Best Trading Strategy for Beginners in India Stock Market by @HOLDwithPriyank — backtested on Indian market data | FakeTrades
FakeTrades.in
← all strategies

Best Trading Strategy for Beginners in India Stock Market by @HOLDwithPriyank

Satish K Finances · watch on YouTube ↗
Analysed 01 Aug 2026, 03:15 PM IST
★★☆☆☆ 2.0 / 5

Why 2.0/5? (stars grade the EDGE — per-trade expectancy, consistency, drawdown — not the headline return)

  • Roughly ZERO per-trade edge (+0.02R) — real costs eat whatever is there
  • Max drawdown -40% on the ₹2L portfolio — the compounded return came with deep pain along the way

Verdict

Auto-backtested. AI-decoded: RSI divergence-based mean reversion scalping strategy on 1–5 min timeframe; buy when price breaks below swing low after RSI oversold divergence, sell when breaks above swing high after RSI overbought Ran on 159 large/mid-caps, real costs. 3,280 trades, win 50%, payoff 1.02, expectancy +0.02R/trade (avg -0.06%/trade).

This is essentially breakeven. The payoff ratio is thin. Reasonably consistent (78% of years positive).

Mechanically decoded from the transcript and scored from the metrics. Flagged for human review; a hand-vetted verdict can override it.

See strategies that scored 4★+ →
Know someone trading this?

🔴 Live forward test (no hindsight — only trades the rules fired AFTER we published this verdict)

Tracking since 2026-07-07 — no qualifying signals have fired yet. The engine re-checks every night on fresh data; results appear here the day the rules trigger.

Is it profitable? (green above the line = made money, red below = lost it)

₹2,00,000 portfolio (max 5 positions, across the stock universe — real delivery costs)

Return-20.3%
CAGR-2.8%
Max drawdown-39.6%
Trades592 · 286 won
₹200,000 → ₹159,448  ·  2018-07-10 → 2026-06-08
201820192020202120222023202420252026
-8%+4%-15%+18%-10%+7%+2%-9%-8%

Simulated on the 159 large/mid-cap universe. Capital-constrained, daily mark-to-market.

Year by year (every trade the rules fired, across the tested stocks)

YearTradesWin %ExpectancyAvg return / trade
201824752% +0.00R +0.14%
201943354% +0.08R +0.53%
202046534% -0.31R -2.17%
202119066% +0.32R +1.86%
202248250% +0.01R -0.16%
202329059% +0.18R +0.44%
202437350% -0.00R -0.27%
202549254% +0.09R +0.35%
202630847% +0.01R +0.24%

Where this strategy made & lost money (the full stock-by-stock breakdown — 158 stocks, incl. 2026)

#StockTradesWin%Avg/tradeBestTotal2026
1 ████████ 2756% +0.8% +25% +21% +38%
2 ████████ 2157% -0.4% +18% -8% +27%
3 ████████ 2255% +1.5% +26% +34% +26%
4 ████████ 1650% +0.4% +12% +7% +18%
5 ████████ 1974% +3.9% +20% +73% +17%
6 ████████ 1856% +1.8% +15% +33% +15%
7 ████████ 2264% +0.8% +8% +17% +15%
8 INFY free peek 3142% -0.5% +23% -16% +15%
9 ████████ 3161% +2.5% +16% +76% +14%
10 ████████ 2552% +0.3% +14% +9% +14%
11 ████████ 2544% -1.2% +8% -31% +14%
12 ████████ 1921% -4.7% +20% -90% +14%
13 ████████ 2065% +2.0% +13% +39% +13%
14 ████████ 1464% +2.7% +17% +38% +13%
15 ████████ 2060% -0.0% +7% +0% +13%
16 ████████ 2152% -1.5% +19% -31% +13%
17 ████████ 1560% +2.6% +16% +38% +12%
18 ████████ 2065% +1.1% +11% +22% +12%
19 ████████ 1765% +1.9% +15% +32% +11%
20 ████████ 2756% +0.9% +18% +25% +11%
21 ████████ 3043% -1.3% +7% -40% -31%
22 ████████ 2446% -0.6% +15% -15% -27%
23 ████████ 2119% -4.5% +12% -94% -25%
24 ████████ 1729% -1.6% +10% -27% -18%
25 ████████ 2255% +0.4% +11% +8% -18%
26 ████████ 2532% -2.6% +7% -66% -17%
27 ████████ 2934% -1.8% +15% -52% -17%
28 ████████ 2133% -2.2% +8% -45% -16%
29 ████████ 1547% +0.1% +7% +1% -16%
30 ████████ 1258% +1.0% +23% +12% -16%
You can see the numbers — see the names. Unlock every stock in this breakdown and download it as Excel. The worst stock in this table returned -94% under these exact rules — one wrong pick costs many times the unlock.

Educational backtest output only — not investment advice or a recommendation to buy/sell any security. AI-generated from stored historical data; not 100% accurate. Past performance is not indicative of future results.

On the index (same rules applied to NIFTY & BANKNIFTY)

IndexTradesWin%Expectancy (R/trade)Avg return/trade
NIFTY2245% -0.10R -0.35%
BANKNIFTY2759% +0.18R +1.60%
Full transcript (8787 words)
नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका एक और शानदार एपिसोड में। दोस्तों, आज हमारे साथ एक बार फिर से हैं प्रियांक सर। इनके पिछले वीडियोस पर आपने काफी अच्छा प्यार दिया था। तो हमने इनको फिर से बुलाया है और इस वीडियो में हम बात करेंगे इंडियन मार्केट के ऊपर। हम कैसे ट्रेड करें इंडियन मार्केट में? जैसे देखो मैं इन्वेस्ट करता हूं इंडियन मार्केट में। मैंने कभी ट्रेडिंग नहीं करी। तो मैंने सर से रिक्वेस्ट किया है कि आप ऐसा स्ट्रेटजी बताओ या ऐसे तरीके से बताओ कि मेरे जैसा बिगिनर भी ट्रेड कर सके इंडियन मार्केट में। है ना सर? बिल्कुल सर एक बार फिर से स्वागत है आपका। थैंक यू सो मच सर। बाकी देखिए सर ने मुझे जो क्वेश्चन पूछा यहां पर शुरू करने से पहले वो यही था कि कांसेप्ट ऐसा होना चाहिए कि अगर कोई स्टॉक मार्केट बिल्कुल शुरू कर रहा है। है ना? क्योंकि ज्यादातर लोग क्रिप्टो भी आजकल कर रहे हैं। स्टॉक मार्केट नहीं करते हैं। ऊपर से आजकल न्यूज़ में इतना चलता रहता है कि इंडियन मार्केट करना मुश्किल हो गया है। 93% ट्रेडर्स लॉस में हैं। इस तरह की बातें से कोई नया बंदा आज के वक्त में शुरू करना ही नहीं चाह रहा है। तो मैं कोशिश यही करूंगा कि अगर आप बिल्कुल बिगिनर हैं। आप शुरुआत करें। आपको चार्ट बस देखना आता है। कैंडलस्टिक समझ में आती है। ज्यादा कुछ समझ में नहीं आता। तो बहुत ही एक बेसिक स्ट्रेटजी बताऊंगा और सबसे बढ़िया बात क्या है कि ये स्ट्रेटजी सबसे ज्यादा मैंने खुद यूज़ करी है अपने इनिशियल डेज में। ग्रेट। और आज भी अगर मैं चार्ट से स्टडी करता हूं। मान लीजिए आज थोड़ा एक्सपीरियंस ज्यादा है। हम बहुत सारे फैक्टर्स देखते हैं प्राइस को समझने के लिए। एक रिसर्च एनालिस होने की वजह से और बहुत सारे एस्पेक्ट्स देखने पड़ते हैं। लेकिन मान लीजिए किसी चार्ट पे मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा। तो मैं आंख बंद करके इस स्ट्रेटजी को लगाता हूं। आज भी ये समझने के लिए कि मार्केट में क्या होने वाला है या फिर मुझे ट्रेड कैसे मिलेगी। बढ़िया और बिगिनर्स के लिए सबसे अच्छी स्ट्रेटजी यह है क्योंकि वो कॉन्फिडेंस देती है। देखिए सर मैं बताऊं जब अपने शुरुआती दिन अगर मैं याद करूं या जो लोग सुन रहे हैं उनके शुरुआती दिनों की सबसे बड़ा चैलेंज क्या होता है? कॉन्फिडेंस लाना कि मैं ट्रेडिंग कर पाऊंगा कि नहीं। बहुत सारे डिस्ट्रैक्शन है। एक तरफ हम स्क्रीनशॉट्स देखते हैं बड़े प्रॉफिट्स के तो लगता है कि यहीं पैसा है और जब खुद ट्रेड करने जाते हैं तो कई बार स्टॉप लॉस भी हो जाता है और जो है कई बार कुछ खबरें भी सुनते हैं कि इतना बड़ा लॉस हो गया किसी ट्रेडर का। तो वो सारी बातों की वजह से एक नए आदमी को कॉन्फिडेंस नहीं आता। तो मैं कोशिश यही करूंगा कि आज जितने भी बिगिनर्स हैं उन सब लोगों को यह कॉन्फिडेंस आ सके कि ट्रेडिंग हम भी कर सकते हैं। कर सकते हैं। ठीक है? और मैं बताना भूल गया था कि सर सेबी रजिस्टर्ड आ रहे हैं तो आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ में इस वीडियो को देख सकते हैं। हां जी बिल्कुल सही बात है। चलिए तो बात करेंगे हम लोग जो है निफ्ट्टी 50 के चार्ट पर जो है स्ट्रेटजी को समझेंगे क्योंकि जितने भी लोग शुरू करते हैं वो यूजुअली निफ्टी 50 को ही देखकर आते हैं। अब यह पहले ही डिस्क्लेमर मैं आपको दे दूं कि आपको फ्यूचर्स या ऑप्शंस की समझ पहले से होनी चाहिए। इसको ट्रेड करने के लिए अगर आप नहीं जानते हैं, आप कैश में ट्रेडिंग करना चाहते हैं, नॉर्मल इंट्राडे करना चाहते हैं, तो सेम स्ट्रेटजी आप किसी भी स्टॉक में लगा सकते हैं। तो आप अगर नहीं फ्यूचर्स ऑप्शन करना चाहते तो भी ये काम के आपकी रहने वाली है। और ये स्ट्रेटजी रहने वाली है स्कैल्पिंग स्ट्रेटजी तो थोड़ी सी फास्ट होगी। जल्दी ही एंट्री मिलेगी, जल्दी ही टारगेट मिलेगा, जल्दी ही स्टॉप लॉस मिलेगा। और इसके लिए हम टाइम फ्रेम भी जो यूज़ करेंगे, वो 1 मिनट या 5 मिनट ही यूज़ करेंगे। ठीक है सर। उसका रीज़न क्या है? क्योंकि अगर हम 15 मिनट या इससे ऊपर का टाइम फ्रेम यूज़ करेंगे तो इंडियन स्टॉक मार्केट क्रिप्टो की तरह 24 घंटे नहीं चलती है। सिर्फ 6 घंटे 15 मिनट ही चलता है। क्या पता ट्रेड मिले ही ना ट्रेड ही ना मिले। तो इसलिए हम लोगों को छोटा टाइम फ्रेम इसके अंदर यूज़ करना पड़ता है। और एस पर सेबी रेगुलेशन हम लोग लाइव प्राइस पर नहीं पढ़ा सकते। ये आप सभी जानते हैं। ठीक है? तो इसलिए हम थोड़ा सा पुराना डाटा यूज़ करेंगे। लेकिन टेंशन ना लें क्योंकि ज्यादातर लोगों के मन में यही रहता है कि फिर पुराना डाटा पे काम करती है। नए पर नहीं करती। तो स्ट्रेटजी समझाने के बाद सिखाने के बाद मैं आपको इसको आज कल के प्राइस पर भी चेक करा दूंगा कि काम करती है या नहीं। तो आप उससे बेफिक्र रह। ठीक है सर। सो मैं थोड़ा सा पुराना डाटा ले लेता हूं यहां पर जिससे कि हम लोग लाइव प्राइस एक्शन में ना रहे कहीं से भी। एक थोड़ा सा पुराना डाटा उस चीज मैं यहां पे बता दूं कि वैसे हमने लाइव डाटा पे भी बनाया हुआ है। ऑलरेडी दो एपिसोड सर के साथ किया हुआ है। बिटकॉइन पे और गोल्ड पे। तो आप उस एपिसोड का लिंक मैंने नीचे डिस्क्रिप्शन में डाला हुआ है। तो आप उसको चेक आउट कर सकते हैं। फिलहाल हम इस पर आगे बढ़ते हैं। हां क्योंकि वहां पर रेगुलेशन ऐसा नहीं है। वहां पर लाइव मार्केट पर सिखा सकते हैं। इसलिए जो है वहां पर हमने किया है। सो टाइम फ्रेम में आज आप लोगों के पसंद का यूज़ करने वाला हूं। 1 मिनट जिसमें सबको सेटअप चाहिए होता है कि 1 मिनट पर ट्रेड दे दो। जल्दी से एंट्री जल्दी से एग्जिट कर दें क्योंकि पेशेंस नहीं है। एक चीज बताइए सर जो आप स्ट्रेटजी बताने वाले हो तो इसमें रोज हमें मिल जाएगा ट्रेड। सर उम्मीद तो यही करता हूं। कभी-कभी दो तीन भी मिलते हैं कि एक दिन में दो एक दिन में तीन भी मिलते हैं, चार भी मिलते हैं। बहुत ज्यादा साइडवेज दिन है तो शायद आपको पूरे दिन में एक ही ट्रेड मिले। ऐसा भी हो जाता है। और कभी ऐसा हो कि निफ्ट्टी 50 में आपको लग रहा है नहीं दो-ती घंटे चले गए, नहीं मिल गए तो आप थोड़ा बहुत बैंक निफ्टी ससेक्स थोड़ा पलट के देखेंगे तो किसी ना किसी में तो रोज ही बनता है। ओके। ठीक है। ठीक है सर। इसीलिए हम लोग छोटा टाइम फ्रेम यूज़ कर रहे हैं। अगर किसी को लगे कि बहुत फास्ट है ये टाइम फ्रेम मेरे लिए तो आप 5 मिनट का टाइम फ्रेम यूज़ कर लेना। सिंपल सा लॉजिक है। ठीक है सर। तो अब आप देखिए मैं जो है यहां पर अ यह आप देख सकते हैं यहां से गैप अप गैप डाउन के साथ मार्केट शुरू हुई तो यह एक दिन का प्राइस एक्शन है। हम यहां देख सकते हैं आपको इस वीडियो में जो यह ब्लू डॉटेड लाइन दिख रही है एक दिन को अलग कर देती है। तो ये यहां से आप देखेंगे 14th ऑफ जो भी महीना होगा हमारा ये 14th तारीख का ये पूरा प्राइस एक्शन है और इसके अंदर हम देखेंगे स्कैल्पिंग कैसे करना है। तो आगे बढ़े पहले उससे पहले मैं आपको थोड़ा सा समझा देता हूं कि इस स्ट्रेटजी के बारे में। तो यहां पर हम लोग एक इंडिकेटर का यूज करने वाले हैं। और जो इंडिकेटर यूज करेंगे वो भी मैं कोशिश करूंगा कि सबसे बेसिक इंडिकेटर हो जो कि लगभग सभी को आता है। उस इंडिकेटर का नाम है आरएसआई। ओके? तो आरएसआई एक ऐसा इंडिकेटर है जो ट्रेडिंग का वर्ड सुनता है और चार्ट देखता है उसको यह पता होता है क्योंकि डिफॉल्ट आप कोई चार्ट ओपन करते हैं तो इंडिकेटर लगा रहता है। इसलिए मैं इसी को यूज़ कर रहा हूं। ज्यादातर लोगों को आता है। इसकी फुल फॉर्म मैं बता देता हूं आपको। इसको बोलते हैं रिलेटिव स्ट्रेंथ स्ट्रेंथ इंडेक्स। हम तो इसको समझ लेते हैं पहले इंडिकेटर को। इंडिकेटर को आप समझ गए तो आपको स्ट्रेटजी समझ में आ गई। अब देखिए सर रिलेटिव का मतलब होता है कंपैरिजन कि किसी चीज से हम कंपैरिजन कर रहे हैं। स्ट्रेंथ का मतलब होता है ताकत, पावर और इंडेक्स का मतलब होता है उसका एक चार्ट बना लेना या फिर इनेशन बस दे देना। सो जिस तरह से मार्केट मार्केट छोड़िए आप जैसे एथलीट्स होते हैं अगर आप किसी एथलीट को बोलेंगे रनिंग करने के लिए और अगर आप उसको बोलेंगे कि बहुत ज्यादा किलोमीटर जाना है और साथ में आप दूसरे एक आदमी को नॉर्मल आदमी को मेरे जैसे आदमी को बोलेंगे कि दौड़ना है। नॉर्मल तो नहीं है आप। [हंसी] सही बात है। सो अब अंतर सिर्फ इतना आएगा कि जब वो आदमी दौड़ेगा तो हो सकता है एथलीट जो है पहले 1 कि.मी. दौड़े और तब तक कोई ब्रेक ना ले। ठीक है? करेक्ट बात है। अब मैं क्या करूंगा? मैं हर 100 मीटर पर ब्रेक लेता रहूंगा। राइट? क्योंकि मेरी स्ट्रेंथ अलग है और इनकी स्ट्रेंथ अलग है। ठीक है? अब जब ब्रेक लेंगे इस ब्रेक में हम लोग क्या करते हैं? थोड़ा सा वेट करते हैं। पानी पीते हैं, सांस लेते हैं। स्ट्रेंथ को वापस से रिकवर करते हैं। एथलीट भी सेम काम करते हैं। लेकिन थोड़ा दूरी के बाद जाने के बाद। करेक्ट बात है? तो अब इसी चीज को आपको प्राइस और आरएसआई को समझना है। ठीक है? तो प्राइस क्या होता है? जभी भी एक डायरेक्शन में चल रहा होता है, किसी भी तरफ चल रहा होता है तो प्राइस भी ऊपर नीचे होते हुए चलता है। तो उसको ऐसे समझेंगे जैसे कि मान लीजिए प्राइस को ऊपर जाना है। यहां से प्राइस को नीचे से ऊपर जाना है। ठीक है? तो वो मेन एथलीट की तरह एक साथ नहीं जाएगा। वो मेरी तरह जाएगा। इस तरह से घूमते हुए। तो प्राइस को ऊपर जाने में क्या हुआ? वो पहले तेज चला। हम फिर उसको सांस चढ़ गया। फिर थोड़ा सा ब्रेक लिया। थोड़ा सा नीचे आया। फिर से भागना शुरू किया। फिर से नीचे आया। फिर से भागना शुरू किया। एंड फाइनली वो अपने डेस्टिनेशन तक एक ऑब्जेक्टिव तक पहुंच गया। तो प्राइस कैसे चलता है? बिल्कुल हमारी तरह चलता है। जैसे हम दौड़ते हैं। अब जब प्राइस चल रहा होता है ऊपर की तरफ तो देखिएगा कुछ ऐसे वक्त आते हैं जैसे यहां पर ऊपर जा रहा है। कुछ ऐसे वक्त आते हैं जहां पे ये नीचे आ रहा है। जब ये सांस ले रहा है। अब यहां पे सारी गड़बड़ होती है। हम लोगों के अंदर डर आता है कि यहां पर हमारे मन में क्वेश्चन होता है कहीं प्राइस नीचे तो नहीं गिर जाएगा। हम हम और मैं बाय करने का सोच रहा था और यहां पे है तो मुझे क्या पता यहां से इस तरह से नहीं गिरेगा या यहां से नीचे आके फिर से ऊपर नहीं चला जाएगा। ये सारे क्वेश्चन मन में आते हैं। सही बात है? ठीक है? तो हमें क्या पता करना है? हमें ये पता करना है कि मार्केट अगर ऊपर जा रही है इसमें कितनी स्ट्रेंथ है। अगर स्ट्रेंथ ज्यादा है तो हमें पता है कि एथलीट की तरह 1 कि.मी. तक तो दौड़ेगा ही। अगर स्ट्रेंथ कम है मेरी तरह तो पता है 100 मीटर में इसमें झटका लग जाएगा। तो हमें जल्दी से बाहर निकल जाना है। सही बात है? इसको बोलेंगे कि जो मार्केट का ट्रेंड है प्राइस का जो डायरेक्शन है उसमें जाने की उसकी स्ट्रेंथ कितनी है यही जो है आरएसआई बताता ठीक है? तो आरएसआई क्या बताता है कि प्राइस के जो स्ट्रेंथ है उस ट्रेंड में रहने की वो कितनी ज्यादा है। एथलीट जैसी है। अप ट्रेंड स्ट्रांग है नहीं है। इस तरह से तो ये बात आई होप सबको समझ में आ गई होगी। तो इस इंडिकेटर को लगाने का तरीका बता देता हूं। बड़ा ही आसान है। अगर आपको नहीं आता आप जिस भी एक्सचेंज ब्रोकर ट्रेडिंग व्यू जो भी आप यूज़ करते हैं उसके अंदर आपको यह इंडिकेटर मिल जाएगा। और आप इंडिकेटर्स में जाकर यहां पर अगर लिख देंगे आरएसआई आरएसआई तो आपको यह रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स का जो है इंडिकेटर मिल जाएगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक कर देंगे आपके चार्ट पर ये इंडिकेटर कुछ इस तरह से नीचे की तरफ आ जाएगा। अब इसके अंदर आप जो है कुछ सेटिंग्स जो है चेंज कर सकते हैं। जैसे मैं यहां पर अगर देखूं ये रही सेटिंग्स तो आपको क्या देखना है? यहां पे लिखा है आरएसआई लेंथ 14। इसको सेम रखिएगा। कुछ छेड़ाछाड़ी आपको इसमें नहीं करनी है। अगर यह अलग है किसी मान लीजिए आप किसी एक्सचेंज पर गए वहां पे यह अलग है तो आप जो है तब इसको 14 कर लेंगे। ठीक है सर? बाकी कुछ छेड़ने की आपको जरूरत इसके अंदर नहीं है। यहां पर स्टाइल में बस आप क्या करेंगे? यहां पर आप देख पा रहे होंगे एक लिखा है आरएसआई बेस्ड एमए एमए मतलब मूविंग एवरेज। तो हमें इस स्ट्रेटजी में इसकी जरूरत नहीं पड़ती। तो आप चाहे तो जो ये येलो लाइन दिख रही है इसको इसको हटा सकते हैं। तो मैं हटा लेता हूं जिससे मुझे थोड़ा सा डिस्ट्रैक्शन ना हो। सो मैंने वो हटा लिया। बस इतना ही चेंज करना है। इसके अलावा जैसे बोर्ड पर अभी दिखने में अगर आपको दिक्कत हो रही होगी तो मैं इस लाइन को थोड़ा सा डार्क कर दे रहा हूं जिससे ये क्लेरिटी से दिखे और बाकी आप कलर कोई भी यूज़ कर सकते हो। मान लीजिए आपकी गर्लफ्रेंड को कोई और कलर पसंद हो तो आप वो कलर लगा लेना कोई दिक्कत वाली। आपको कोई कलर पसंद हो है कि नहीं? जरूरी नहीं। तो आप वो कलर इसमें बदल सकते हो। सर ने अपने टीशर्ट से मैचिंग कर हां मैंने मैचिंग कर ली। मुझे यही पसंद है। ठीक है। सो अब आपको एक लाइन दिख रही होगी। तो इस लाइन के अंदर एक अच्छी बात क्या है? आप एक चीज नोट करेंगे। जबजब प्राइस ऊपर नीचे हो रहा है तभी भी यह भी ऊपर नीचे हो रहा है। देखिए मैं आपको दिखाता हूं। जैसे अगर हम यहां पर देखें तो यहां पर अगर यह हाई बना रहा है तो आप देखेंगे आरएसआई भी हाई बना रहा है। ठीक है? यहां पर अगर यह लो बना रहा है तो आरएसआई भी यहां पर एक लो बना रहा है। यहां पर ये अगर लो बना रहा है। यहां पर आरएसआई भी लो बना रहा है। इसी तरह से अगर ये हाई बना तो प्राइस में भी हाई बनेगा। तो बेसिकली आपको क्या दिखेगा? जैसे-जैसे प्राइस चल रहा है वैसे-वैसे ही आरएस आरएसआई भी चल रहा होता है। तो यह दोनों बिल्कुल एक जैसे चलते हैं और क्योंकि प्राइस जब ऊपर जा रहा है तो मतलब उसके अंदर ऊपर जाने की स्ट्रेंथ है तो आरएसआई भी ऊपर जाना शुरू कर देता है। जब नीचे आ रहा होता है तो आरएसआई भी नीचे आना शुरू कर देता है। तो यह बताता रहता है कि सही चीज चल रही है। यह बात आपको अभी तक समझ में आ गई होगी। दो चीजें और लोगों को यहां पर दिख रही होगी। मैं थोड़ा बड़ा कर देता हूं इसको। यहां पर आपको एक हिस्सा थोड़ा सा पीछे के साइड में थोड़ा पर्पल या लाइट वॉलेट कलर का दिख रहा है। इसको बोलते हैं बैंड्स। ठीक है? हम यहां पर एक ऊपर डॉटेड लाइन है और एक नीचे डॉटेड लाइन है। ये है आरएसआई की वैल्यू के हिसाब से बने हुए बैंड्स। सो ऊपर वाली लाइन की वैल्यू क्या है? आप देखोगे वो 70 है। 70। ठीक है? और जो नीचे वाला बैंड है उसकी वैल्यू है 30। तो आप इसको ऐसा ही रखिएगा। इसको छेड़ने की जरूरत नहीं है। ठीक है? सो आरएसआई बेसिकली क्या कहता है? आरएसआई कहता है कि जभी भी आरएसआई की वैल्यू इस ऊपर वाले डॉटेड लाइन से ऊपर जाती है तो इसका मतलब यह है कि बाइंग बहुत ज्यादा हो गई है। ओके। ठीक है? क्या हो गई है? बाइंग बहुत ज्यादा हो गई है। जैसे आप देखेंगे आरएसआई नीचे से ऊपर जा रहा था। साथ में प्राइस भी नीचे से ऊपर ही जा रहा था। ठीक है? तो आरएसआई की वैल्यू 70 से ऊपर चली गई। तो इसने बोला कि भाई बहुत ज्यादा बाइंग हो गई है। बहुत ज्यादा आदमी भाग चुका है। तो ये क्या कर सकता है? सांस लेने के लिए रुक सकता है। रुक सकता है। इसी तरह से जब आरएसआई की वैल्यू इस नीचे वाले बैंड के नीचे जाती है तो यानी कि 30 के नीचे जाती है तो इसका मतलब क्या हो गया कि बहुत ज्यादा सेलिंग हो चुकी है या जो ऊपर से गिरता हुआ आ रहा था वो बहुत ज्यादा गिर चुका है। तो अब ये उठने की कोशिश कर सकता है। तो इस लाइन का सिर्फ यही यूज़ होता है। ठीक है? तो जो ऊपर वाला हिस्सा होता है जब प्राइस यहां जाता है या आरएसआई की वैल्यू वहां जाती है तो हम ऊपर वाले हिस्से को बोलते हैं ओवरबोट। क्या बोलेंगे? ओवरबोट मतलब बहुत ज्यादा बाइंग हो गई है। ओवर हो गया है बाइंग का। इसी तरह से जब आरएसआई की वैल्यू नीचे जाएगी 30 के नीचे तो हम क्या बोलेंगे? ओवर सोल्ड हम कि बहुत ज्यादा सेलिंग हो गई। तो आपको अभी तक क्या-क्या चीजें याद हुई हैं? आरएसआई एक इंडिकेटर है जो स्ट्रेंथ बताता है। उसके अंदर एक अपर बैंड होता है जिसकी वैल्यू 70, लोअर बैंड होता है जिसकी वैल्यू 30। ऊपर में जब जाता है तो उसको बोलते हैं ओवरबोट और नीचे में जब जाता है इसको बोलते हैं ओवरसोल्ड। कि भाई बहुत ज्यादा सेलिंग हो गई। ठीक है? अब ये बात यहां ध्यान रखना। अब आपका चलेगा तेज दिमाग। तो आपको क्या समझ में आ रहा है कि जैसे ही सांस लेगा मैं तुरंत बेच दूंगा। [हंसी] ठीक है? और जैसे ही नीचे आएगा मैं तुरंत बाय कर लूंगा। प्रियांक यही कहना चाहता है। तो ध्यान से सुनिए। प्रियांक ने ये नहीं कहा है। ये आपका सुपर स्मार्ट दिमाग बोल रहा है। तो आपको वो नहीं करना है। ठीक है? मैं जो बताऊंगा वही करना है क्योंकि स्ट्रेटजी मैं आपको सिखा रहा हूं। तो आपको अपने तेज दिमाग को इसको याद रखने में यूज करना है। फिलहाल के लिए 10 मिनट बाद जब आपको स्ट्रेटजी समझ में आ जाएगी तब आप खुद ही कर लेंगे। और चक्कर क्या है सर? बहुत सारे लोग क्योंकि मार्केट में क्या है? YouTube पे सबको वीडियो बनानी है। तो कई बार लोग ये सिखा भी देते हैं कि यहां आने का मतलब होता है सेल कर दो। जबकि ऐसा नहीं होता। नुकसान में चले जाओगे। यहां आने का सिर्फ एक मतलब है। क्या है कि आदमी थक गया है, सांस ले रहा है लेकिन वो अभी और भाग सकता है। वो बैठ जाएगा या भागना बंद कर देगा ये इसका मतलब नहीं होता। तो ये आपको अपने दिमाग में बिल्कुल अच्छे से बैठा लेना है। जी। ठीक है? तो ये चीजें समझ में आ गई। अब हम समझेंगे कि हमारी स्ट्रेटजी क्या है। सो जब हमने देखा कि जब प्राइस हाई बनाता है तभी आरएसआई भी हाई बनाता है। जब प्राइस लो बनाता है तो आरएसआई भी लो बनाता है। तो इसको बोलेंगे सिमेट्री कि दोनों के दोनों जो है ये सिमेट्री में चलते हैं। जी सही बात है। अब कई बार क्या होता है आपको ऐसा लगेगा चार्ट में कि प्राइस एक डायरेक्शन में भागे जा रहा है लेकिन आरएसआई नहीं जा रहा। ऐसा क्यों होता है? जैसे यहां पे दिख रहा है। जैसा यहां पर आपको दिख रहा होगा। बिल्कुल सही आपने पकड़ा सर। यह देखिए प्राइस जो है लगातार ऊपर जाए जा रहा है। हम राइट? लेकिन आरएसआई ऊपर नहीं जा रहा। आरएसआई नीचे जा रहा है। इस हिस्से को हम लोग बोलते हैं मैनपुलेशन। ओके? मैनपुलेशन क्या है? वो हम समझते हैं। सो बेसिकली क्या है कि प्राइस को ऊपर ले जाने के लिए क्या लगता है? पैसा। हम भाई अगर ये स्टॉक है, इंडेक्स है, कुछ भी है इसके अंदर पैसे का इनफ्लो अगर आप बढ़ा देंगे तो ये तो ऊपर ही जाएगा। राइट? तो जो जो स्मार्ट मनी है जिनके पास पैसा बहुत ज्यादा है वो लोगों को गलतफहमी पैदा करने के लिए या प्राइस को मैनपुलेट करने के लिए कई बार ऐसा कर सकते हैं कि वो प्राइस को थोड़ा एक्स्ट्रा ऊपर ले जा सकते हैं या थोड़ा एक्स्ट्रा नीचे ले जा सकते हैं। अब क्यों ले जाते हैं सर उनका फायदा क्या है इस चीज में क्योंकि मार्केट क्या है? जीरो सम गेम है। जीरो सम गेम कि सर अगर आपने बाय करा और मैंने सेल करा तो हम दोनों में से किसी एक ही का फायदा हो सकता है। ऐसा नहीं हो सकता दोनों का फायदा हो रहा है। सही बात है उस मोमेंट पर। तो जो आपका कमाया होगा वो मेरा लॉस होगा और जो मेरा फायदा होगा वो आपका लॉस होगा। बेसिक सी बात है। सो अब मार्केट को यह पता है कि सॉरी मार्केट बोल रहा हूं स्मार्ट मनी को इंस्टीट्यूशन को ये पता है कि मार्केट जब ऊपर जाए जा रहा है और बहुत टाइम से ऊपर जा रहा है तो आप भी सोचेंगे सेल कर दूं। मैं भी सोचूंगा सेल कर दूं और इंस्टीट्यूशन भी सोचेंगे कि सेल कर दिया जाए। सही बात है? सारे लोग सेल करेंगे तो खरीदेगा कौन? हम राइट? तो वो क्या करेंगे? थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा लगाकर यहां पर प्राइस को थोड़ा और पंप कर देंगे। जब पंप करेंगे तो यहां ब्रेकआउट आएगा और हमने तो सीखा था ब्रेकआउट आते ही सर बाय कर लो। हम लोग यहां पर बाय करना शुरू कर देंगे और फिर ठीक है अब जब ये हम बयर बन जाएंगे स्मार्ट मनी को तो सेल करना ही था उसने तो यही डिसाइड कर लिया था वो सेल करना शुरू कर देगा तो इसलिए वो प्राइस को मैनपुलेट करते हैं लेकिन अच्छी बात क्या है वो प्राइस को तो मैनपुलेट कर सकते हैं आरएसआई को नहीं कर सकते तो ये आरएसआई किस फैक्टर से बनता है आरएसआई किस फैक्टर से बनता है बहुत ही बढ़िया क्वेश्चन जो है आपने पूछा तो मैं इसका ना एक फार्मूला होता है तो फ़ूला मैंने शुरुआत में इसलिए नहीं बताया क्योंकि फिर बहुत ज्यादा मैथमेटिक्स हो जाता है ऐसा लगता है ट्रेडिंग की नहीं मैथमेटिक्स इसकी क्लास ये शुरू हो गई है। ठीक है? तो बेसिकली जो 14 वर्ड था हां जो 14 वर्ड था उस 14 वर्ड का मतलब यह था कि जो ये 14 कैंडल स्टिक्स हैं कोई भी 14 कैंडल स्टिक्स मान लीजिए यहां से लेके यहां तक ये 14 कैंडल स्टिक्स है तो इसका जो क्लोजिंग प्राइस है हम उस क्लोजिंग प्राइसेस का वेटेड एवरेज निकालकर रिलेटिव स्ट्रेंथ के फ़ूले के अंदर ये लगा देते हैं। अब इसके लिए इंडेक्सिंग का एक लैम्ब्डा लगेगा और फिर ऊपर वाले जो क्लोजिंग प्राइसेस होंगे उनका ऐड करके डिवाइडेड बाय जो नीचे वाले होंगे उनका ऐड करके एक फार्मूला निकाला जाएगा। तो एग्जैक्ट फार्मूला मुझे याद नहीं है जो आपको बुक्स में मिल जाएगा या Google पे मिल जाएगा। पर ये इंडेक्सिंग का फार्मूला लगाकर उसकी वैल्यू निकाली जाती है। तो बेसिक पर्पस ये हुआ कि जब प्राइस ऊपर जा रहा है ठीक है? तो जितने बाइंग हो रही है, सेलिंग हो रही है, इनके कंपैरिजन से इसकी स्ट्रेंथ कैसे डिसाइड हो रही है? ये इसका बेसिक कांसेप्ट है। तो यहां से आपका आरएसआई का फार्मूला लगाकर इन 14 कैंडल स्टिक्स का एक वैल्यू निकल के आता है। तो जैसे-जैसे कैंडल स्टिक क्लोज होती रहेगी, पिछली एक कैंडल हटती रहेगी, आगे वाली एक कैंडल ऐड होती रहेगी और ये वाली लाइन नीचे वाली चलती रहेगी आरएसआई वाली। इस तरह से ये चलता है। गॉट इट। सो चलिए अब जो है अब आपको समझ में आ गया होगा कि कैसे मैनपुलेशन होता है। तो अब हमें क्या करना है? हमें यह समझना है कि आरएसआई में मैनपुलेशन नहीं होगा। प्राइस में मैनपुलेशन हो सकता है। तो जभी भी यह दोनों एक डायरेक्शन में ना चल रहे हो तो उस टाइम पे मैनपुलेशन उस टाइम पर मैनपुलेशन हो रहा है। ठीक है? तो अगर प्राइस ऊपर जा रहा है आरएसआई ऊपर नहीं जा रहा तो मतलब मैनपुलेशन हो रहा है। इस चीज को टेक्निकल टर्म्स में बोलते हैं डायवर्जेंस। ओके? इस चीज को हम टेक्निकल टर्म्स में बोलेंगे कि जो प्राइस है वो आरएसआई के साथ डायवर्जेंस बना रहा है। कि मतलब प्राइस तो ऊपर ऊपर जा रहा है लेकिन आरएसआई ने ऊपर जाना बंद कर दिया। तो मतलब प्राइस हायर हाई बना रहा है। आरएसआई ने लोअर हाई बनाने शुरू कर दिए। सिमिलरली नीचे की तरफ भी बन सकता है। प्राइस नीचे-नीचे जा रहा है और आरएसआई ने नीचे जाना बंद कर दिया। ओके? इसको हम क्या बोलेंगे? डायवर्जेंस। मैं एक बार आपको क्लोजली दिखा देता हूं थोड़ा ज़ूम करके जिससे कि सबको समझ में आ सके कि क्या होता है डायवर्जेंस। तो जैसे कि यहां पर आप देखेंगे। हम यह देखिए। अब यहां पर अगर आप थोड़ा सा इसको मैं बड़ा कर देता हूं। यह देखिए। अगर यहां पर आप देखेंगे तो यह वाला जब हाई बना हम ठीक है? ये सबसे ऊंचा हाई बना हुआ है। इसका अगर आप प्राइस देखेंगे तो वो देखिए कहां पर है? ये हाई बना हम यहां पर आरएसआई प्राइस का ये हाई बना। आरएसआई का हाई बना। इसके बाद प्राइस कहां चला गया? ऊपर आरएसआई देखिए वहीं पे है। साइडवेज हो गया या नीचे आना शुरू कर दिया। तो यहां पे क्या है? डायवर्जेंस डायवर्जेंस है। ठीक है? अब यहां पर तो आपको बहुत सारे हाईज और लो दिख रहे हैं। लेकिन जहां पर भी मिनिमम दो हाईज़ या दो लोस के बीच में ये बनेगा हमको वही हिस्सा पकड़ लेना है। ओके? जैसे कि मान लीजिए ये वाला हाई और ये वाले हाई के बीच में बना तो हमारा काम बन गया। हमारा काम इसी से बन जाएगा। या फिर दो हाईज़ या दो ऐसे ही नीचे वाले जो लोज़ होंगे उनके बीच बन जाएगा तो भी हमारा काम चल जाएगा। अभी जब मैं एग्जांपल दूंगा तो ये बहुत अच्छे से समझ जाएंगे। तो हमें क्या करना होता है? हमें पूरे दिन के अंदर इसी डायवर्जेंस को बस देखना होता है बैठकर। जैसे अभी ये 1 दिन का प्राइस एक्शन है। अब इसके अंदर बना या नहीं वो हम देख लेंगे अभी क्योंकि मैंने प्राइस पुराना डाटा लिया था। तो जहां पर भी मार्केट आरएसआई यहां जाएगी हमें यह देखना है कि वहां पर मार्केट में मैनपुलेशन हो रहा है और मैनपुलेशन का मतलब है मार्केट रिवर्स हो सकती है क्योंकि स्मार्ट मनी दूसरे डायरेक्शन में जाना चाहती है। तो वहीं पर हमें अपना ट्रेड सेटअप ढूंढना है। ओके। ठीक है सर। तो अब हम क्या करेंगे? सुबह में चार्ट ओपन कर लेंगे सवा5 बजे से और 1 मिनट या 5 मिनट जिस भी टाइम फ्रेम पर आप देखना चाहते हो उस टाइम फ्रेम का चार्ट हम लोग ओपन कर लेंगे। ठीक है? अब हम वेट करेंगे कि आरएसआई की वैल्यू या तो 30 के नीचे चली जाए और या तो 70 के ऊपर आ जाए। जब ये बीच में चल रही हो ऐसे तो आपको कुछ नहीं करना है। ठीक है? तब कुछ नहीं करना है। आपको वेट करना है कि डायवर्जेंस बन जाए। तो हम देख लेते हैं कि डायवर्जेंस कहां पर बना है। जैसे कि शुरुआत में ही आरएसआई ऊपर है तो यहीं से शुरू कर देते हैं। तो यह वाला हिस्सा जो है मैंने थोड़ा सा बड़ा कर लिया है। अब आप देखिए यहां पर आपको भी बिल्कुल क्लेरिटी से दिख रहा होगा। हम प्राइस जो है यहां से ऊपर जा रहा है। ऊपर जा रहा है। लेकिन आरएसआई नीचे जा रहा है। नीचे जा रहा है। तो जैसे ही आपको ऐसा सिचुएशन दिखे ये शुरुआत में ही दिख गया। आपको अगर आप देखेंगे मुश्किल से 10-15 मिनट के अंदर ही दिख गया होगा। तो आपको क्या करना है? आपको रेडी हो जाना है कि ट्रेड बन सकती है। अब ध्यान यहीं देना है। मैंने अभी तक ट्रेड ली नहीं है। अगेन बन सकता है। इतना तो आपको आ गया होगा। यह तो बड़ा आसान है। अगर नहीं अभी आया तो आप में गलती नहीं है। वीडियो को बस दोबारा आपको देखना है। अगली बार आ जाएगा। ठीक है? तो जैसे ही यह आया इसी तरह से अगर मान लीजिए यहां लो में आपको आ जाए दिख जाए तो जैसे ही अगर ये नीचे गया होता तो आप तुरंत तैयार हो जाते कि ट्रेड बनने वाली है। बैठ गए हम रेडी हो गए। अब आपको क्या करना है? कंफर्मेशन का वेट करना है। देखो कोई भी स्ट्रेटजी सर दो चीजें होती हैं। पहला होता है किसी भी स्ट्रेटजी में आपका पूरा प्लान क्या है? हम स्ट्रेटजी क्या है? साइकोलॉजी क्या है? रीजन क्या है? उसको समझना और दूसरा पार्ट होता है एग्जीक्यूशन। ज्यादातर लोग स्ट्रेटजी इसलिए फॉलो नहीं कर पाते। वो जहां प्लानिंग चल रही होती है वहीं पर एग्जीक्यूशन कर देते हैं। एग्जीक्यूशन का वेट नहीं करते क्योंकि एग्जीक्यूशन करने के लिए आपको चाहिए होती है कंफर्मेशन कि भाई अब ये चीज मुझे पता है उस डायरेक्शन में जाना चाहती है। तो लोग क्या करेंगे? जैसे ही ये डायवर्जेंस बना यहां पर तुरंत शॉर्टिंग शुरू कर देंगे। अब वो कई बार काम करेगी और कई बार काम नहीं करेगी। तो हमने क्या करना है? हमने करना है कंफर्मेशन का वेट। तो कंफर्मेशन का वेट कैसे करेंगे? देखिए आपको क्या करना है? जैसे ही किसी भी दो हाई या दो लो के बीच में जैसे ही डायवर्जेंस बने तो मान लेते हैं इस और इसके बीच में बन गया तो इन दोनों के बीच में जो स्विंग लो है उसको मार्क करना है। ओके? तो स्विंग लो हमारे पास ये रहा। हम ठीक है? आपको इसको मार्क कर लेना है। ऐसे इन दोनों के ठीक बीच का जो स्विंग लो है उसको आपको मार्क कर लेना है। स्विंग लो कैसे पता लगा रहे हैं। ठीक है? स्विंग लो स्विंग हाई हमने लास्ट वीडियो में भी डिस्कस किया था। मैं आपको बताता हूं आपको कैसे करना है। इसको थोड़ा सा नीचे कर देते हैं। आप समझिए। तो तीन कैंडल स्टिक के पैटर्न को हम लोग स्विंग लो या स्विंग हाई बोलते हैं। तो कभी भी कोई कैंडलस्टिक इस तरह से बनी है जिसका हाई लेफ्ट वाले कैंडल स्टिक के हाई से और राइट वाले कैंडल स्टिक के हाई से ऊपर है। तो ये एक स्विंग हाई है। स्विंग हाई सिंगल कैंडल स्टिक नहीं है। तीन कैंडल स्टिक का पैटर्न है। इसी तरह से किसी एक कैंडल स्टिक का लो अपने लेफ्ट वाले कैंडल स्टिक और राइट वाले कैंडल स्टिक के लो से ज्यादा है। नीचे है। तो ये हमारा स्विंग लो हो गया। ठीक है? ठीक है सर। तो इस तरह से हम लोग स्विंग लो और स्विंग हाई देखेंगे। इनकी क्लोजिंग कहां है? ओपनिंग कहां है? उससे हमें कोई मतलब नहीं है। हम सिर्फ स्विंग लो के लिए लो देखते हैं। स्विंग हाई के लिए हम लोग हाई देखते हैं। ठीक है? तो हमने क्या काम किया? हमने देखा कौन से दो स्विंग हाईज़ के बीच में डायवर्जेंस बना है जो हमें मिल गया यहां पर। राइट? ये डायवर्जेंस बना हुआ है। हमने देखा इन दोनों के बीच में स्विंग लो कहां पर है? ये वाला है। तो हमने इसको मार्क कर लिया। अब आपको क्या करना है? वेट करना है कि मार्केट इसके नीचे क्लोजिंग कर दे। ओके ब्रेक आउट कर दे हम तो कंफर्मेशन तो हमारे पास कंफर्मेशन आ गया। जैसे ही क्लोजिंग कर दे अब आप इस ज़ोन में इससे थोड़ा सा नीचे से लेके थोड़ा सा ऊपर तक क्योंकि आप बिल्कुल परफेक्ट एंट्री तो कभी नहीं ले पाएंगे। कई बार जैसे क्लोजिंग हुआ मार्केट सीधा गिर जाएगा। कई बार घूमते हुए ऊपर भी आएगा। तो इस हिस्से में कोई भी आपकी एंट्री है चलेगी। बहुत दूर नहीं होना चाहिए। ऐसा ना हो कि जिस कैंडल ने ब्रेक करा वो यहां आके क्लज़ हो जाए। इतनी लंबी कैंडल स्टिक बन जाए तो आपका पूरा मूव ही उसमें चला जाए। यह भी ध्यान रखना है। तो जैसे ही मार्केट जैसे ही प्राइस मार्केट स्ट्रक्चर शिफ्ट करेगा यानी कि स्विंग लो ब्रेक करेगा तब आपको एंटर करना है। मतलब कैंडल क्लोज करे या ना करें अगर वहां पे आ गया तो नहीं तो अगर विक मार के इस तरह से जा रहा है ऊपर तो वो फेक ब्रेकआउट है। ओके तो फेक ब्रेकआउट से बच के रहना है। उसके भी मैं एक दो टिप्स जो है अभी लास्ट में बता दूंगा जो लास्ट तक देखेंगे उन्हें वो एक्स्ट्रा टिप मिल जाएगा। तो आपको क्या करना है? ब्रेकआउट का वेट करना है। ब्रेकआउट का क्या होता है सर कि ब्रेकआउट फेक आउट का कोई रूल नहीं है। इन मार्केट्स कोई ऐसी बुक्स नहीं है जो बता दे कि आपको यह ब्रेकआउट है या फेक आउट है। वह आपको बाद में ही पता चलता है। तो समटाइ्स यू हैव टू गेस इट विद प्रैक्टिस। तो और सबके तरीके अलग-अलग होते हैं। कुछ लोग क्या करते हैं कि प्राइस टेस्ट भी किया मेरे लिए ब्रेकआउट हो गया। कुछ लोग क्या करते हैं? कैंडल नीचे क्लोज हो गई मेरे लिए ब्रेकआउट हो गया। मैं क्या करता हूं? मैं दो कैंडल स्टिक की क्लोजिंग का वेट करता हूं। कि दो कैंडल स्टिक इसके नीचे क्लोज हो गई तो ब्रेकआउट हो गया। अगर मान लीजिए नीचे एक हुई और अगले ने वापस ऊपर क्लोजिंग कर दी तो मेरे लिए वो ब्रेकआउट नहीं होता। हम वो इमीडिएट फेक आउट में चला जाता है मेरे लिए। ठीक है सर। तो हमने क्या किया? हमने इस कैंडल स्टिक के नीचे ब्रेकआउट का वेट किया। यहां पर हमारी एंट्री आ गई। दो कैंडल क्लोज होने के बाद यह हमने एंट्री ले ली। जो हाई था वो हमारा स्टॉप लॉस हो जाएगा। और जो आपकी एंट्री है इससे मिनिमम 1:1 पर हम लोग पहला टारगेट करेंगे। ओके? तो अब आप ब्रोकरेज कैलकुलेट करके इसको 1.1.1 1.1.2 इस तरह तक ले जा सकते हैं। और जो आपका 1:1 होगा इतनी दूरी पर आपका पहला टारगेट हो गया। दूसरा टारगेट आप क्या करेंगे? जहां से यह वाला मूव शुरू हुआ था तो नीचे से जहां पे भी यह मूव शुरू हुआ होगा उस लो पे आप अपना सेकंड टारगेट कर देंगे। या प्रीवियस डे लो आ गया या ऐसा कोई हाई टाइम फ्रेम रेजिस्टेंस जो आपको पता है वो आप अपना टारगेट टू यहां पर मार्क कर देंगे। इतनी आसान है। ओके। तो आपने क्या-क्या किया इस पूरी स्ट्रेटजी में वो समझते हैं वापस से फिर और एग्जांपल देखेंगे। पहला चीज़ आपने आरएसआई इंडिकेटर समझा लगा लिया हम उसमें आपने देखा ओवरबोट और ओवरसोल्ड सिचुएशन में आरएसआई पहुंचा कि नहीं जैसे ही पहुंचा आप तैयार हो गए वरना आप अपना मजे में देख रहे थे जैसे ही वो ओवरबोट या ओवरसोल्ड सिचुएशन में पहुंचा आपने वेट किसका करना है लो या हाई के ब्रेक होने का जैसे ही ब्रेक हुआ एंट्री लगाया स्टॉप लॉस लगाया टारगेट लगाया आपका काम खत्म अब मार्केट या तो स्टॉप लॉस पे चली जाएगी या तो टारगेट पर चली जाएगी आसान है चलिए अब आप देखते हैं क्या इस दिन में और भी सेटअप बने हैं क्या तो देखिए पहली बार गया बन गया सेटअप हमारा शुरू में ही बन चलिए इसके बाद देखते हैं आरएसआई प्राइस कहां जा रहा है मत देखिए आरएसआई देखिए बस आरएसआई जो है आपका कब जो है वो यहां पर आ गया देखिए 30 के नीचे आ गया अब हमने अगेन देखना है अब यहां देखिए आप यहां पर देखिए आरएसआई यहां पर नीचे है हम आरएसआई नीचे आया प्राइस यहां पर आया इसके बाद प्राइस देखिए क्या और नीचे गया है नहीं थोड़ा सा गया है अगर आप इसको थोड़ा जूम कर देते हैं आपको दूर से नहीं दिखेगा देखिए इस लो के नीचे गया है कि नहीं गया है यह हमने मार्क कर लेना है। आप देखें तो बिल्कुल पास गया नहीं गया है। बट लेट्स सपोज कि अगर ये गया होता अगर ये गया होता यहां पर तो आप देखेंगे आरएसआई ऊपर ही है। तो हम इसको डायवर्जेंस कंसीडर कर लेते। तो क्या सीन है यहां पर? दो तरीके हैं। जैसे कुछ लोग अगर यहां देख रहे होंगे इस हिस्से में तो यहां पर गया हुआ है। देखिए इन दो लॉ के बीच गया हुआ है। लेकिन इस वाले लो के साथ नहीं गया है। राइट? देखिए इस लो के साथ ये गया नहीं गया है। लेकिन इस वाले लो के साथ ये गया है। जी। तो अगर आप डायवर्जेंस इन दोनों लो के बीच में देख रहे हैं तो आप हाई कौन सा मार्क करेंगे? इन दोनों के बीच का। यानी कि ये वाला हाई। हम ठीक है? अगर आप इन दोनों के बीच में देख रहे हैं इसके और इसके तो आप कौन सा हाई मार्क करेंगे? यह वाला। ओके। सिंपल है। तो मान लीजिए मैंने इन दोनों के बीच में देखा कि हां यहां तो डायवर्जेंस बना है। क्या आरएसआई हमारा 30 के नीचे गया इस लो पर? यस था। बिल्कुल 30 पर ही था। तो इस हाई पर हम लोग एंट्री ले लेंगे। यह ब्रेकआउट वाली एंट्री आ गई। यह आपकी एंट्री आ गई यहां पर। ठीक है? ये एंट्री आई। ये स्टॉप लॉस हुआ और टारगेट तो देख लीजिए। हो ही गया होगा कितने आवर का। ठीक है? तो दो ट्रेड हो गई आज के दिन। और देखते हैं यहां पर फिर से आरएसआई ऊपर चला गया। तो यहां पे टारगेट कैसे डिसाइड करते हैं हम कि कितना लेना है। बिल्कुल। देखिए जब मैं आपको दोनों टारगेट बता देता हूं। तो जैसे कि हम रिस्क टू रिवॉर्ड टू ले लेते हैं इसमें। सो यह मेरी एंट्री है यहां पर इस वाले हाई के ब्रेकआउट के बाद तो मैं थोड़ा सा ऊपर ही लगा लेता हूं। मान लीजिए आपका परफेक्ट एंट्री तो नहीं मिली होगी। यह आपकी एंट्री लगी होगी। ठीक है? यह आपका स्टॉप लॉस इस लो के नीचे आप रखेंगे। बिल्कुल। तो, यह मैंने स्टॉप लॉस लगा दिया। अब इसमें थोड़ा सा ज़ूम करेंगे। और मिनिमम 1 1 पर हम लोग अपना पहला टारगेट करेंगे। तो हमारा 1 1 कहां हो रहा है? ब्रोकरेज मिलाकर मान लीजिए 1.1 पर आपने पहला टारगेट बुक कर लिया। तो यहां पर हम अपना आधा पोजीशन बुक कर देंगे। आधा अपना स्टॉप लॉस एंट्री के पास ले आएंगे और छोड़ देंगे। मैंने क्या बोला था? जहां से मूव गिरना शुरू हुआ था। तो हम ऊपर जा रहे हैं तो गिरना कहां से शुरू? आपको लग रहा है। यहां से लग रहा है हम तो आप कम से कम इसको अपना टारगेट टू करोगे। ठीक है? ठीक है? अगर हम इसको अपना टारगेट टू कर रहे हैं तो हमारा लगभग अराउंड 2 यह देखिए 3.73 रिवॉर्ड जो है हमारा यहां पर टोटल आ गया। अब इसमें से आधी पोजीशन आप बुक कर चुके थे। आधी पोजीशन पर ये आया तो ओवरऑल आपका 2.5 2.6 रिवॉर्ड जो है आपको यहां पर इस ट्रेड के अंदर मिल जाएगा। मिल जाएगा। तो हमारी देखिए हमने 1 दिन के अंदर दो ट्रेड बन गई क्योंकि मार्केट आज काफी मोमेंटम में लग रही है। जो दिन हमने चुना इत्तेफाक से 14th ऑफ़ मई का है यह। तो ये थोड़ा सा तेज था। अब हम इसमें अगेन फिर से वही काम करेंगे कि हम लोग देखेंगे आरएसआई हमारा कब ऊपर जा रहा है। तो हमने देखा 70 के ऊपर आया यहां पर। अब आरएसआई तो नीचे जा रहा है लेकिन प्राइस ऊपर जा रहा है। तो आप कौन सा लो काउंट करोगे? ये वाला अब ये टूटा ही नहीं है। तो आपका सेटअप बना ही नहीं है। प्राइस ऊपर जाता रहा जाता रहा जाता रहा। यहां पर भी देखें तो क्या हमारा सेटअप बना है? नहीं। यह आरएस यह ऊपर है आरएसआई। यहां पर भी नहीं बना है। फिर देखते हैं। फिर यहां पर देखेंगे हम तो आरएसआई जो है ऊपर आ गया। 70 के ऊपर है। प्राइस ऊपर गया। आरएसआई नीचे प्राइस भी नीचे। फिर नहीं बना। चलिए दो ही ट्रेड बनी है। यहां पर आरएसआई आ गया। ऊपर अब यह देखिए प्राइस ऊपर गया है। यहां पर यहां देखते हैं। यहां पर देखिए आप प्राइस ऊपर गया है हमारा। हम राइट? लेकिन इसके रेस्पेक्ट में आरएसआई देखिए नीचे आया है। तो यहां पे डायवर्जेंस बन गया। इनका लो कहां पर है? यह वाला लो है। तो हमने इस लो के ब्रेकआउट पर यानी कि यहां पर अपनी ट्रेड प्लान करी होगी। करेक्ट है? हमने स्टॉप लॉस यहां लगाया होगा और टारगेट यहां कहीं हमारा बना होगा। तो यहां पे हमारा क्या हो गया? एसएल स्टॉप लॉस हो गया। तो हमारा तीन बार सेटअप बना। दो बार टारगेट और एक बार ये स्टॉप लॉस हो गया। चलिए आगे देखते हैं। फिर इसके बाद आरएसआई देखते हैं। फिर से 30 है। उसके ऊपर गया क्या? तो यहां पर गया है। एक बार हम देखेंगे वापस 70 के ऊपर गया। एक ही हाई है। दूसरा कोई है ही नहीं डायवरेज बनाने के लिए तो यहां पर नहीं बनेगा। फिर उसके बाद यह गया ही नहीं है। ऊपर ही रहा है। तो मतलब आज के दिन में इस पर्टिकुलर दिन में हमारे पास दो टारगेट तीन ट्रेड बनी। दो टारगेट एक स्टॉप लॉस हो गया। ठीक है? अब इस तरह से आपको जो है दोनों साइड में ये ट्रेड कर लेना है। अब जो मैंने आपको बोला था लाइव प्राइस पे भी मैं दिखा दूंगा। मतलब लाइव प्राइस पर भी देख लेते हैं। आज का प्राइस एक्शन जब हम ये शूट कर रहे हैं। आज भी ये स्ट्रेटजी बनी थी कि नहीं। उसके बाद मैं सबको बताऊंगा ब्रेकआउट और फेक आउट के लिए ध्यान क्या रखना है क्योंकि कुछ लोग सिर्फ इसी बात का इंतजार कर रहे होंगे कि पहले आज दिखाओ बना है कि नहीं बना है। सो आज देख सकते हैं सर 10 जून को हम लोग ये शूट कर रहे हैं। प्राइस बिल्कुल मेन मोड में आ गया। रिप्ले मोड ऑन नहीं है। तो आज देख लेते हैं आज बना है क्या? सो देखिए आरएसआई शुरुआत में 70 के ऊपर ही शुरू हुआ है। तो हमने यहीं पे नजर बनानी शुरू कर दी। ये हाई बना एक हाई बना। उसके बाद आरएसआई नीचे आ गया। प्राइस ऊपर जाता रहा लेकिन लो ही कोई ब्रेक नहीं हुआ। प्राइस जाता रहा, जाता रहा, जाता रहा। फिर यहां देखिए अगर यहां पर हम देखें। सो ये देखिए प्राइस ऊपर गया है। आरएसआई नीचे नीचे आया है। तो हमारा डायवर्जेंस बन गया। हमें दूसरा चीज क्या वेट करना है? लो ब्रेक होने का। ये रहा लो। हम ये लो ब्रेक हुआ हमारा। ये लो ब्रेक हुआ। अब देख लीजिए आप 1:1 से तो ज्यादा ही है। हम हमारा टारगेट हो गया। इसमें तीन चार आवर की ट्रेड बन गई है। फिर देखते हैं नेक्स्ट आरएसआई नीचे गया। नीचे जाने के बाद यह एक लो बना। उसके बाद आरएसआई ऊपर प्राइस भी ऊपर। कोई डायवर्जेंस नहीं। ठीक है? ठीक है। यहां पर आरएसआई ऊपर गया। इसके बाद देखिए प्राइस ऊपर ही जा रहा है। अच्छा यहां पर ये चीज देखिएगा कि इसके बाद जो हाई बना वो ये वाला है। इसके बाद जो स्विंग हाई बना वो ये वाला है और ये नीचे ही जा रहा है। हम तो यहां पे डायवर्जेंस यहां पर नहीं बना है। अब आप इन दोनों में देखोगे। ठीक है? तो इन दोनों में अगर हम देखें तो पता चलेगा कि हमारा डायवर्जेंस बना है कि नहीं बना है। यस बना है। अब देखा प्राइस जो है यहां से ऊपर चला गया तो हमारा डायवर्जेंस बन गया। नीचे जा रहा है। ठीक है? तो हमारा डायवर्जेंस जो है यहां पर बन गया। तो हम लोग सिंपल सा वही करेंगे अपना स्विंग लो ब्रेक होते ही ट्रेड में एंट्री करेंगे। ये हमारा लो है दोनों के बीच का। जी। ये देखिए ये क्या बना है? फेक आउट हम ब्रेकआउट नहीं हुआ तो एंट्री ट्रिगर नहीं हुई तो यहां पे ट्रेड नहीं बनी। ओके। जैसा मैंने आपको बताया था कि अगर दो कैंडल नीचे क्लोज नहीं होती तो मैं ब्रेकआउट कंसीडर नहीं करता। यह पहली नीचे क्लोज हुई, दूसरी ऊपर हो गई। तो यह ब्रेकआउट ही नहीं हुआ तो यह वाला कैंसिल। तो ये ट्रेड नहीं बनी। ठीक है? अब चलिए आगे चलते हैं। आगे कब बना? यहां पर आरएसआई वापस से 30 के नीचे आ गया है। प्राइस नीचे आया। इसके बाद प्राइस ऊपर, आरएसआई भी ऊपर। तो कोई सेटअप नहीं बना। यहां पर आरएसआई अब 70 के ऊपर आ गया। यह ऊपर गया, ऊपर बना। उसके बाद नीचे नीचे कोई डायवर्जेंस नहीं है। यहां भी कोई ट्रेड नहीं बनी। यहां पर आरएसआई नीचे आया। प्राइस भी नीचे आया। इसके बाद मार्केट में आप देखेंगे आरएसआई भी नीचे आया। प्राइस भी नीचे ही आता चला गया। हम तो नीचे ही आता रहा। अच्छा एक क्वेश्चन आ रहा है सर। बिल्कुल सर। अब इसमें कई ट्रेड तो ऐसे भी मिस हो जा रहे हैं। अगर इसको ही सिर्फ फॉलो कर रहे हैं। तो जो इसके हिसाब से मिल रहा है बस वही कर पाएंगे। लेकिन मार्केट भी तो इतना ज्यादा गिरा है। हम इतना ज्यादा बिल्कुल सही बात सर। तो ये बिल्कुल उसी बात पर आ गए जो हमने शुरुआत में बातें करी थी कि जैसा मैंने आपको बताया था कि जब अगर आप आज मुझसे पूछेंगे मैं कैसे ट्रेड करता हूं तो मैं सिर्फ एक ही स्ट्रेटजी या इसी सिर्फ कांसेप्ट से ट्रेड नहीं करता लेकिन एक बिगिनर को क्या चाहिए ठीक है कि एटलीस्ट एक से मुझे एक ट्रेड तो मिल जाए दो ट्रेड तो मिल जाए देखिए कोई भी सिंगल टाइम फ्रेम स्ट्रेटजी जो होती है उसका एक समझ लीजिए एक टाइप ऑफ फाइट है वो तो मान लीजिए आपके पास फ्री स्टाइल होती है जुडो होता है कराटे होता है ताइवांडो होता है अब अगर हम ये सोचें मुझे तो फ्री स्टाइल भी आ जाए मैं तो एमएमए फाइटर भी बन जाऊं और मैं तो जो है ताईवांडो भी कर लूं, जुडो भी कर लूं और मन करे तो सुमो फाइट भी कर लूं। तो ये पॉसिबल नहीं है। राइट? उसके लिए तो फिर आपको आर्मी की या डिफेंस की ट्रेनिंग करनी पड़ेगी कि आपको बस सामने वाले को मारना आना चाहिए। करेक्ट बात है। तो वैसा ही कुछ समझिए कि आपने जो ये तरीका सीखा दिस इज़ अ सिंगल टाइम फ्रेम वन टाइप ऑफ स्ट्रेटजी जिसका पर्पस है आपको दिन में ट्रेड सेटअप देना। क्योंकि अगर आप ये देखेंगे तो ऐसे तो हर वक्त पे प्राइस में कुछ ना कुछ हो ही रहा है। आप सब कुछ नहीं पकड़ पाएंगे। तो आपको क्या करना है? जब आप कोई स्ट्रेटजी सीख रहे हैं तो उस स्ट्रेटजी का मकसद समझना है। मकसद क्या है? कि हमें एक टाइप ऑफ फ्रेम मिल जाए। एक रूल्स रेगुलेशन मिल जाए जिससे कि हमें दिन में कुछ ट्रेड सेटअप बन जाए और हम लोग जो उस ट्रेड सेटअप को फॉलो करके ट्रेड कर लें। जैसे कि अगर आप मेरी लास्ट वीडियो जो सर के साथ मैंने बनाई थी ईएमए स्ट्रेटजी की उसके अंदर हम लोग ये कंटिन्यूएशन वाला मूव पकड़ते हैं। रिवर्सल नहीं पकड़ते हैं। यहां पर हम लोग रिवर्सल पकड़ रहे हैं। तो दोनों का पर्पस अलग है। ये हमें समझना है। और अगर आप चाहते हो पूरा मूव पकड़ना पूरा समझना उसके लिए आपको फिर एडवांस प्राइस एक्शन सीखना पड़ेगा। जैसा मैं आपको बताता हूं। मैं वो भी सिखाता ही हूं। वो फ्री है मेरे चैनल पर। सर के चैनल पे आप चेक आउट कर सकते। हां वो बिल्कुल फ्री है। एडवांस प्राइस एक्शन के नाम से पूरी प्लेलिस्ट है। आप जाके वो देख सकते हैं। एक चीज इसमें पूछना है। जैसे अभी हम 1 मिनट टाइम फ्रेम पे कर रहे थे तो ये क्या 5 मिनट में भी हमें सेम टाइप का ट्रेड मिलेगा। देख लेते हैं सर अभी 5 मिनट मैंने कर दिया। हां। ठीक है। अब देख लेते हैं। यहां पर तो खत्म ही हो गया है। यहां पर देखिए अब आप प्राइस ऊपर गया। हम आरएसआई भी ऊपर गया तो यहां पे डायवर्जेंस नहीं बना। इसके अलावा क्या आरएसआई आज पूरे दिन में ऊपर नीचे हुआ है? नहीं हुआ ना उस बैंड के तो आज हमें कोई ट्रेड इसके अंदर नहीं मिली है। तो पिछला दिन देख लेते हैं। यह पिछला दिन का प्राइस एक्शन है। पिछले दिन के अंदर देखें हम लोग तो लास्ट में आके 3:00 बजे के बाद जो है ये आरएसआई ऊपर गया तो 3:00 बजे के बाद आपको वैसे भी इंट्राडे नहीं करना। तो दो दिन ये सेटअप नहीं बना है। तीसरे दिन बात करें यहां पर नहीं बना। नहीं बना। यहां पर भी नहीं बना। तो आप देखेंगे 3 दिन से 5 मिनट के चार्ट पर मार्केट नहीं बना है। अब हमें ढूंढना है किस दिन बना था। चौथे दिन भी नहीं बना। पांचव दिन भी नहीं बना है। छठवें दिन देखिए आरएसआई नीचे गया। प्राइस नीचे आया। आरएसआई ऊपर जाता रहा। प्राइस लगातार नीचे आता रहा। किसी भी पिछले हाई को ब्रेक नहीं किया। ये भी नहीं गया। ये भी नहीं गया। ये भी नहीं गया। ये भी नहीं गया। मार्केट ने सिर्फ लास्ट में जाके ये वाला हाई ब्रेक करा। हम करेक्ट है। आपने एंट्री कब लेनी है? हाई ब्रेक होने के बाद प्राइस देखिए। तो आपको यहां पर ट्रेड मिली होगी। तो आप यह देखेंगे कि इस स्ट्रेटजी से जैसा मैंने आपको बोला कि आप जितना टाइम फ्रेम बढ़ाते चले जाएंगे उतनी ही कम ट्रेड्स आपको मिलना शुरू हो जाएगी। अगर आप 1 मिनट पे रहेंगे तो आपको डेली बेसिस पे ट्रेड मिल रही थी। हमने जितने दिन देखे उसके अंदर ट्रेड मिली। 5 मिनट पे हमें एक हफ्ते में शायद तीन-चार ट्रेड मिली। किसीकिसी हफ्ते आपको डेली भी एक ट्रेड मिल सकती है। किसीकि दिन दो बार भी मिल सकती है। डिपेंडिंग ऑन मार्केट की वोलेटिलिटी कैसी? जैसे ये वीक साइडवेज रहा तो इस वीक में हमें नहीं मिली। अगर मार्केट ट्रेंडिंग होता है तो कई बार हमें एक ही दिन के अंदर भी तीन-तीन जा मिल जाती है पांच मिनट पर। तो मतलब इस ये स्ट्रेटजी 1 मिनट के लिए ज्यादा बेस्ट है। इसीलिए मैं 1 मिनट पर इसको सिखाता हूं। और अगर कोई नया है जैसे कोई बहुत नया है उसको अभी स्ट्रेटजी समझने में दिक्कत है तो ये पीएसबीबी नाम से मेरा इंडिकेटर भी है इसका तो आप वो इंडिकेटर लगा सकते हैं और वो इंडिकेटर लगाकर आप जो है यूज़ कर सकते हैं। वो भी फ्री में ही है। बस ये है कि वो पंच एप्लीकेशन पर मिलेगा। तो पंच भी एक ब्रोकर है। नॉर्मल जैसे हम लोग ब्रोकिंग में ट्रेड करते हैं स्टॉक मार्केट को। तो आप पंच ब्रोकर पे जाइए अपना केवाईसी कंप्लीट कर लीजिए। वहां पर डालिएगा प्रियांक शर्मा ब्रेड बटर स्ट्रेटजी शॉर्ट में पीएसबीबी आपके सामने वो इंडिकेटर आ जाएगा उसमें ट्रेड कर लीजिए तो आपकी चॉइस है तो वहां पे इंडिकेटर भी अवेलेबल है बाकी जो है हम भी रेगुलरली वीडियोस में समझाते सिखाते रहते ही बिल्कुल बिल्कुल तो बहुत सारी चीजें सर ने ऑलरेडी बता रखी है अपने चैनल पर तो सर के चैनल का लिंक मैं नीचे डिस्क्रिप्शन में डाल रहा हूं तो जरूर से चेक आउट करना और सब्सक्राइब भी करना और साथ-साथ में इस चैनल को भी सब्सक्राइब कर लो क्योंकि हम यहां पर ऐसे ही ट्रेडिंग से रिलेटेड इन्वेस्टिंग से रिलेटेड खास करके के बिगिनर्स के लिए हम वीडियोस लेके आते रहते हैं। ठीक है सर। बाकी इस स्ट्रेटजी को ध्यान रखते हुए आपको ध्यान यही रखना है कि दुनिया की कोई भी स्ट्रेटजी काम नहीं करती जब तक उस पर प्रैक्टिस ना कीजिए। आप पेपर पेपर ट्रेड करके प्रैक्टिस करके देखिए। 50 पेपर ट्रेड करके देखिए। आपको लगता है स्ट्रेटजी का विन रेट आपको फेवर करता है। आप फॉलो कीजिए। नहीं तो नेक्स्ट स्ट्रेटजी सीखिए। हमारे चैनल पर सीखिए। सतीश सर के चैनल पर सीखिए। और बहुत सारी स्ट्रेटजीज़ हैं। असली गेम सिर्फ इतना है। कौन सी स्ट्रेटजी आपको कन्विक्शन और कॉन्फिडेंस दे सकती है। बाकी ध्यान रखिए इन्वेस्टमेंट इन सिक्योरिटीज़ मार्केट्स आर सब्जेक्ट टू मार्केट रिस्क। सो रीड ऑल रिलेटेड डॉक्यूमेंट्स केयरफुली और मेरा सेबी रजिस्ट्रेशन नंबर सर लगा देंगे डिस्क्लेमर में या वीडियो में आपको मिल जाएगा। थैंक यू सर। थैंक यू सो मच। थैंक यू सर। तो दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आज का एपिसोड आपको पसंद आया होगा। पसंद आया तो लाइक जरूर करिए और साथ-साथ में यह वीडियो शेयर करिए। जो ट्रेडिंग में बिगिनर हैं, काफी लॉस कर चुके हैं और फिर भी उनको कोई सही स्ट्रेटजी नहीं मिल रही है, तो यह वीडियो उनको शेयर करिए और अगर आप चैनल पर पहली बार आए हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें क्योंकि हम यहां पर ऐसे ही धुरंधर्स को लेकर आते रहते हैं और आप लोगों के लिए वैल्यूुएबल वीडियोस बनाते रहते हैं। तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर करिए बिल्कुल फ्री है। मिलते हैं ऐसे ही किसी धमाकेदार एपिसोड में। तब तक के लिए आप जहां भी रहें, मचाते

💬 Trader reviews (traded this? tell others what really happened)

No reviews yet — be the first. Real experiences help other traders more than any backtest.

User opinions, not investment advice. Reviews are moderated before publishing.