदर मोमेंटम आ गया है। इसके बाद यह स्टॉक यहां पे कंसोलिडेट करेगा। देखिए इस कंसोलिडेशन का मतलब है कि यहां पे ऑर्डर्स पंच हो रहे हैं। क्योंकि कभी भी एक स्टॉक एक बार में ऊपर नहीं जा सकता। वो थोड़ा ऊपर जाएगा और जितने भी ऑर्डर्स पंच हुए थे यहां पे खत्म हो गए। उसके बाद उसको और ऊपर जाने के लिए फ्रेश ऑर्डर्स की जरूरत है। तो यहां पे वह थोड़ा देर कंसोलिडेट करेगा। इस कंसोलिडेशन के दौरान यह ऑर्डर्स कलेक्ट करेगा। याद रखिएगा ट्रेडिंग किसी भी तरीके की हो। स्विंग ट्रेडिंग, इंट्राडे, फॉरेक्स किसी भी तरीके की ट्रेडिंग हो। हर ट्रेडिंग में एक चीज कॉमन है ऑर्डर कलेक्शन। ऑर्डर कलेक्शन। यह ऑर्डर कलेक्शन अपमूव का फ्यूल है। यानी यही इसको एनर्जी देगा कि यह स्टॉक और ऊपर जाए। सबसे पहली ट्रिक फोकस ऑन द ट्रेंडिंग सेक्टर्स। सबसे पहला स्टेप है हम ट्रेंडिंग सेक्टर में बाय करेंगे क्योंकि आपको एक बेसिस चाहिए। मैंने क्या बताया था? क्या गारंटी है कि अगर यह स्टॉक आपको अच्छा लग रहा है तो यह ऊपर ही जाएगा। क्या बेसिस है? देखिए चार्ट का भी बेसिस नहीं बन सकता। तो इसके लिए हमारा पहला बेसिस बनेगा कि यह सेक्टर ट्रेंड में है। अब दूसरा स्टेप दूसरा स्टेप इसमें होगा कि उस ट्रेंडिंग सेक्टर के ट्रेंडिंग स्टॉक्स को जानना है। अगर उस सेक्टर के वजह से जिस स्टॉक में सबसे ज्यादा अपमूव आ रही है, इसका मतलब है कि इंस्टीट्यूशन का पैसा उसी में लग रहा है। अब तीसरा स्टेप। तीसरे स्टेप में आप इस कॉन्ट्रैक्शन पैटर्न को देखेंगे। क्योंकि बस कोई स्टॉक ऊपर जा रहा है इसलिए बाय करेंगे तो यह कभी भी नीचे आ सकता है। इसीलिए हमें वैसे टाइम पर बाय करना है जब इसमें ऑर्डर्स कलेक्ट हो रहे हैं। कभी भी याद रखिए कभी भी ब्रेकआउट में बाय मत कीजिएगा। यह सबसे बड़ी गलती लोग करते हैं। ब्रेकआउट में बाय करना। ब्रेकआउट में बाय करने के बाद स्टॉक कब नीचे आएगा आपको खुद पता नहीं चलेगा। हमेशा जब ऑर्डर बिल्ड अप हो रहा हो तभी बाय कीजिए। तो सबसे पहला स्टेप क्या है? हमें ट्रेंडिंग सेक्टर में फोकस करना है। दूसरा स्टेप उस सेक्टर के ट्रेंडिंग स्टॉक्स को देखना है। और तीसरा स्टेप हमें जब ऑर्डर बिल्ड अप हो रहा है तब एंट्री लेना है। यहां पे देखिए आप ऐसा केस करेंटली आईटी सेक्टर में देखेंगे। एक सेकंड मैं निफ्टी आईटी का चार्ट खोल रहा हूं। यह देखिए। यह है निफ्टी आईटी का चार्ट। अब यह स्ट्रक्चर काफी हद तक इससे मैच कर रहा होगा। यह मोमेंटम ट्रेडिंग का एक क्लासिकल केस है। मैं आपको बताता हूं। देखिए जरूरी नहीं है कि मोमेंटम सिर्फ इसी को कहते हैं। बिल्कुल नहीं। मोमेंटम इसको भी कहते हैं। ये भी मोमेंटम में आता है। इसीलिए मैंने इस केस को लिया है। मोमेंटम ट्रेडिंग में दो ही केस हो सकता है। या तो स्टॉक ऐसे जा रहा है। ऐसे गया या फिर यह स्टॉक ऐसे आके ऐसे गया। यह एक मोमेंटम ज़ोन है। यह एक मोमेंटम बाइंग ज़ोन है। तो, यहां पर हम दूसरा केस लेते हैं। यह एग्जैक्टली निफ्टी आईटी इसी पैटर्न को फॉलो कर रहा है। अब, इसके बेस पे हम एग्जांपल्स को देखते हैं। यह सुपरजीत इंजीनियरिंग का डे टाइम फ्रेम का चार्ट है। देखिए, मोमेंटम ट्रेडिंग मैं जब भी करता हूं, तो मैं हमेशा डे टाइम फ्रेम में करता हूं। वीकली टाइम फ्रेम में हम स्टॉक का ट्रेंड जानेंगे, लेकिन, ट्रेड का डिसीजन हम हमेशा डे टाइम फ्रेम में लेंगे। तो, यह है Sujit इंजीनियरिंग। अब इसको मैंने क्यों बाय किया? देखिए अगर मैं अपने पुराने पीएनएल में जाऊं। एक सेकंड यह पीएनएल हां यह है। तो यह है मेरा पीएनएल। इस पीएनएल में आप देखिए मैंने कब सुपर इंजीनियरिंग को बाय किया था। हां यह देखिए इसको मैंने बाय किया था 30 जुलाई को और सेल मैंने किया है 6 अगस्त को। ठीक है? अब देखिए 30 जुलाई कहां पे है? यह यह 30 जुलाई है। इस पैटर्न को ध्यान से देखिए। आप एक चीज देख रहे हैं कि स्टॉक यहां से चलना शुरू किया। ठीक है? अगर हम इसके थोड़े और पीछे जाएं। स्टॉक यहां से चलना शुरू किया। ठीक है? ये अपमूव दिया। उसके बाद देखिए धीरे-धीरे किस तरीके से कॉन्ट्रैक्ट कर रहा है। देखिए जरूरी नहीं है कि कॉन्ट्रैक्शन एकदम सेम लेवल पर ही हो। हो सकता है कभी-कभी हाई ऊपर चला जाता है। इसीलिए आप देखिए जैसे ही यह ऊपर गया अगले दिन ही इंस्टिट्यूशन ने इसे खींच कर नीचे ला दिया। और खासकर खासकर यह ज़ोन देखिए। यह ज़ोन यहां पे आप देखिए कितनी भारी कॉन्ट्रैक्शन चल रही है। यह कॉन्ट्रैक्शन नहीं है। यह असल में ऑर्डर कलेक्शन है। अब इसको लेने के पीछे मेरा रीज़न क्या है? देखिए, स्टॉक को मैंने कितने में बाय किया? ₹502.80 के आसपास। तो यहां पर देखिए ₹502 यह है। अगर मैं इसको यहां पर बाय करता हूं तो इसका अगला रेजिस्टेंस कहां पे है? यहां पे ₹514 के आसपास। इसका मतलब अगला रेजिस्टेंस काफी पास है। कभी भी स्टॉक बाय करो ऐसे कंडीशन में जब मार्केट बहुत अच्छा नहीं है। क्योंकि आपको पता है पिछले कुछ दिनों से मार्केट उतना अच्छा नहीं है। तो ऐसे कंडीशन में कभी भी स्टॉक बाय करना। हमेशा देखना कि उसका अगला रेजिस्टेंस उसके पास हो। जी हां, हम बुल रन में देखते हैं कि अगर हमने स्टॉक यहां पर बाय किया तो अगला रेजिस्टेंस काफी दूर होना चाहिए। यह बुल रन में हम देखते हैं। क्योंकि बुल रन में स्टॉक के पास उतना लंबा मूवमेंट देने का टाइम होता है। लेकिन बेयर मार्केट या फिर फॉलिंग मार्केट में स्टॉक के पास उतना लंबा मूवमेंट देने का टाइम नहीं होता है। इसीलिए हम देखते हैं कि रेजिस्टेंस आसपास ही होना चाहिए। इसकी क्या रीज़न है? देखिए हम आज तक पढ़ते आए हैं कि रेजिस्टेंस हमेशा यहां से रिजेक्ट करता है। लेकिन एक चीज आपको नहीं पता कि रेजिस्टेंस स्टॉक को अपने तरफ खींचता भी है। जी हां, अगर किसी स्टॉक को आपने बाय किया और उसके आसपास रेजिस्टेंस है। हमेशा देखिएगा 90% टाइम स्टॉक अपने रेजिस्टेंस के तरफ खींचा चला आएगा। मैं 10 साल से ट्रेड कर रहा हूं और मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि अगर स्टॉक के आसपास दूसरा रेजिस्टेंस है वह स्टॉक उस रेजिस्टेंस तक जरूर ट्रैवल करता है। एक दो% चांसेस है कि ऐसा कभी नहीं होता। दैट्स अ डिफरेंट थिंग लेकिन 98% टाइम यही होता है। स्टॉक मार्केट सिर्फ टेक्निकल एनालिसिस और फंडामेंटल एनालिसिस का नाम नहीं है। स्टॉक मार्केट में सेंटीमेंट भी बहुत काम करती है। इसीलिए आप एक नई फील्ड ऑफ स्टडी देखेंगे स्टॉक मार्केट में जिसे हम कहते हैं सेंटीमेंट एनालिसिस। ठीक है? सेंटीमेंट एनालिसिस कि पब्लिक का सेंटीमेंट क्या चल रहा है? तो जब भी एक स्टॉक ऊपर जाते हुए अपने रेजिस्टेंस के कुछ करीब पहुंचता है, ऐसे रिटेल ट्रेडर्स एंटर होना शुरू हो जाते हैं जो उम्मीद करते हैं कि स्टॉक यहां से ब्रेकआउट दे देगा। आपको तो पता है पहले भी आप करते होंगे कि आप ब्रेकआउट में एंट्री करते हैं। तो कई ऐसे इंस्टीटशंस और रिटेल ट्रेडर्स होते हैं जो स्टॉक को ब्रेकउ रेंज तक ले भी जाते हैं। उसके बाद एक अलग बैच ऑफ ट्रेडर्स आते हैं जो स्टॉक को ब्रेकआउट के बाद ट्रेड करते हैं। तो जब भी स्टॉक अपने रेजिस्टेंस के आसपास होता है, यह सेंटीमेंट बन जाता है कि स्टॉक में स्ट्रेंथ है और स्ट्रांग स्टॉक को हर कोई बाय करना चाहता है। यही रीज़न था मेरा इस स्टॉक को बाय करने के पीछे। इसमें मुझे ज्यादा नहीं अराउंड 5300 का प्रॉफिट हुआ है। बट ठीक है अच्छा प्रॉफिट है। 1 लाख में यार 5% निकालना इस मार्केट में काफी अच्छा रिटर्न है। अब यहां पे हम देखते हैं कि मेरे लेने के बाद हुआ क्या? मैंने यह उम्मीद की थी कि मेरे लेने के बाद स्टॉक किसी तरीके से अपने रेजिस्टेंस के आसपास पहुंचेगा ही। यह स्टॉक यहां से चलता है। ऊपर गया। यहां पे कुछ थोड़ा सा रिजेक्शन आया और देखिए स्टॉक में कितनी बड़ी मूवमेंट आई है। अब सवाल उठता है कि मेरा एसएल कहां पे होगा? देखिए, इसके लिए मैं आपको एक ट्रिक बताता हूं। एक आप इंडिकेटर अपने चार्ट में लगा लीजिए जिसका नाम है 20 50। ये मैंने कई बार यूज़ किया है इस इंडिकेटर को। जो मेरे पुराने व्यूअर्स हैं उन्हें पता है कि ये इंडिकेटर्स मैं अक्सर यूज़ करता हूं। ये क्या है? ये चार ईएमएस हैं। 20 एएमए, 50 ईएमए, 100, 200। ठीक है? तो अब मान लीजिए मैं यहां पे रिप्ले करता हूं फिर से। तो अब इस दिन वापस आइए जिस दिन मैंने बाय किया था। एक सिंपल सी ट्रिक आप समझ लीजिए। स्टॉक हमेशा जब भी आप बाय करें जब भी ये कॉन्ट्रैक्शन चल रहा हो अपने 20 ईएमए के स्टॉक हमेशा ऊपर होना चाहिए। तो ये स्टॉक अपने 20 ईएमए के ऊपर है। बिल्कुल है। तो यहां पे मैंने एंट्री ली थी ₹502 के आसपास। तो यहां पे मेरा एसएल होगा हमेशा 20 ईएमए के नीचे और आपका टारगेट कितना होगा? देखिए इस केस में मुझे पता था कि स्टॉक रेजिस्टेंस के बिल्कुल आसपास क्लोज हुआ है। इसका मतलब है कि अगले कुछ दिनों में अगर स्टॉक ऊपर जाएगा तो ये रेजिस्टेंस को ऊपर तोड़ने के बाद वापस नीचे आ सकता है। लेकिन कभी भी ये रेजिस्टेंस के लाइन से रिजेक्ट नहीं होगा। अब ये मुझे क्यों पता चला? अब इसके पीछे भी एक कहानी है। सबसे पहला स्टेप मैंने आपको क्या बताया था कि हमें ट्रेंडिंग सेक्टर्स ढूंढने हैं। तो ट्रेंडिंग सेक्टर हम कैसे ढूंढेंगे? इसके लिए हम सबसे पहले Google में जाएंगे और लिखते हैं ट्रेंड लाइन। इस ट्रेंड लाइन के बाद में आपको लिखना है सेक्टर परफॉर्मेंस। सेक्टर परफॉर्मेंस। देखिए सबसे पहले आ गया सेक्टर परफॉर्मेंस। इस पे क्लिक कीजिए। सबसे पहला वेबसाइट खुल गया ट्रेंड लाइन का सेक्टर परफॉर्मेंस। अब देखिए इसमें क्या करना है। ध्यान से सुनिए। यहां पे आप सबसे पहले सेलेक्ट करेंगे मंथ को। मंथ को सेलेक्ट करने के बाद यहां पर आप देखिए कि कौन-कौन से वह सेक्टर्स हैं जो बिल्कुल ट्रेंड में है। जैसे टेक्सटाइल एंड अप्रैल्स ट्रेंड में आईटी सेक्टर बहुत ट्रेंड में है। ऑटोमोबाइल बहुत ट्रेंड में है। आप देख रहे हैं यहां पे ऑटोमोबाइल कितने हाई ट्रेंड में है। अब इसके बाद अगर हम वीकली चार्ट पे जाएं यानी वीकली टाइम फ्रेम में तो वीकली टाइम फ्रेम में उस टाइम पे जब मैं यह बाय कर रहा था तब ऑटोमोबाइल थर्ड पोजीशन में था। इसका मतलब है कि इस पूरे महीने में तो यह ट्रेंड में था और इस वीक में भी ट्रेंड में है। तो इसका साफ-साफ मतलब है कि सेक्टर में स्ट्रेंथ है। हमेशा याद रखिएगा किसी स्टॉक में ब्रेकआउट दो केस में आता है। या तो उसके बारे में कोई अच्छा न्यूज़ आया हो तो ब्रेकआउट आ रहा है या फिर यह ऊपर इसलिए जा रहा है क्योंकि इसके सेक्टर में स्ट्रेंथ है। और अगर सेक्टर में स्ट्रेंथ है तो यह अपने रेजिस्टेंस को भी बहुत ही ईज़ली तोड़ देगा। 20 ईएमए के नीचे मेरा एसएल था 3% के आसपास। और यहां पर मैंने टारगेट कितने पर बुक किया था? 529 आई गेस। हां। तो 5% के आसपास मेरा टारगेट बुक हुआ। क्यों मैं कॉन्फिडेंट था कि ये स्टॉक अपने रेजिस्टेंस को तोड़ेगा क्योंकि ये सेक्टर स्ट्रेंथ में था। अगला चार्ट है सोलर indstries का और ये एक कमाल का एग्जांपल है। देखिए एक बात को समझ लीजिए। पुराने चार्ट्स में पैटर्न दिखाना बहुत आसान है। तो लोग जो कमेंट कर रहे हैं वो गलत नहीं कह रहे हैं। पुराने चार्ट में आप देखिएगा हर पैटर्न दिखेगा। लेकिन लाइव मार्केट में करंट ट्रेड में आपको वो पैटर्न दिखाना वो बड़ी बात है। तो यह स्टॉक मैंने बाय किया हुआ है और मैंने आज ही बाय किया है और इसी पैटर्न को देखकर बाय किया है। तो अब आपको समझ में आ रहा होगा कि जो मैं बता रहा हूं वही मैं यूज़ करता हूं। यह मैं आपको अपनी स्ट्रेटजी बता रहा हूं। अब देखिए इसके एग्जांपल को। यह मेरा पीएनएल है। मैंने इसे करेंटली पोजीशन में होल्ड करके रखा हुआ है। क्योंकि मैंने बताया कि मैंने आज ही बाय किया है इसे। यह देखिए। हां, यह नीचे वाला स्टॉक। अभी करेंटली इसमें प्रॉफिट चल रहा है ₹11,760 का। यह ऊपर का शॉपर स्टॉक मैंने सेल कर दिया है। इसीलिए यह इस तरीके से दिख रहा है। यह मैंने अभी करेंटली होल्ड कर रखा है। अब देखिए इसको। यह मैंने 12 क्वांटिटी बाय किया है। यह बाइंग प्राइस था 19,344 का और करेंटली इसका प्राइस चल रहा है 20,324। अब चार्ट पे आइए। अब इस पूरे लॉजिक को समझिए कि मैंने स्टॉक को क्यों बाय किया। सबसे पहला स्टेप हमारा क्या था? स्टेप नंबर वन कि हम ट्रेंडिंग सेक्टर में इन्वेस्ट करेंगे। यानी ट्रेंडिंग सेक्टर में ही हम ट्रेड करेंगे। आई एम सॉरी मेरा हैंडराइटिंग बहुत ही बुरा है। पर आप समझ सकते हैं। हम अपने ट्रेंडिंग सेक्टर को चूज़ करेंगे। तो इसके लिए हम ओपन करते हैं अपना ट्रेंड लाइन वाला वेबसाइट और हम वीकली चार्ट पे देखते हैं। आई मीन वीकली टाइम फ्रेम में देखते हैं। देखिए वीकली टाइम फ्रेम में यह आपको दिख रहा है जनरल इंडस्ट्रीज। ये कितने ट्रेंडिंग में है ये सेक्टर। अब इस ट्रेंडिंग सेक्टर में आते हैं। अब मैं आपको एक ट्रिक बताता हूं। अगर आपको ट्रेंडिंग सेक्टर के वैसे स्टॉक्स ढूंढना है जैसे जैसा मैंने अभी यहां पे बताया है जो यहां पे कंसोलिडेट कर रहे हैं, कॉन्ट्रैक्ट कर रहे हैं। तो कॉन्ट्रैक्ट करने वाले स्टॉक्स को अगर आपको ढूंढना है तो इसके लिए एक सिंपल सा ट्रिक है। आपको वैसा स्टॉक बाय करना है जो मंथली टाइम फ्रेम में है। मंथली टाइम फ्रेम में 15% के आसपास अपमूव दे रहा है। 15% या उससे कम। ठीक है? वीकली टाइम फ्रेम में यह स्टॉक 8 से 10% का अपमूव दे चुका है। उससे ज्यादा नहीं। ठीक है? और डेली टाइम फ्रेम में यह स्टॉक अराउंड 34 या दो-तीस के आसपास हो। इसमें आपके आपके पास फ्री हैंड है। आप चाहे तो एकद वाला स्टॉक भी देख सकते हैं। 1 दिन के मूवमेंट का उतना बड़ा इंपैक्ट नहीं पड़ेगा। मंथली और वीकली टाइम फ्रेम का ज्यादा बड़ा रोल होता है। अगर मंथली टाइम फ्रेम में यह स्टॉक 40% ऊपर चला गया। इसका मतलब है कि हाई चांसेस है अभी इसमें प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है। इसीलिए हम वैसे स्टॉक्स को अवॉयड तो नहीं करेंगे देख लेंगे। लेकिन फिर भी ज्यादा चांसेस आपको कॉन्ट्रैक्शन स्टॉक्स यानी मोमेंटम ट्रेडिंग वाले स्टॉक्स के किस में हैं? या मंथली टाइम फ्रेम में जो 15% के आसपास बढ़े हैं और जो वीकली टाइम फ्रेम में 8 से 10% बढ़े हैं और डेली टाइम फ्रेम में चाहे 1 2% हो 2-3% हो ये डिपेंड करता है स्टॉक टू स्टॉक। तो यहां पे हमने सेलेक्ट किया जनरल Industries। अब जनरल Industries सेलेक्ट करने के बाद हमें देखना है कि कौन से वो स्टॉक्स हैं। तो उसके लिए हम नीचे आएंगे। देखिए इसका मैं आपको ट्रिक बताता हूं। आप नीचे आइए। आपको दिख रहा है डेली हाई लो, वीकली हाई लो, मंथली हाई लो। इस पे आप डबल क्लिक कीजिए। डबल क्लिक आपने कर दिया। अब वैसे स्टॉक्स आपके पास सबसे पहले आएंगे जो मंथली टाइम फ्रेम में सबसे ज्यादा अपमूव दे चुके हैं। अब उजास एनर्जी में देख रहे हैं 92% का अपमूव है। हमें इसमें कितना देखना था? 15 20% के आसपास का। तो अब हम यहां पर आते हैं। हम धीरे-धीरे नीचे चलते हैं। देखिए ध्यान रखिए वैसे स्टॉक्स को ही चूज़ कीजिए जिसका मार्केट कैप 1000 करोड़ या 1500 करोड़ से ऊपर का है। यह 200300 करोड़ वाले मार्केट कैप में वैसे भी ट्रेड नहीं करना चाहिए इंसान को। तो यहां पे हम नीचे आते हैं। यह देखिए। यह है सोलर Industries। मंथली टाइम फ्रेम में कितना बड़ा अपमूव है? 11.5 यानी 11 1/2% का अपमूव। वीकली टाइम फ्रेम में 10:30 और डेली टाइम फ्रेम में 8:30 देखिए जब मैंने इसे बाय किया था तब यह 2-3% के आसपास अपमूव दे चुका था। उसके बाद मैंने बाय किया। मेरे बाय करने के बाद यह इतना बड़ा अपमूव आया है। तो इसीलिए कोई स्टॉक अगर 8-10% बढ़ चुका है तो वैसे स्टॉक्स में ट्रेड मत कीजिएगा। मेरे लेने के बाद इसका अपमूव 2-3% का था। इसीलिए मैंने बाय किया। तो अब मैं अगेन जाता हूं 16 Industries में। हमारे पास स्टेप वन हमारा क्लियर हो गया। 10 ट्रेंडिंग सेक्टर हमें मिल गया। स्टेप टू ट्रेंडिंग स्टॉक। ट्रेंडिंग स्टॉक भी मिल गया। अब हमारे पास आता है स्टेप थ्री। यहां से हमारे चार्ट का काम शुरू होता है। अब यहां पे स्टॉक में एक अपमूव आया और इसके बाद देखिए क्या हुआ। यह देख रहे हैं यह कॉन्ट्रैक्शन। मैं इस कॉन्ट्रैक्शन की बात कर रहा हूं। यह कॉन्ट्रैक्शन हुआ। यह कॉन्ट्रैक्शन हमें बताता है कि इंस्टीट्यूशन की बाइंग हो रही है। अब देखिए कैसे इंस्टिट्यूशन ने यहां पर बाय किया होगा। मान लीजिए यहां से हम नहीं लेते हैं। हम यहीं से लेते हैं। यहां पे बाय किया होगा। इसके बाय करने के वजह से यह स्टॉक यहां तक पहुंच गया। अराउंड 18,900 के आसपास। 19,000 के आसपास। 15,500 से बाय किया 18,900 19,000 तक पहुंचा दिया। उसके बाद यह इसी इंस्टीट्यूशन ने यह जो पहला इंस्टीट्यूशन है इंस्टीट्यूशन ए ठीक है इसी ने यहां पर बाय किया। हाई चांसेस है कि इसी इंस्टीट्यूशन ने यहां पे सेलिंग की है ताकि यह इसके दूसरे बाइंग रेंज में आ जाए। अब इस अपमूव की वजह से कई सारे रिटेल ट्रेडर्स और बाकी इंस्टीटशंस का भी नजर इसमें पड़ गया है कि यह स्टॉक तो इतने कम टाइम में इतना बड़ा मूवमेंट दे चुका है। आप देखिए ना यहां से मूवमेंट कितना बड़ा आया है। 3 दिन में 17 18% का अपमूव तो ऑब्वियसली किसी का भी नजर जाएगा। तो वो लोग इसमें बाय करने में इंटरेस्टेड हो गए। तो इसीलिए ये स्टॉक जब नीचे आया तो इसके पुराने लो तक नीचे नहीं आ पाया। अब यहां से जब इस इंस्टीट्यूशन ए ने बाय किया होगा। मान लीजिए यहां पे 5000 करोड़ उन्होंने इन्वेस्ट किया। ठीक है? यहां पे वो 5000 करोड़ इन्वेस्ट नहीं कर सकते क्योंकि उतना बड़ा बायर उन्हें नहीं मिलेगा। सबसे पहला पॉइंट क्लियर? तो इसीलिए वो यहां पे कितना इन्वेस्ट कर सकते होंगे? अराउंड 3000 3000 करोड़। यह मैं रैंडम फिगर्स बता रहा हूं। बस आपको समझाने के लिए कि यह फिगर हमेशा इससे कम होगा। सेकंड टाइम में जो इन्वेस्टमेंट होगी उस वो अपने पुराने इन्वेस्टमेंट के हमेशा कम होगा। इसीलिए इस 3000 करोड़ के वजह से छोटा सा अपमूव आया और उन्हें पता है कि अगर मैं 5000 करोड़ लगाऊंगा तो पहली बात तो मुझे सेलर नहीं मिलेगा इतना बड़ा और अगर मुझे सेलर मिल भी गया तो इससे होगा क्या कि इतने बड़े बाइंग के वजह से ये स्टॉक अचानक से इतना ऊपर चला जाएगा क्योंकि ये स्टॉक ऑलरेडी डिमांड में है। आप देख रहे हैं ना किस तरीके से डिमांड बढ़ती जा रही है। इसीलिए छोटी बाइंग हुई। अगली बाइंग भी लगभग इतनी ही बड़ी होगी। इसीलिए इसका भी अपमूव उतना ही बड़ा रहा। इसके अगले टाइम पर इस टाइम पर बाइंग आई होगी लगभग 2000 करोड़। अब इसके बाद क्या हुआ? देखिए यहां पे फिर से बाइंग जो आई वो इससे भी कम आई। इसीलिए आप देखेंगे कि यह जो वोलेटिलिटी है यानी पहले जब इतना बड़ा अपमूव आया उसके बाद यह अपमूव थोड़ा छोटा हुआ। अगला अपमूव और छोटा हुआ। तो इसमें भी ऐसा ही हो रहा है कि पहला मूवमेंट सबसे बड़ा, अगला उससे छोटा, उसका अगला उससे और छोटा। इसमें एक बहुत इंपॉर्टेंट चीज है। इसके लिए हम इंडिकेटर्स में जाएंगे और हम टाइप करेंगे वॉल्यूम। अब यहां पर देखिए यह आपको सारे रास खोल देगा। यहां पे आप एक चीज देख रहे हैं कि यहां से यहां तक आते-आते वॉल्यूम कम हो गया था। वॉल्यूम क्यों कम हुआ? क्योंकि पहले बार में बड़ा ऑर्डर लगा 5000 करोड़ का इस बार में। इसके अगले बार में आप देखिए 33000 करोड़ के ऑर्डर्स लगने शुरू हुए। या फिर 3000 होगा 2500 होगा कम होता गया होगा ऑर्डर। इसीलिए वॉल्यूम कम हो गया। इसके बाद और कम हो गया 2000 करोड़ इसलिए वॉल्यूम और कम हो गया और आखिरी लॉट में सबसे ज्यादा कम हो गया क्योंकि हाई चांसेस है एक000 करोड़ का लगा होगा यानी मोटा-मोटा मेरा कहने का मतलब यह है कि यहां से यहां तक ऑर्डर्स कम होते चले गए। ऑर्डर्स कम हुए इसीलिए एक्टिविटी कम हुई। एक्टिविटी कम हुई इसीलिए वॉल्यूम गिर गया। तो एक बात हमेशा याद रखिएगा कि बड़ा मूवमेंट देने से पहले हमेशा वॉल्यूम कम होता जाएगा। आपको लॉजिक समझ में आ गया वॉल्यूम क्यों कम हो गया? अगला स्टॉक है भेल। यह मैंने शॉर्टलिस्ट किया है खरीदने के लिए। अभी मैंने बाय नहीं किया और हो सकता है मैं बाय ना भी करूं। इसीलिए मेरे कहने पे आप बाय मत कर लीजिएगा। यह सिर्फ एक एग्जांपल है जिससे मैं आपका कांसेप्ट क्लियर कर रहा हूं। अब भेल मैंने कैसे चूज़ किया? इसके लिए मैं गया स्टॉक यह इसी वेबसाइट पे ट्रेंड लाइन। जैसे मैंने आपको बताया कि सेक्टर डैशबोर्ड में जाना है। अभी के टाइम पर आप वीकली ही खोला कीजिए। वीकली में आपको एक ट्रेंडिंग सेक्टर मिला जनरल इंडस्ट्रीज। मैंने वह खोला मैंने नीचे आऊंगा और यहां पे मंथली हाई लो पे डबल क्लिक करूंगा। तो हाईएस्ट मूवर से लोएस्ट मूवर तक यह मुझे ले जाएगा। यह हाईएस्ट गेनर है। मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मुझे देखना है कि मैंने भेल कैसे सेलेक्ट किया। देखिए, इसके लिए हम सबसे नीचे जाते हैं। मुझे पता है भेल कहां पे है। लेकिन फिर भी मैंने क्या बताया था? 15 20% का मंथली मूव होना चाहिए। तो 15 20% का मंथली मूव यानी उससे कम भी हो तो भी चलेगा। 5 7 10% भी हो तब भी चलेगा। यानी 20% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। उससे कम हो चलेगा। तो अब हम यहां पे आते हैं। हां, यह रहा बेल। यह अराउंड 6.3% का अपमूव है मंथली। वीकली अपमूव है 1.8% के आसपास। डेली कल अच्छा खासा अपमूव था 34-4% का आई गेस। तो इसीलिए मैंने इसे शॉर्टलिस्ट किया था। अब यहां पे हमारा दोनों स्टेप क्लियर हो गया। तीसरे स्टेप के तरफ हम चलते हैं यानी चार्ट। यहां पे हमने देखा एक अपमूव आया। थोड़ा नीचे आया फिर ऊपर गया। फिर थोड़ा और नीचे आया और ऊपर गया। अब यहां पे देखिए कॉन्ट्रैक्शन स्टार्ट हो गया है। इसी कॉन्ट्रैक्शन में हमें एंट्री करना है। याद रखिए भूल से भी ब्रेकआउट में एंट्री मत कीजिएगा। अब सवाल उठता है कि मैं एंट्री कहां पे करूंगा? इतना बड़ा जो अपमूव आ गया है, क्या मैं इस अपमूव में एंट्री करूंगा? यह अपमूव अराउंड 4% का आया था। तो, क्या मैं 4% ऊपर एंट्री करूंगा या फिर मैं इसके नीचे गिरने पे एंट्री करूंगा? इसका जवाब मुझे पता चलेगा आवरली टाइम फ्रेम में वन ऑवर टाइम फ्रेम। यह मुझे बताएगा कि एक्चुअली एंट्री कहां किया जा सकता था। स्टॉक यहां पर कंसोलिडेट कर रहा है और अराउंड अराउंड यहां पर आप देखिए कि यहां कुछ एक्टिविटी होना शुरू हो गया है। यह इंडिकेटर कहां गया वॉल्यूम वाला? 1 सेकंड। हां जी। यह देखिए। यहां कुछ तो इंडिकेशन दिख रहा है कि कुछ एक्टिविटी होनी शुरू हो गई है। तो आई थिंक मेरे हिसाब से यहां पे एंट्री लेना काफी अच्छा डिसीजन होगा। तो अगर मैं अराउंड ₹419 के आसपास एंट्री लेता हूं। लेट मी गो टू द डेली टाइम फ्रेम। हां ₹419418 के आसपास अगर मैं एंट्री लेता हूं तो मेरा एसएल लगभग बनेगा 1 सेकंड 2% का 2.3 2.5 2.5% का और इसके अगेंस्ट मेरा टारगेट बन सकता है लगभग 5% का। 5 6% का तो यह फेयर इनफ है। मतलब 1:2 एक अच्छा रिस्क रिवॉर्ड है। तो यह मेरा एक फाइनलाइज़ ट्रेड हो गया कि हां मैं इसे ले सकता हूं। ले सकता हूं। लूंगा या नहीं लूंगा मुझे नहीं पता। वो कल का कल देखा जाएगा। आज रात को मैं यह वीडियो रिकॉर्ड कर रहा हूं। अब एक और इंपॉर्टेंट चीज। क्या आपको पता है कि मैंने आईपीओ में वैसे स्टॉक में एंट्री ली थी जो सिर्फ 63 डेज में 127% ऊपर चला गया था। और यह कोई लक नहीं था। ऐसे कई सारे स्टॉक्स में मैंने एंट्री ले रखी है और उन सब में कॉमन फैक्टर है कि वो रिसेंटली लिस्टेड आईपीओ स्टॉक्स थे। तो अगर आपको वो स्ट्रेटजी जाननी है तो आप इस वीडियो को देखिए।

💬 Trader reviews (traded this? tell others what really happened)

No reviews yet — be the first. Real experiences help other traders more than any backtest.

User opinions, not investment advice. Reviews are moderated before publishing.