Swing Trading Course Part-2 | Swing Trading Vs Intraday Trading for Beginners in hindi — backtested on Indian market data | FakeTrades
FakeTrades.in
← all strategies

Swing Trading Course Part-2 | Swing Trading Vs Intraday Trading for Beginners in hindi

Neeraj joshi · watch on YouTube ↗
Analysed 01 Aug 2026, 03:12 PM IST
⏳ Backtest pending — a data-backed verdict will be attached.

Verdict

Not backtestable — no mechanical strategy to test. Educational comparison between intraday and swing trading; no mechanical, backtestable trading rules defined.

We only score videos that teach a rule-based strategy (a defined entry trigger, stop and exit a computer could follow). This one doesn't contain one, so there is nothing to backtest — we show no number rather than a made-up one.

See strategies that scored 4★+ →
Know someone trading this?
Full transcript (2992 words)
पूरे महीने में आप 10 या 15 पर कमा रहे हो तो एक महीना लगेगा आपको इतना अमाउंट कमाने में अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग या फिर स्विंग ट्रेडिंग से पैसे कमाने की सोच रहे हो तो हो सकता है कि आपको बहुत बड़ा नुकसान हो जाए सिर्फ इस वजह से क्योंकि आपको यह नहीं पता है कि आपके हिसाब से कौन सी ट्रेडिंग सही है देखो ट्रेडिंग से पैसे कमाने के लिए ना साइकोलॉजी बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट होती है और आपकी साइकोलॉजी पे ये डिपेंड करता है कि कौन सी ट्रेडिंग से आप आसानी से पैसा कमा पाए मतलब समझो अगर किसी मछली को गुलाटी मारने के लिए कहा जाए तो बहुत कोशिश करके वह गुलाटी मार लेगी लेकिन वह उतना अच्छा नहीं मार पाएगी जितना एक बंदर मार सकता है और ऐसे ही अगर एक बंदर को तैरने के लिए कहा जाए तो शायद वह भी कोशिश करके तैर लेगा लेकिन उतना अच्छा नहीं तैर पाएगा जैसा मछली तैरती है तो आपको व काम करना चाहिए जो आपको सूट करता है और यह आपको कैसे पता चलेगा कि आपको क्या सूट करता है इसके लिए आपको दोनों चीजों की जानकारी होनी चाहिए तो इसलिए आज की वीडियो में मैं आपको इन दोनों के बीच का डिफरेंस बताने जा रहा हूं और यहां पर सिर्फ डिफरेंस नहीं बताऊंगा और भी बहुत सारी चीजें बताऊंगा जिससे आप यह डिसाइड कर पाएंगे कि आपके लिए कौन सी ट्रेडिंग करना बेस्ट रहेगा तो चलिए इस वीडियो को शुरू करते हैं तो सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि ये हमारा स्विंग ट्रेडिंग कोर्स का सेकंड लेक्चर है अगर आपने फर्स्ट लेक्चर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं आप इस वीडियो के बाद भी देख सकते हैं उसका लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा और आई बटन में भी मिल जाएगा तो उस वीडियो को जरूर देख लीजिएगा तो पहले मैं आपको थोड़ा सा बेसिक डिफरेंस बता देता हूं स्विंग ट्रेडिंग और इंट्राडे ट्रेडिंग के बीच में मुझे पता है कि आप में से बहुत सारे लोगों को पता होगा लेकिन आगे की चीजें समझने के लिए यह बताना जरूरी है तो सबसे पहले अगर इंट्राडे ट्रेडिंग की बात करें तो इंट्राडे ट्रेडिंग के नाम से ही समझ आ रहा है कि इसमें आप एक दिन के अंदर ही शेयर को बाय एंड सेल करके उससे प्रॉफिट कमाने की कोशिश करते हैं जबकि अगर स्विंग ट्रेडिंग की बात करें तो यहां पर हो सकता है कि आप कुछ दिन से लेकर कुछ हफ्ते या शायद पूरे महीने के लिए भी एक शेयर को बाय करके रखें और उसके बाद आप उसको सेल करके प्रॉफिट कमाएं यानी इंट्राडे ट्रेडिंग में आप एक दिन के अंदर ही ट्रेड लेते हैं जबकि स्विंग ट्रेडिंग में आप कुछ दिन से लेके हो सकता है कुछ हफ्ते या पूरे महीने के लिए भी एक ट्रेड को अपने पास रखें तो ये बेसिक डिफरेंस है इन दोनों के बीच में अब इस बेसिक डिफरेंस से ही हमें दो चीजें समझ आती है सबसे पहले इंट्राडे ट्रेडिंग की बात करें तो यहां पर हमें यह समझ आ रहा है कि क्योंकि हमें एक दिन के अंदर ही शेयर को बाय एंड सेल करना है तो इसका मतलब है कि हमें पूरे दिन के अंदर ही एनालिसिस करना होगा और ऐसे हमें यहां पर इंट्राडे ट्रेडिंग जो है यह फुल टाइम करनी पड़ेगी क्योंकि यह बहुत ज्यादा टाइम कंजूमिंग होगी और आपको डेली करना पड़ेगा जबकि स्विंग ट्रेडिंग में आपको पता है कि आप कुछ दिन से लेके हो सकता है पूरे महीने के लिए ट्रेड लें तो इस केस में आपको पूरे दिन एनालिसिस करने की जरूरत नहीं है इसलिए स्विंग ट्रेडिंग आप पार्ट टाइम भी कर सकते हैं यानी अगर आप कोई जॉब करते हैं बिजनेस करते हैं तो उसके साथ भी आप स्विंग ट्रेडिंग अच्छे से कर सकते हैं करने को तो लोग इंट्राडे ट्रेडिंग भी कर लेते हैं ऑफिस में बैठे-बैठे या फिर अपने बिजनेस या कोई शॉप चल रही है उसमें साथ में बैठ के इंटरडे ट्रेडिंग कर रहे हैं लेकिन वो प्रॉपर तरीका नहीं होता है क्योंकि अगर आप थोड़ा सा डिस्टर्ब हुए तो ऐसे में आपने चार-पांच दिन में जो कमाया होगा वो एक बारी में जा सकता है यानी अगर आप पूरा दिन अपना दे सकते हैं आप दिन भर एनालिसिस कर सकते हैं तो इंट्राडे ट्रेडिंग आपके लिए सही होगी जबकि अगर आप ज्यादा टाइम नहीं दे सकते तो फिर आपके लिए स्विंग ट्रेडिंग सही होगी लेकिन आगे बढ़ने से पहले देखो हमने स्विंग ट्रेडिंग के फ्री कोर्स के अंदर बहुत सारी चीजें प्लान कर रखी है जैसे आगे हम आपको स्विंग ट्रेडिंग के लिए स्टॉक कैसे सेलेक्ट करना है कौन सी स्ट्रेटेजी का यूज़ करना है यह सब कुछ यहां पर फ्री में सिखाने की सोच रहे हैं बट इसके लिए हम चाहते हैं कि आप लोगों के अच्छे खासे कमेंट आए तभी इतनी मेहनत करने का फायदा है तो नेक्स्ट पार्ट के लिए कमेंट जरूर कीजिएगा इसके साथ ही इस वीडियो को शेयर जरूर कर देना क्योंकि अगर इस सीरीज में अच्छा रिस्पांस नहीं मिलता है तो फिर आगे मेहनत करने का कुछ खास फायदा नहीं है नेक्स्ट देखिए इंट्राडे ट्रेडिंग में क्या होता है कि अगर मान लीजिए आपके पास ₹1000000 हैं तो इस ₹1000000 से हो सकता है कि आप 50 000 के शर्ट्स खरीद पाए क्योंकि यहां पर आपका जिस भी ब्रोकर के पास डीमेट अकाउंट होगा वो आपको मार्जिन देता है तो ऐसे में आपने अपने 10000 दिए आपका ब्रोकर अपने 40000 लगाकर आपको ट्रेड करने दे रहा है तो आप कम पैसे से भी इंट्राडे ट्रेडिंग कर सकते हैं और ऐसे में मान लीजिए आपने अपने ₹1000000 लगाए थे और यहां पर आपका जो ट्रेड है वो ₹5000000 का है और अगर मान लीजिए शेयर की जो प्राइस है वो 10 पर बढ़ती है तो आपको जो प्रॉफिट होगा वो आपके 10000 के ऊपर नहीं पूरे 50000 के ऊपर 10 पर होगा तो 50000 का 10 पर होता है 000 तो आपने तो एक्चुअल में 10000 ही लगाए थे लेकिन उसके ऊपर आपने 5000 कमा लिए इसी तरीके से अगर इंट्राडे में लॉस होगा तो क्योंकि यहां पर आप मार्जिन लेके ट्रेड कर रहे हैं तो लॉस भी बड़ा होगा अगर मान लीजिए प्राइस 10 पर गिर जाती है तो लॉस भी आपको 50000 के ऊपर होगा तो 50000 का 10 पर होता है 5000 आपने 10000 लगाए थे उसमें से 5000 चले जाएंगे जबकि अगर स्विंग ट्रेडिंग की बात करें तो यहां पर आपको को कोई भी मार्जिन नहीं मिलता है तो आप जो भी पैसा लगाएंगे आपको अपनी जेब से ही लगाना पड़ेगा अब ऐसे में मान लो कि आपके पास ₹1000000 हैं और आप ₹1000000 से स्विंग ट्रेडिंग करने की सोच रहे हो तो 10000 से मान लीजिए आपने आज ट्रेड ले लिया और एक महीने के लिए आपने वो ट्रेड अपने पास रखा है और उस ट्रेड पे आप 30 पर भी कमा लेते हो मतलब बहुत बड़ी बात मैंने कर दी है इतना जनरली होता नहीं है आपने 10 15 पर कमा लिया वो बहुत अच्छा है लेकिन मान लो आपने 30 पर भी कमा लिया कई बार होगा लेकिन यूजुअली नहीं होता तो 10000 का % कितना होगा सिर्फ 000 तो पूरा महीना लगा के आपने 3000 कमाए तो इसलिए यहां पर आपको जरूरत होगी ज्यादा कैपिटल की तो इस केस में अगर आप मान लीजिए आपने ₹ लाख लगाए होते और वहां पर आप 15 पर भी कमाते तो आप महीने में ₹1 ज कमा लेते जो कि एक डिसेंट अमाउंट होता तो मतलब साफ है कि अगर आपकी कैपिटल कम है तो ऐसे में आपको इंट्राडे ट्रेडिंग ना चाह के भी करनी पड़ेगी और अगर आपकी कैपिटल बड़ी है तभी आप स्विंग ट्रेडिंग कर सक सकते हैं तो स्विंग ट्रेडिंग करने के लिए थोड़ा ज्यादा पैसे की जरूरत होती है अब नेक्स्ट मेरा आपसे एक सवाल है मान लो आज आपने ₹1000000 लगा के इंट्राडे ट्रेडिंग करी और आपको ₹5000000 से सो लोगे बहुत ही कम लोगों को नींद आ पाएगी उनकी रातों की नींदे उड़ जाएंगी और बहुत ज्यादा परेशान होंगे तो इंट्राडे ट्रेडिंग में स्ट्रेस होता है देखो क्योंकि आप दिन भर एनालिसिस कर रहे हो ट्रेड कर रहे हो और उसके बाद अगर आपको प्रॉफिट हो गया फिर तो सही है लेकिन लॉस हो गया तो आपने पूरे दिन मेहनत करी थी ऊपर से अपना नुकसान भी करवा लिया तो यहां पर इंसान का स्ट्रेस लेवल झेलने की जो ताकत होनी चाहिए वो ज्यादा होनी चाहिए अगर आपको इंट्राडे ट्रेडिंग करनी है जबकि स्विंग ट्रेडिंग में आपने आज ट्रेड लिया है हो सकता है उसको आप 10 दिन बाद 15 दिन बाद या फिर एक महीने बाद सेल करोगे तो यहां पर आपको रोज-रोज की टेंशन नहीं होगी आप अपना काम चैन के साथ कर सकते हो और दूसरा मान लो आपने एक महीने के लिए ट्रेड लिया था और आपको लगता है कि एक महीने बाद भी आपको नुकसान चल रहा है बट आपको अपने एनालिसिस के बाद लगता है कि यार 15 दिन में इसकी प्राइस बढ़ सकती है तो वहां पर आप चाहो तो 15 दिन वेट भी कर सकते हो लेकिन इंट्राडे ट्रेडिंग में ऐसा नहीं है आपने आज ट्रेड लिया है तो आज के आज ही आपको सेल भी करना पड़ता है जिस वजह से स्विंग ट्रेडिंग में उतना ज्यादा टेंशन या स्ट्रेस नहीं होती है तो यहां तक आपको कुछ चीजें क्लियर होने लगी होंगी कि आपके हिसाब से क्या करना सही है तो अब रिस्क की बात करते हैं ले लेकिन उससे पहले अगर आप स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट या ट्रेड करने के लिए बेस्ट डीमेट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो जिस डीमेट अकाउंट को मैं यूज करता हूं उसका ही लिंक मैंने आपको डिस्क्रिप्शन पे दे रखा है तो वहां से अपना फ्री डीमेट अकाउंट जरूर खुलवा लीजिएगा तो देखो ट्रेडिंग तो किसी भी तरीके की हो दोनों में रिस्क अच्छा खासा होता है लेकिन दोनों का जो रिस्क है वो अलग-अलग है जैसे अगर हम इंट्राडे ट्रेडिंग की बात करें तो यहां पर रिस्क क्या है यहां पर रिस्क है कि पूरे दिन में प्राइस अगर मान लीजिए तेजी से बढ़ या घट गई तो ऐसे में आपको बड़ा लॉस हो सकता है क्योंकि आपने मार्जिन ले रखा है जबकि स्विंग ट्रेडिंग में क्या रिस्क है स्विंग ट्रेडिंग में मैंने आपको बताया कि हम महीने भर के लिए शेयर ले रहे हो तो एक दिन में तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है लेकिन मान लीजिए कि आपने आज शेयर बाय किया और आपके शेयर बाय करने के बाद क्या होता है कि रात को एक न्यूज़ आ जाती है उस स्टॉक से रिलेटेड कि उस कंपनी के ऊपर इनकम टैक्स की रेड पड़ गई है या फिर ईडी की रेड पड़ गई है और ऐसे में क्या होगा अगले दिन जैसे ही शेयर ओपन होगा उसकी प्राइस बहुत तेजी से गिरेगी और आपको बड़ा लॉस हो जाएगा यानी स्विंग ट्रेडिंग में लॉस डिफरेंट है क्योंकि यहां पर आपके ऊपर ओवरनाइट रिस्क है और इंट्राडे ट्रेडिंग में जो रिस्क है वो भी अलग है क्योंकि यहां पर आप मार्जिन लेके ट्रेड कर रहे हो नेक्स्ट अगर बात करें कि कितना एनालिसिस करने की जरूरत है या कितना हार्ड है एक चीज तो सबसे पहले इंट्राडे ट्रेडिंग की बात करें तो देखिए इंट्राडे ट्रेडिंग में आपके पास थोड़ा ही टाइम है उसी टाइम पीरियड में आपने एनालिसिस भी करना है उसी टाइम पीरियड में आपने ट्रेड में एंटर भी करना है उसको एग्जिट भी करना है यानी आपके पास टाइम कम होता है एनालिसिस करने के लिए दूसरा आप जब इंट्राडे ट्रेडिंग कर रहे होते हैं वह भी आप छोटे टाइम फ्रेम में करते हैं मतलब आप 5 मिनट की कैंडल में ट्रेड करेंगे या फिर 15 मिनट की कैंडल में ट्रेड करेंगे या फिर हो सकता है कि आप तीन या 1 मिनट की कैंडल में भी ट्रेड करें तो ऐसे में आपके एनालिसिस के गलत निकलने के जो चांसेस होते हैं ना वो थोड़ा ज्यादा होते हैं जबकि अगर स्विंग ट्रेडिंग की बात करें तो स्विंग ट्रेडिंग में आपके पास एनालिसिस करने के लिए बहुत टाइम होता है और यहां पर आपको दिन के टाइम पे एनालिसिस नहीं करना है आप हो सकता है कि रात को खाना खाने के बाद जब आप फ्री हो तब आप एनालिसिस कर रहे हो रोज आधा एक घंटा आपने एनालिसिस किया और उसके बेसिस पर अपने लिए स्टॉक सेलेक्ट किया तो आपके पास एनालिसिस करने के लिए टाइम भी बहुत है दूसरा क्या है कि जब आप स्विंग ट्रेडिंग करते हो तो वो आप 5 मिनट 10 मिनट या 15 मिनट की कैंडल पे नहीं करते हो आप मिनिमम भी करोगे तो आप 4 घंटे की कैंडल पे करोगे वन डे की कैंडल पे करोगे या फिर कुछ केसेस में हो सकता है कि आप वन वीक की कैंडल में भी एक चार्ट का एनालिसिस करो और उसके बेसिस पर आप अपने लिए स्टॉक सेलेक्ट करो तो जब टाइम फ्रेम बड़ा होता है जब वन डे का टाइम फ्रेम हो गया चाहे 4 घंटे का टाइम फ्रेम हो गया या फिर वन वीक का टाइम फ्रेम हो गया ये बड़े टाइम फ्रेम होते हैं तो इस टाइम फ्रेम में जो बेसिक स्ट्रेटजीजर ना वो भी बहुत अच्छे से काम करती हैं तो इस वजह से यहां पर आपके एनालिसिस के सही निकलने के जो चांसेस होते हैं वो ज्यादा होते हैं तो इंट्राडे ट्रेडिंग में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी एडवांस्ड स्ट्रेटजी यूज करनी पड़ेगी लेकिन स्विंग ट्रेडिंग में मेहनत तो यहां भी करनी पड़ेगी एनालिसिस यहां भी करना पड़ेगा लेकिन एनालिसिस के लिए टाइम ज्यादा होगा और कुछ बेसिक या ठीक-ठाक स्ट्रेटजीजर आप यूज़ करते हैं तो उससे भी पैसा कमाया जा सकता है अब इसके बाद नेक्स्ट जो इंपॉर्टेंट चीज होती है ट्रेड के लिए वो होता है आपका डिसीजन मेकिंग देखिए जब आप इंट्राडे ट्रेडिंग कर रहे हैं तो आपको 1 दिन के अंदर ही या फिर जो 6 घंटे का टाइम फ्रेम होता है हमारे पास ट्रेड का उस टाइम फ्रेम में ही आपको बहुत सारे डिसीजन लेने होंगे कौन से स्टॉक में ट्रेड करना है वैसे ये आप एक रात पहले भी डिसाइड कर सकते हैं लेकिन उस टाइम पर भी आपको अपना फाइनल डिसीजन लेना होगा कि इस स्टॉक में आपको ट्रेड करना है अब स्टॉक डिसाइड कर लिया तो इसके बाद किस प्राइस पर बाय करना है वो एनालिसिस करना होगा कब सेल करना है वो एनालिसिस करना होगा इसके बाद हो सकता है कि आप एक दूसरा ट्रेड लें तीसरा ट्रेड लें यानी एक दिन में आप मल्टीपल ट्रेड्स लेंगे उसके लिए आपको मल्टीपल डिसीजंस लेने होंगे जबकि स्विंग ट्रेडिंग में आपके पास लंबा टाइम फ्रेम है हो सकता है कि आप एक दिन में कोई एक भी डिसीजन ना लें दो-तीन दिन में कोई एक डिसीजन ले या महीने में चार पांच या 10 डिसीजन तो यहां पर आपको बहुत सारे बहुत फास्ट डिसीजन लेने पड़ रहे हैं यहां पर आपको कम डिसीजन लेने पड़ेंगे और आप सोच समझकर डिसीजन ले सकते हैं तो अगर आप वो हैं जिसको लगता है कि यार मैं जल्दबाजी में जो काम करता हूं ना मेरा नुकसान ही होता है तो फिर इंट्राडे ट्रेडिंग आपके लिए मुश्किल हो सकती है फिर आपके लिए स्विंग ट्रेडिंग सही होगी अब मैं आपको शॉर्ट में इन दोनों के एडवांटेजेस और डिसएडवांटेजेस बता देता हूं कुछ इंपॉर्टेंट उसके बाद हम फाइनल बात करेंगे कि आपके लिए क्या सही रहेगा तो देखिए अगर आपको जल्दी प्रॉफिट कमाना है मतलब आज के आज ही पैसा कमाना है है तो इंट्राडे ट्रेडिंग आपके लिए सही है अगर आप ओवरनाइट रिस्क नहीं लेना चाहते हैं मतलब आप चाहते हैं कि भाई आज जो ट्रेड में हुआ वो आज के आज ही खत्म हो अगले दिन ट्रेड नहीं लेके जाना है तो फिर भी इंट्राडे ट्रेडिंग आपके लिए सही रहेगी लेकिन इंट्राडे ट्रेडिंग में बहुत ज्यादा रिस्क होता है बहुत ज्यादा स्ट्रेस होती है और बहुत ज्यादा टाइम देना पड़ता है जबकि स्विंग ट्रेडिंग में आपको बहुत ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है आपके पास एनालिसिस करने के लिए भी बहुत टाइम रहेगा आपको बहुत ज्यादा डिसीजन लेने की भी जरूरत नहीं है और अगर आप कोई जॉब बिजनेस करते हैं तब भी आप स्विंग ट्रेडिंग आराम से कर सकते हैं लेकिन स्विंग ट्रेडिंग के लिए पैसा थोड़ा ज्यादा चाहिए होता है क्योंकि कम पैसे के ऊपर 10-15 पर भी कमा लोगे तो कुछ खास नहीं होगा दूसरा यहां पर पैसा कमाने में टाइम लगता है क्योंकि हो सकता है आपने आज एक ट्रेड लिया वो पूरे महीने के लिए रखा है और पूरे महीने में आप 10 या 15 पर कमा रहे हो तो एक महीना लगेगा आपको इतना अमाउंट कमाने में तो अब फाइनल बात करें तो इंट्राडे ट्रेडिंग आपके लिए तब सही है जब आप क्विक डिसीजन ले सकते हैं और मल्टीपल डिसीजंस एक दिन में ले सकते हैं आप दिन भर मॉनिटर के सामने बैठ सकते हैं आपके पास इतना टाइम होना चाहिए इंट्राडे ट्रेडिंग में जो टेंशन आएगी आप उसको हैंडल कर सकते हैं और आपके पास अगर ज्यादा कैपिटल नहीं है तो इंट्राडे ट्रेडिंग आपके लिए सही रहेगी जबकि अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है आप बहुत तेज डिसीजन नहीं ले पाते हैं आप ज्यादा रिस्क या ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहते हैं और आपके पास ठीक-ठाक कैपिटल है तो फिर स्विंग ट्रेनिंग करना आपके लिए बेहतर होगा तो मुझे लगता है कि अब आपको क्लियर हो गया होगा कि आपके हिसाब से कौन सी ट्रेडिंग सही है तो अगर आप चाहते हैं कि हम इसका नेक्स्ट पार्ट भी अपलोड करें तो इसके लिए अच्छ अच्छे खासे कमेंट्स अगर आएंगे तभी हम इतनी मेहनत करेंगे तो इसके लिए कमेंट जरूर कीजिएगा वीडियो पसंद आई है तो वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर दीजिएगा फ्री डीमेट अकाउंट का लिंक डिस्क्रिप्शन पे दिया गया है और अगर आप हमारा फर्स्ट पार्ट देखना चाहते हैं तो आप इस वाली वीडियो को देख सकते हैं और अगर आप फ्री डीमेट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आप इस वाली वीडियो को देख सकते हैं धन्यवाद

💬 Trader reviews (traded this? tell others what really happened)

No reviews yet — be the first. Real experiences help other traders more than any backtest.

User opinions, not investment advice. Reviews are moderated before publishing.