Full transcript (7492 words)
हे एवरीवन होल वि प्रियांक में फिर से आपका स्वागत है। आज हम लोग बात करने वाले हैं टेक्निकल एनालिसिस के एक बहुत छोटे से कांसेप्ट के बारे में। लेकिन यह एक छोटा सा कांसेप्ट आपके बहुत काम आ सकता है। जी हां, आज हम लोग बात करेंगे कि अपना बायस कैसे बनाते हैं नेक्स्ट दिन के लिए। मतलब यानी कि पहले से ही यह पता करना कि आज मार्केट खुलने के बाद किस तरफ जाने की कोशिश करेगी। यह चीज अगर हमारे दिमाग में पहले से बन जाए तो बस मजा ही आ जाए। देखो, मैं आपको बताता हूं। जब मैंने शुरुआत करी थी ट्रेडिंग की तो मैंने जब कांसेप्ट सीखने शुरू करे, स्ट्रेटजी सीखनी शुरू करी तो हर कोई इंसान एक बात बोलता था। बोलते थे कि भाई ट्रेंड की डायरेक्शन में ट्रेड करो। जिस तरफ प्राइस जा रहा है उस डायरेक्शन में ट्रेड करो और ट्रेंड के साथ रहो। और उनकी बात भी सही थी। भाई अगर एक तैराक नदी के बहाव की तरफ तैरेगा तो उसको आसानी होगी। लेकिन अगर बहाव के अगेंस्ट तैरेगा तो उसको दिक्कत आएगी। बिल्कुल सही बात मैंने समझी। मुझे लगा कि बिल्कुल ऐसा करना चाहिए। लेकिन मेरी सबसे बड़ी समस्या यह थी कि मुझे पता कैसे चले कि कल मार्केट बुलिश रहने वाला है कि बेरिश रहने वाला है? मुझे पता कैसे चले कि आज की डायरेक्शन क्या है? इसको मैंने समझा कि इसको बोलते हैं बायस कि आपका बायस क्या है? कल दिन में मार्केट जो है ऊपर की तरफ पहले जाना चाहती है या नीचे की तरफ जाना चाहती है यह पता करना। तो अब मैंने सोचा कि चलो इस बायस को देखना शुरू करें और यकीन मानिए कुछ 2019 की बात है। मैंने YouTube पर एक फॉररेक्स ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर को इस स्ट्रेटजी को बताते हुए देखा और मुझे लगा भाई यह गजब की चीज है। उसके बाद मैंने इसको यूज़ करना शुरू किया और बहुत शानदार रिजल्ट मिले और स्पेशली एक बिगिनर के लिए तो मुझे लगता है कि यह बहुत ही जरूरी चीज है। इस चीज के बहुत सारे ईमेल्स भी मुझे आए। आप लोगों के कमेंट्स भी मैं पढ़ता था कि प्रियांक हम स्ट्रेटजी तो समझ जाते हैं। तुम बार-बार बोलते हो ईएमए स्ट्रेटजी है लेकिन अगर आपका डायरेक्शन कल बुलिश है तो आपके लिए ज्यादा अच्छे रिजल्ट देगी। आरएसआई स्ट्रेटजी है। अगर आप बायर्स के डायरेक्शन में ट्रेड लोगे तो ज्यादा अच्छे रिजल्ट देगी। तो स्ट्रेटजी तो समझ गए और स्ट्रेटजी हमें पसंद भी आ गई। लेकिन यह बायस कैसे पता करें? अब उसका सशन मैंने एक तो आप लोगों के लिए क्या बनाया? डेली मार्केट अपडेट करके। तो मैं डेली मार्केट अपडेट में आप लोगों को बता देता हूं कि हमारा कल का बायस क्या रहने वाला है। लेकिन कब तक कभी-कभी मेरी तबीयत भी खराब हो सकती है। मैं भी इंसान हूं। वीडियो आ नहीं पाती। मुझे कुछ और काम होते हैं। वहां पर एक शुरुआती ट्रेडर की यह दिक्कत आती है। मुझे पता है। चलो आज इसका सशन ढूंढेंगे। बातचीत बहुत हो गई। अब चलेंगे चार्ट्स पर। वहां आपको समझाता हूं कैसे 30 सेकंड के अंदर आप यह पता लगा सकते हो कि कल संभावनाएं ज्यादा बुलिश की है या बेरिश की। चलो दैट इज़ इज़ डिस्क्लेमर को पढ़ो और मैं मिलता हूं आपको ट्रेडिंग व्यू के साथ। यहां पर मैंने ओपन कर लिया है NFT 50 का चार्ट जिसका हम लोग यूज़ करके समझेंगे कि कल का बायस हमने कैसा बनाना है बुलिश या बेरिश। यह कंडीशंस समझेंगे बुलिश बेरिश की। साथ में यह भी समझेंगे कि किस दिन यह काम नहीं करेगा। यह हमें पहले से एडवांस में पता चल जाए और यह चीज आएगी वीडियो के बीच में कहीं पर। तो इसलिए आपको वीडियो तो देखो पूरी देखनी पड़ेगी। बीच में क्यों आएगी? क्योंकि मुझे नहीं पता जब मैं लाइव वीडियो बना रहा होता हूं तो फ्लो में कहां बोल जाऊंगा। कहां पर यह स्ट्रेटजी काम नहीं करेगी। हम वह बात करेंगे। दो चीजें हम लोग यहां पर डिस्कस करने वाले हैं। तीसरी चीज मैं आपको आईडिया दूंगा कि इस स्ट्रेटजी के साथ आपको जब यह बायस पता चल जाएगा तो नेक्स्ट दिन आप जो है किस तरह से अपना ट्रेड सेटअप बना सकते हैं। इसके ऊपर भी थोड़ी बहुत बातें हम लोग करने वाले हैं। तो चलो वीडियो शुरू करते हैं। अब देखो अब क्योंकि आप लोगों को पता है कि सीबी के रूल के हिसाब से हम लोग 90 डेज ओल्ड डाटा ही यूज़ करेंगे। तो सबसे पहले आज क्योंकि जब मैं रिकॉर्डिंग के टाइम पर 1 अगस्त है तो मैं 3 महीने का डाटा यहां से हटा रहा हूं। 3 महीने का डाटा हो गया हमारा जुलाई गायब, जून गायब और मई गायब। तो मई तक का डाटा मैं यहां से निकाल देता हूं जिससे कि हम लोग कोई भी कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट ना रखें। यहां पर मैं जो है एक लाइन भी ड्रॉ कर लेता हूं। 1 मई तक यह रहा। हम लोग इसके आगे का डाटा यूज़ नहीं करेंगे। अब कुछ डाटा हमें थोड़ा पीछे का भी चाहिए होगा। तो एक काम करते हैं। एक महीने का डाटा और उड़ा देते हैं। फिर हम लोग चेक भी करेंगे कि यह चीज काम करती है कि नहीं करती है। यहां कहीं से कर लेंगे शायद। ठीक है? अब बेसिकली आपको इसमें करना क्या होता है? अब देखो इस कांसेप्ट का यूज़ ना सबसे ज्यादा है बिगिनर्स के लिए। बिल्कुल नए लोगों के लिए। तो ये एकदम आप कह लो कि गजब के काम करता है। तो होता क्या है? बेसिकली इसके अंदर हम लोग ना एवरेज प्राइसिंग निकालते हैं। पहले मैं आपको हमेशा हर एक स्ट्रेटजी में क्या समझाता हूं? आपको मैं हमेशा एक स्ट्रेटजी समझाता हूं। ठीक है? तो हम लोग क्या करते हैं? हम लोग एक एवरेज प्राइस निकालते हैं। एवरेज प्राइस निकालने के बाद दिन का हम लोग यह देखते हैं कि मार्केट में जो ट्रेडर्स हैं यानी कि जो ट्रेडिंग कर रहे हैं। ठीक है? ट्रेडर्स का मतलब आपको कैसे पता चलता है? आपको पता चलता है प्राइस से। प्राइस में कैसे पता चलेगा? एलटीपी से यानी कि लास्ट ट्रेडेड प्राइस। ठीक है? अब इंडियन मार्केट्स के अंदर क्या होता है? लास्ट ट्रेडेड प्राइस आपको डेली चार्ट पे नहीं दिखाई देता। आपको दिखाई देता है यहां पर क्लोजिंग प्राइस। तो यहां पर आप लोग क्लोजिंग प्राइस ही कंसीडर करेंगे। लेकिन अगर आप किसी ऐसी मार्केट में हैं जहां पर 247 मार्केट चलती है तो वहां पर यह क्लोजिंग प्राइस और लास्ट ट्रेडिट प्राइस दोनों सेम ही होते हैं। इंडियन मार्केट में ऐसा नहीं होता। अगर आपको यह नहीं पता है तो आप जाके चेक कर लेना कभी भी। तो आपको बेसिकली क्या करना है? आपको यह देखना है जो क्लोजिंग प्राइस है मतलब मार्केट का या दिन का पिछले दिन का जैसे कि अगर मैं आज बात करूं आज फ्राइडे है तो अगर फ्राइडे का जो क्लोजिंग प्राइस है वह आपको देखना है वो आपको इस दिन के प्राइस के जो एवरेज प्राइस है मतलब कि एवरेज प्राइस क्या हो गया एवरेज प्राइस वो प्राइस होता है जो पूरे दिन का एवरेज प्राइस निकल के आया अब आप सोचो देखो आप मान लीजिए आप मार्केट में गए मार्केट में जाने के बाद आपने जो है आपको पता चला कि भाई मुझे तो जो है घर के लिए 10 किलो सेब खरीदने हैं। अब 10 किलो सेब खरीदने हैं। आपको पहला दुकानदार मिला। उसने बोला कि भाई मैं तो ₹200 किलो दे दूंगा। तो आपको लग रहा है कि थोड़ा महंगा दे रहा है। लेकिन आपको लगा कि 10 किलो सेब भी लेने हैं और शायद सबके पास मिले भी ना। कहीं कई सारे बहुत सारे जो कई सारे फ्रूट सेलर होते हैं जो कई सारे फल रखते हैं। दो-दो 3-3 किलो रखते हैं। तो आपने उसे बोला कितने किलो हैं तुम्हारे पास? उसने बोला 3 किलो है। तो आपने क्या काम किया? ₹200 के हिसाब से 3 किलो मान लेते हैं। सेब ले लिए। अगले फ्रूट सेलर के पास गए। उसके पास 2 किलो फ्रूट थे और वह जो है वह 2 किलो दे रहा था आपको 220 में। आपने वह भी ले लिए। 5 किलो हो गए। फिर आपको पता चला एक फ्रूट सेलर है वह बोल रहा है मैं ₹180 किलो दूंगा लेकिन मेरे पास 1ढ़ किलो है। ठीक है? आपने वह भी ले लिए। एक बोला मेरे पास 3.5 किलो है लेकिन मैं 190 के रेट पे दूंगा। आपने वो भी ले लिए। आपने यह करते हुए 10 किलो सेब निकाल लिए। लेकिन आपका एवरेज प्राइस क्या निकल के आया? तो आप क्या करोगे? इन प्राइस को इससे मल्टीप्लाई करोगे और डिवाइड बाय चार कर दोगे। तो आपको आंसर निकल के आ जाएगा कि लेट्स सपोज यहां पर आपका ₹195 पर केजी के हिसाब से आपने सेब ली। यह होता है आपका एवरेज प्राइस। तो एक दिन के अंदर आपका एवरेज प्राइस जो होता है वह अलग होता है। ठीक है? एवरेज प्राइस जो होता है वह अलग होता है और आपका जो क्लोजिंग प्राइस होता है वह अलग होता है। ये तो छोटी सी बात है। समझ में आ गई होगी। तो हम लोग क्या करेंगे? हम लोग एवरेज प्राइस और क्लोजिंग प्राइस दोनों में चेक करेंगे और देखेंगे मार्केट में कौन सा ज्यादा है और कौन सा कम है और उसके हिसाब से डिसाइड करेंगे कल संभावनाएं कैसी हैं मार्केट के बुलिश रहने की या बेरिश रहने की। अब मुझे नहीं पता आप लोगों ने ये स्ट्रेटजी या ये तरीका कहीं देखा है कि नहीं देखा है। ठीक है? क्योंकि बहुत सारे लोग कमेंट करेंगे कि भैया तुमने भी तो YouTube से ही देखा था और हमने भी तो हमने तो पता था यह बात तो आपको पता होगा लेकिन मैं उन लोगों के लिए बना रहा हूं जो बिगिनर्स हैं मुझे सब्सक्राइब करके रखे हुए हैं जो चाहते हैं कि मैं उनको हमेशा कुछ नया सिखाता हूं। ठीक है? तो इसके लिए मैं क्या करता हूं? एवरेज प्राइस रोज-रोज निकालेंगे तो बहुत मुश्किल काम पड़ेगा। हम लोग क्या करेंगे? यह प्लस वाला साइन यूज़ करेंगे। अब यह वाला फीचर हो सकता है आपका ब्रोकर देता है या आपका ब्रोकर नहीं देता है। इसमें मैं नहीं कह सकता क्योंकि मैं बहुत लंबे अरसे से ज्यादातर ट्रेडिंग भी यूज़ करता हुआ आया हूं। तो इसलिए मैं हमेशा इस वाले सिंबल का यूज़ कर लेता था। अगर मैं ब्रोकर ट्रेड कर रहा होता था तो एक इंडियन ब्रोकर्स के साथ अच्छी बात यह है कि वह आपको टेंपलेट देते हैं इस तरह से। तो आप दो टेंपलेट बना सकते हैं। ठीक है? दो टेंपलेट में एक में जो मैं काम करूंगा वह कर सकते हैं। नहीं तो सबसे सिंपल सा तरीका है। यह फ्री में भी अवेलेबल है। फ्री जो आप करते हो ना उसमें भी आपको यह प्लस साइन क्लिक करना है। प्लस साइन क्लिक करके निफ्टी 50 ही वापस सेलेक्ट करना है। अब ध्यान देना जिस भी स्क्रिप्ट पर आप ट्रेड कर रहे हैं। मान लीजिए आप बैंक निफ्टी पर ट्रेड कर रहे हो तो आप बैंक निफ्टी लगाओगे। निफ्टी पर ट्रेड कर रहे हो तो निफ्टी लगाओगे। अगर आप किसी और मार्केट में ट्रेड कर रहे हो तो आप उसी मार्केट का चार्ट यूज़ करेंगे। तो मान लीजिए मैंने निफ्टी यूज़ कर रहा हूं तो मैंने निफ्ट्टी 50 यहां पर क्लिक कर दिया। जैसे ही आप निफ्टी 50 क्लिक करेंगे ना तो यहां पर एक लाइन जो है इस तरह से रेड कलर की आ जाएगी। यह भी निफ्टी का ही चार्ट है। बस लाइन चार्ट है। आप देख पा रहे होंगे ये लाइन चार्ट है। तो आप बोलोगे सर लाइन चार्ट है फिर भी इतना अंतर क्यों दिखाई दे रहा है इनमें? क्योंकि अगर आप ध्यान से देखोगे तो यह जो स्केल है ना राइट साइड का यह परसेंटेज में हो गया। अब इस चीज का ध्यान रखना है। दो तीन चीजें आपको याद रखनी है। तो आपको पहला काम क्या करना है? आपको यह प्लस साइन पर क्लिक करना है। प्लस साइन पर क्लिक करने के बाद निफ्ट्टी 50 का एक लाइन चार्ट आ जाएगा और यह जो स्केल है यह परसेंटेज में हो जाएगा। क्योंकि जो यह प्लस साइन होता है, इस प्लस साइन का मतलब होता है कंपेयर करना। इससे आप दो अलग-अलग स्क्रिप्ट्स को कंपेयर कर सकते हो। तो, आपको सिंपली क्या करना है? सबसे पहले इस स्केल पर राइट क्लिक करके यहां देखोगे परसेंटेज लिखा हुआ है इस जगह पर। ठीक है? यह परसेंटेज जो लिखा हुआ है आपका, इसको आप रेगुलर कर दोगे कि भाई, नॉर्मल चार्ट कर दो। हमें नहीं चाहिए। यह रेगुलर कर दिया। रेगुलर करते ही आपका यह लाइन जो है बिल्कुल कैंडल स्टिक के साथ चलेगा। क्योंकि निफ्ट्टी 50 का प्राइस भी यही है। दोनों की तो निफ्ट्टी 50 तो है। तो दोनों का प्राइस आप देखोगे लास्ट प्राइस आपको क्या दिखा रहा है? 23 591.95 बिल्कुल सेम प्राइस आपको यहां पर यह दिखा रहा है। कोई दिक्कत वाली बात नहीं। तो अभी तक आपने कुछ नहीं किया। एक्चुअली में आपने सिर्फ एक निफ्ट्टी 50 का इंडिकेटर बना दिया। प्राइस का इंडिकेटर बना दिया और इसके ऊपर एक लाइन ड्रॉ कर ली। क्लियर हो गया? अब आपको क्या करना है? यहां पे जाके या तो यहां से इसके सेटिंग्स पे क्लिक कर लो या फिर ये जो लाइन है इस लाइन पे डायरेक्टली डबल क्लिक कर दो। जैसे ही डबल क्लिक करोगे ये निफ्टी 50 के सिंबल की पोजीशन ओपन कर देगा। अब आपको क्या करना है? स्टाइल में जाना है। ठीक है? अब देखो यहां पे लाइन है। अगर आप कैंडल स्टिक कर दोगे तो एक और कैंडल स्टिक आ जाएगी। बिल्कुल सेम हो गई ना? तो आपको कैंडल स्टिक नहीं करनी। इसको लाइन ही रहने देना है। इसको लाइन ही रखना है। कलर अपने हिसाब से चेंज कर लेना। एक चेंज करना है। क्या? इनपुट में जाना है। और हां ये रहा। ये रहा हमारा स्टाइल में जाना है और इस अच्छा देखो यह बटन बंद हो गया है क्योंकि मैंने रीप्ले मोड ऑन किया है। ओके मैं एक बार ये रीप्ले मोड हटा के सेटिंग करूंगा क्योंकि आप लोग तो रीप्ले मोड नहीं कर रहे होंगे। आप लोग लाइव चैट पर कर रहे होंगे बाद में रीप्ले मोड ऑन कर दूंगा। तो आपको क्या करना है? बेसिकली इसकी सेटिंग्स में जाना है और सेटिंग्स में चलते हैं। हां ये देखो ये वापस से आ गया। सेटिंग में आने के बाद जो प्राइस सोर्स है ना इसको आपको बदल देना है। क्या बदल देना है आपको? प्राइस सोर्स को बदल देना है। यह वाले पॉइंट को बदल देना है। इसको बदल के हम क्या कर देंगे? क्लोज की जगह पे हम लोग करेंगे यह फोर्थ वाला ऑप्शन। अब ध्यान देना जैसा मैंने आपको बताया। मुझे नहीं पता कि यह आपके ब्रोकर में मिलेगा नहीं। ट्रेडिंग व्यू पे यह मिल जाता है और फ्री अकाउंट में मिल जाता है। तो आप सिंपली ट्रेडिंग व्यू पे अकाउंट ओपन कर लेना। आपको ट्रेडिंग व्यू भी ओपन करना नहीं आता तो मैं लिंक डिस्क्रिप्शन में डाल दूंगा। फ्री है वैसे भी। आप उसे क्लिक करके ओपन कर सकते हो। आपको यह फोर्थ वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है। बस यह ध्यान रखना। क्या कर रहे हैं हम इसमें? देखो ओपनिंग प्राइस, हाईएस्ट प्राइस, लोएस्ट प्राइस और क्लोजिंग प्राइस इन चारों को ऐड करके चार से डिवाइड कर दे रहे हैं। तो हम क्या कर रहे हैं कि एक कैंडल स्टिक के अंदर जो ये चार मेन पॉइंट होते हैं ओएचएलसी देखो आप लोगों को हमेशा पता है कि मेरी मैक्सिमम स्ट्रेटजीज़ ओएचएलसी के चारों तरफ ही घूमती है क्योंकि यही रियल डाटा होता है। यह चारों ओएचएलसी के प्राइस को जोड़कर चार से डिवाइड कर देना है। अब जिसको सिंपली मैथ से करना है वह मैथ से कर सकता है। जैसे ही दिन क्लोज हो जाए शाम का टाइम होता है। चारों प्राइस जोड़ो डिवाइड बाय फोर कर दो। नहीं तो ट्रेडिंग व्यू में यह तरीका है कि आप ओएचएलसी को इसको सेलेक्ट कर लोगे। अब मैं इसको सेलेक्ट कर देता हूं। जैसे ही मैंने इसको सेलेक्ट किया और ओके क्लिक कर दिया। तो जो हमारी क्या बोलते हैं उसको जो लाइन थी ना ये लाइन इसमें थोड़ा सा चेंज हो गया है। क्या चेंज हो गया? पहले जो ये लाइन थी पहले यह वही प्राइस बता रही थी जो निफ्ट्टी 50 का था। यानी कि क्लोजिंग प्राइस कि मार्केट कहां क्लोज हुई है और हमने देखा भी था कि प्राइस सेम था। अब चार्ट को जो है पुराना ले चलता हूं क्योंकि हम लोगों मैंने आपको बताया था कि मैंने रीप्ले मोड हटा दिया था वो सेटिंग चेंज करने के लिए। देखिए जब मैं रीप्ले मोड के बाद सेटिंग्स क्लिक कर रहा था तो आप देखेंगे क्लोज वाला ऑप्शन बदल नहीं पा रहा था इसलिए मैंने किया। तो आप मैं वापस आ गया। तो अब आप देखेंगे पहली बार आपने देखा था कि जो हमारा प्राइस था ना वो दोनों का सेम था 23591 यह बिल्कुल सेम था। याद है? अभी देखो ये दोनों बदल गए ये। क्योंकि जो ये रेड लाइन है यह हर एक कैंडल के सेंटर पॉइंट को बता रही है। कुल मिला के बात यह है कि आपको तो ये सेंटर पॉइंट निकालना है। कैसे निकालोगे? OH एल सी चारों को जोड़ के डिवाइड कर दोगे। हर एक कैंडल स्टिक का अलग-अलग आएगा। वीक भी आ सकता है। जरूरी नहीं बॉडी क्योंकि यह तो ओ एच एल सी चारों का जोड़ करके डिवाइडें है। समझ गए? तो आपको क्या करना है? एक इंडिकेटर लगाना है। यहां से प्लस का साइन इंडिकेटर लगाने के बाद कंपेयर करने के बाद इस सेटिंग में जाकर इसको OHC / 4 इस फ़ूले को सेट कर देना है। और यह आपका इंडिकेटर बन गया। अब यह इंडिकेटर लगाने के लिए आपको तो 2 ही मिनट लगेगा। देखो अगर मैं आपको समझा नहीं रहा तो आप बोलोगे प्रियांक यार 10-12 मिनट हो गई इतनी सी बात में। लेकिन सीखते हुए भी तो भाई टाइम लगेगा ही ना। सीखते हुए थोड़ा 1 मिनट में हो जाएगा। लेकिन सोचो आपने क्या किया? आपने ट्रेडिंग व्यू पे चार्ट ओपन किया। प्लस क्लिक किया। प्लस क्लिक करके निफ़ी क्लिक करा। सेटिंग्स में जाके ओएलसी बाय फोर मार्क कर लिया। अब यह काम तो आपको एक ही बार तो करना है। रोज-रोज़ थोड़ी करना है। इतना काम आपको करके रखना है। बस अब हमने क्या निकाल लिया? हमने निकाल लिया कि यह जो कैंडल स्टिक आज की क्लोज हुई है, यह जिस भी तारीख की है, कुछ मार्च की कोई तारीख की है, इस कैंडल स्टिक के यह चार पॉइंट ओ एच एलसी का एवरेज पॉइंट क्या आ रहा है? वह यहां कहीं आ रहा है। यह रेड वाली लाइन और यह रेड वाली लाइन का प्राइस आपको यहां दिख रहा है। क्या दिख रहा है? 23521 तो एवरेज प्राइस क्या आ गया? 23521.15 ठीक है? जबकि निफ्ट्टी 50 का क्लोजिंग प्राइस क्या है? 2359195 अब देखो अभी तक अगर आपको कुछ भी मुश्किल लगा है तो बिल्कुल मुश्किल नहीं है। एक बार मोबाइल में ही ट्रेडिंग व्यू ओपन करके चार्ट ट्राई करके देखो। इतना आसान है। नहीं तो लैपटॉप डेस्कटॉप पे तो कर लोगे बढ़िया। ठीक है? और नहीं लैपटॉप डेस्कटॉप नहीं ट्रेडिंग यूज़ से ब्रोकर यूज़ करना है तो कैलकुलेटर लेना है। कैलकुलेटर लेके ओ एच एलसी ये चारों प्राइस यहां मिल जाते हैं। देखो इन चारों को जोड़ना है डिवाइड बाय 4 कर देना है। जो आंसर आया वो यह आएगा। सिंपल है। ठीक है? वीडियो के एंड में एक बार करके दिखा दूं आपको। तो, आपने क्या करना है? यह आ गया प्राइस। अब आपको ध्यान से क्या देखना है? यह देखना है। क्लोजिंग प्राइस ऊपर है कि यह वाला प्राइस ऊपर है। यह तो प्राइस है आपका एवरेज प्राइस। ठीक है? और यह प्राइस है आपका क्लोजिंग प्राइस। अब जिस भी तरफ क्लोजिंग प्राइस है, क्लोजिंग प्राइस अगर इससे ज्यादा है, तो अगले दिन के बुलिश होने के चांसेस ज्यादा हैं। और क्लोजिंग प्राइस अगर इससे कम है, तो इसके बेरिश होने के चांसेस ज्यादा है। अब यह पता करने में कितने सेकंड लगेंगे? मैंने तो मैं बोल रहा हूं 30 सेकंड भी ज्यादा है। आप आए आपने क्लिक किया। ठीक है? इसको सिंपली आप अगर ट्रेडिंग यूज़ करते हैं। गए यहां से इसे हाइड कर दिया। सिंपल सा। ऐसे हाइड कर दिया। एक बार लगा लिया। हाइड कर दिया। अब आपको मान लीजिए अभी मार्केट बंद है। यह तारीख है 27 मार्च। आपको पता करना है कि 28 मार्च के दिन में मुझे बायस क्या रखना है। सिंपल से आए ये क्लिक किया। इसे ऑन किया। हां जी। प्राइस क्या चल रहा है? 23521 इसका आ रहा है एवरेज। और प्राइस क्लोजिंग क्या हुआ? 591 तो 591 ज्यादा है। तो कल के लिए हमारा बायस क्या हो गया? बुलिश। इतना आसान है। इतना आसान है। इतना आसान है। इससे आपको आईडिया लग जाएगा कि कल मॉर्निंग में आपको जो ट्रेड सेट करनी है या शुरुआत में जो सेटअप्स देखने हैं, वह बुलिश देखने हैं कि बेरिश। ठीक है? अब इसमें ध्यान क्या रखना है? बुलिश या बेरिश होने का मतलब क्या? कल मार्केट गैप अप होगा, फट जाएगा, यह होगा। यह सब बिल्कुल नहीं है। इसका मतलब यह होता है कि प्राइस मोर लाइकली ज्यादातर संभावनाएं हैं कि अगले दिन प्राइस पिछले दिन के हाई को टारगेट करने की कोशिश करेगा। यही आपका मेन ध्यान आपको रखना है कि अगले दिन प्राइस आपका आप पहले ही ड्रॉ कर लेते हो प्रीवियस डे हाई। ठीक है? इसको टारगेट करने की कोशिश करेगा और इसको टारगेट करने से पहले अगर आपको ट्रेड सेटअप बनता है तो आपको ट्रेड लेनी है। देखते हैं। अब किसीकि दिन नहीं भी करेगा। मैं नहीं कह रहा हूं। यह हर रोज होगा। अधिकतर दिन होगा। तो अब मैं अगली कैंडल स्टिक करने वाला हूं। मैंने ध्यान नहीं दिया मेरा यह काम करेगा कि नहीं करेगा। तो 810 कैंडल स्टिक को देखेंगे और फिर डिसाइड करेंगे कितनी बार काम किया। ठीक है? नेक्स्ट दिन क्या हुआ? यह देखो। क्या प्राइस ने यह हाई लिया कि नहीं लिया? एग्जैक्टली डन। प्राइस कहां ओपन हुआ? यहां पर। अब प्राइस पहले मान लीजिए नीचे आया और ऐसे आया तो आपको इस बीच में एंट्री लेनी है। प्राइस यहां ओपन होने के बाद सीधा ऊपर गया तो आपको इस बीच में एंट्री लेनी है। प्राइस सीधा यहां ओपन हो गया तो आपको अब नई प्लानिंग से एंट्री लेनी है। अब कुछ और सोच लेना। इस प्लानिंग से एंट्री नहीं लेनी है। इस प्लानिंग का काम होता है पिछले दिन के हाई या पिछले दिन के लो तक प्राइस को पहुंचाना। इस एवरेज का काम यह होता है। एवरेज ने क्या बोला था? प्राइस ऊपर की तरफ जाएगा तो प्रीवियस डे हाई चला गया। अब चलो अब अगला दिन आ गया। चलो अब इस लाइन को हटा देते हैं। अब देखते हैं। अब मेरे को पहले यह बताओ कि भाई अब एवरेज प्राइस क्या है? एवरेज प्राइस है 554 और क्लोजिंग प्राइस क्या है? 519 सिंपल है। तो क्लोजिंग प्राइस नीचे है। क्लोजिंग प्राइस नीचे है। रेड वाला प्राइस ऊपर है। तो अगले दिन हम क्या टारगेट करेंगे? अगले दिन हम कोशिश यह करेंगे या उम्मीद करेंगे प्राइस प्रीवियस डे लो को टारगेट करेगा। कम से कम और भी बेरिश जा सकता है। तो हमारा बायस मॉर्निंग में ही बेरिश रहेगा। देखते हैं। बन गई बात। बन गई बात। गिर गया। हो गया बेरिश। तो चलो दो दिन तो हमारी बात काम कर गई भाई। दो दिन काम कर गई। अब देखते हैं तीसरे दिन। अब बताओ एवरेज प्राइस 302 है। क्लोजिंग प्राइस क्या है? 165। तो जहां क्लोजिंग प्राइस है उसी तरफ चलना है। तो हम कहेंगे भैया कल भी मार्केट नीचे की तरफ जाने की संभावनाएं हैं। ठीक है? अब यहां पर आता है दूसरी कंडीशन कि कब आपको काम नहीं करना है। ठीक है? तो आज के दिन क्या हुआ? मार्केट जो है इसके नीचे नहीं गया। लेकिन अजब बात क्या हुई कि मार्केट ने बनाई इनसाइड बार। अब यह इनसाइड बार के साथ एक कंडीशन आएगी वह मैं बताता हूं। इनसाइड बार। तो जब इनसाइड बार नहीं बनी तो आपने मॉर्निंग में यहां पे कोई शॉर्ट सेटअप प्लान किया होगा। मान लो सेटअप बना था कोई शॉर्ट का या आप पूरे दिन इंतजार करते रहे कि मैं भैया शॉर्ट लूंगा पूरा दिन। आपने यह प्लानिंग करी कि मैं बेरिश हूं। शॉर्ट का प्लानिंग किया। मार्केट ने शॉर्ट का सेटअप दिया और आप जो है स्टॉप लॉस हो गए। तो कहने का मतलब यह है कि आज आपका बायस पूरी तरह से गलत हो गया। क्यों? क्योंकि मार्केट ने बना दी इनसाइड बार। ना इसने इधर का छोड़ा ना इधर का छोड़ा। अब जभी भी इनसाइड बार बनेगी अगले दिन की प्लानिंग नहीं करनी। यह है आपके स्टॉप लॉसेस बचाने के तरीके। समझ गए? तो अब क्या बन गया? इनसाइड बार बन गई। तो अब अगले दिन बुलिश होगा कि बेरिश इसकी प्लानिंग नहीं करनी। हालांकि आप कर सकते हो थोड़ा बहुत आईडिया ले सकते हो कि भाई बुलिश है तो बुलिश जा सकता है लेकिन मैं सजेस्ट करूंगा अब अगले दिन ना बुलिश होना ना बेरिश होना इनसाइड बार में मैं आपको हमेशा इन डिडसीजन ही बोलता हूं तो अगले दिन ना हम हाई की प्लानिंग करेंगे ना लो की प्लानिंग करेंगे देखते हैं क्या होता है कोई बात नहीं प्राइस नीचे आ गया अब देखो यहां पर यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि प्राइस अभी भी इस रेंज के अंदर है तो इसका मतलब यह है कि प्राइस अगर अभी भी कोई आपको बायस बढ़ाएगा तो उसमें आपको धोखा दे सकता है। एक चीज एक चीज क्या दे सकता है? धोखा दे सकता है। तो कोशिश तो यह करें अभी भी अगर प्राइस किसी बड़ी कैंडल स्टिक जिसके रेंज में पहली कैंडल स्टिक बनी है उसी में बना हुआ है तो अवॉइड करें। लेकिन अब कुछ लोग ध्यान क्या देंगे कि सर इस दिन का तो लो चला गया ना तो इनसाइड बाहर से तो बाहर आ गया। मैं तो इनसाइड बाहर से बाहर ही मान रहा हूं इसको। तो अब आप उम्मीद करना चाहे थोड़ा बहुत प्लान करना चाहे तो कर सकते हैं। मैं मना नहीं करूंगा। बट मैं अवॉइड कर देता था। मैं दूसरे दिन का बायस इन डिसीजन में चला जाता हूं। देखो यहां पे मैं आपको कोई ट्रेड लेने का तरीका नहीं बता रहा हूं कि ऐसा आपका पैसा बनेगा कि नहीं बनेगा। मैं आपको बायस पढ़ना सिखा रहा हूं। तो अगले दिन मैं तो इन डिसीजन में रहूंगा क्योंकि मार्केट अभी भी इस रेंज के बाहर नहीं आई। लेकिन एक बार देख लेते हैं 213 का मिड पॉइंट और 250 का तो क्या बुलिश जाएगा प्राइस? क्या प्रीवियस डे हाई को लेगा? अब मैं तो अवॉइड करूंगा क्योंकि मार्केट मेरे नियम को फॉलो नहीं करती है। और देखो अगर आपने वो नियम फॉलो किया होता तो शायद आप बच जाते। अगर टारगेट हो जाता तो मैं बोल देता कि देखो टारगेट हो गया। पर मैं फिर भी वही बोलता कि भाई अवॉइड करना। कोई बात नहीं। कि मैंने दो दिन ट्रेड नहीं करी। कौन से दो दिन? ट्रेड तो करी। इस बायस को सेट नहीं किया इस दिन और इस दिन क्योंकि इनसाइड बार थी। अब क्या मार्केट नीचे निकल गई? हां इनसाइड बार है नहीं। तो अब मैं वो प्लान करूंगा जो प्लान हमारा चल रहा था। क्या एवरेज प्राइस 41 का है। क्लोजिंग प्राइस 904 का है। तो अगले दिन मार्केट को नीचे की तरफ जाना चाहिए। अरे बाप रे ज्यादा ही कांड हो गया। मार्केट नीचे की तरफ चली गई। तो हमारा इस बार भी बायस सही रहा। इतना गिर गया। अब बताओ एवरेज प्राइस क्या है? 979 है। क्लोजिंग प्राइस क्या है? ऊपर की तरफ है। तो अगला दिन क्या करना चाहिए? मार्केट को प्रीवियस डे हाई के ऊपर जाना चाहिए। प्रीवियस डे के हाई को हम लोग टारगेट करेंगे। ऊपर गई। ठीक है? अगले दिन मार्केट का क्लोजिंग प्राइस कहां जा रहा है भाई? ऊपर है। 535 ऊपर है। तो अगले दिन भी हम प्लान करेंगे ऊपर गई। आज नहीं बना। क्या हुआ? मार्केट ने क्या बना दिया? इनसाइड बार। तो क्या अगले दिन की प्लानिंग करेंगे? नहीं करेंगे। अगले दिन को हम अवॉइड कर देंगे। जो करना है करने दो। हम कुछ नहीं करेंगे। बुलिश हुआ। चलो कोई बात नहीं। अब देखते हैं। एवरेज प्राइस 785 ऊपर का प्राइस 828 तो मार्केट अगले दिन प्रीवियस डे हाई को टारगेट करना चाहिए। कर दिया। हो गया बुलिश। अब यहां पर दो चीजें मैं आपको बता चुका हूं। पहली बात कि आप अगले दिन का बायस किस तरफ रखेंगे? प्राइस किस तरफ जाएगा? प्रीवियस डे को टारगेट करे। प्रीवियस डे के हाई को टारगेट करेगा या प्रीवियस डे के लो को टारगेट करेगा? एक काम बना। दूसरा चीज हमने समझ ली कि मार्केट जो है यहां पर आपको जिसमें इनसाइड बार बन जाए वह दिन आपको अगला दिन आपको इनडिसीजन मान के चलना है। कोई खास फोकस पहले से नहीं करना। तीसरी चीज मैंने आपको बताई थी ट्रेड कैसे करेंगे? और आपके मन में यह सवाल होगा कि सर इसको ट्रेड कैसे करेंगे? यह बात समझ में हमें अभी भी नहीं आई। तो देखो इसका सिंपल सा तरीका यह है कि जब दिन में मार्केट चल रहा होगा जब लाइव मार्केट चल रही होगी। ठीक है? दो तरीके हैं। पहला तरीका है पहले दिन मॉर्निंग में ट्रेड कैसे करेंगे? जैसे कि चलो बात करते हैं। अब अगर हम बात करें यहां पर ऐसा दिन आता है जिसमें मार्केट गैप अप या गैप डाउन हो जाती है। जैसे देखो मान लेते हैं इस तरह का प्राइस बना। आप बुलिश थे। अगले दिन मार्केट सीधा ऊपर चली गई। तो आपका जो बायस था बायस तो सक्सेसफुल रहा। लेकिन इस बायस का हमें कोई फायदा नहीं हुआ। भाई इस बायस का फायदा क्या हुआ? मेरे को तो यह था कि मार्केट इस हाई को ब्रेक करेगा। मार्केट सीधा इतना ऊपर ओपन हो गया। अब मैं इस बायस का क्या चार्ज डालूं? पूरे दिन क्या करूं? देखो जो अभी तक कर रहे थे वही करो। पहला तो सीधा सा आंसर तो यही है। अभी तक क्या कर रहे थे वही करो। तो दूसरा तरीका क्या है कि आप अब नॉर्मल स्ट्रेटजीज़ यूज़ करो। अपना कोई बिना बायस रखे हुए आप अपने ईएमए स्ट्रेटजी, आरएसआई स्ट्रेटजी या प्राइस एक्शन को जिस तरह आप समझते हो उस तरह से आप इसको यूज़ कर सकते हैं। दूसरा तरीका कि अगर मार्केट आपको पास में एंट्री देती है। जैसे मैं कोई दिन देख लेता हूं। जैसे यहां पर अगर हम बात करें तो जैसे कि मान लेते हैं चलिए यहां से शुरू कर लेते हैं एक बार ऊपर से। अब देखिए यहां पर हमारा बायस नीचे की तरफ है। ठीक है? तो हम लोग चलेंगे प्रीवियस डे लो मार्क कर लेंगे कि मार्केट जो है हमारा प्रीवियस डे लो की तरफ जा सकता है कल मॉर्निंग में। यह मैं आपको बता रहा हूं मॉर्निंग की ट्रेड। अब अगर मॉर्निंग में मार्केट जो है अब चकि प्रीवियस डे लो लगभग सेम ही है। तो देखते हैं मार्केट अगले दिन कहां ओपन होती है। अब देखो मार्केट जैसे मॉर्निंग में यहां ओपन हुई। इसको बंद कर इसको हटा देंगे 2 मिनट के लिए। ठीक है? अब मार्केट यहां पर ओपन हुई है। अब क्योंकि आपको पता है कि आपका बायस क्या है? बेरिश है और आपका टारगेट क्या है? प्रीवियस डे लो है। तो अब आप मॉर्निंग में आपको कोई भी सेटअप दिखाई दे तो आप यहां से कोई भी शॉर्ट अगर लेंगे तो आपको आपका टारगेट पता है। तो मान लीजिए यहां पर आपका कोई सेटअप बनता है। जस्ट फॉर एग्जांपल मान लीजिए बनता है आपका कोई सेटअप। ठीक है? या 1 मिनट पे देख लेते हैं कोई आपका अगर सेटअप बनता है। डाटा पॉइंट अवेलेबल नहीं क्योंकि मैं 90 डेज पुराना डाटा यूज़ कर रहा हूं। तो इतना पुराना डाटा ट्रेडिंग व्यू दिखा नहीं रहा है अभी। ठीक है? अब देखो मान लीजिए ये चार्ट बना। अब मान लीजिए यहां पे कहीं पे भी आपका कोई बैरी सेटअप बनता है। जैसे कुछ भी मान लीजिए यहां पर आपका ये अब मैं एक एग्जांपल के लिए दिखा रहा हूं। यहां पे मान लीजिए आपका कोई इमीडिएट फेक आउट बन गया। इस तरह का कोई सेटअप बन गया या आपकी किसी और स्ट्रेटजी ने यहां पर आपको कोई ट्रेड दे दी। 1 मिनट पे कोई चार्ट बन गया। तो कोई भी शॉर्ट आप लेंगे आपको टारगेट पता है क्या करना है? टारगेट क्या करना है? ये तो ये सारे बेनिफिट आपको मिलेंगे इस सारे कांसेप्ट से। प्राइस चला चला चला चला चला। टारगेट डन। अब देखो इस तरह से जिस भी दिन मार्केट बहुत ज्यादा गैप अप या गैप डाउन नहीं होगी उस दिन आप यहां पर ट्रेड कर पाओगे। तो बायरस सेट करने के लिए प्रीवियस डे हाई जाएगा या प्रीवियस डे लो जाएगा। नेक्स्ट दिन मार्केट किस तरफ जाने की संभावनाएं हैं? आप लोग इस तरह से निफ्ट्टी 50 को ही निफ्ट्टी 50 का इंडिकेटर बना के या उसके प्राइस के एवरेज को इंडिकेटर बना के यूज़ कर सकते हो। दूसरा एक और एडवांस आपको बता के जा रहा हूं। क्या कर सकते हो कि कुछ लोग स्मार्ट होते हैं ना अपने-अपने रास्ते बनाते हैं जैसे उनमें से एक मुझे भी कह सकते हो आप क्योंकि ये चीज मैंने बनाई तो मैं कई बार क्या काम करता था क्योंकि मुझे एक चीज पता है कि भाई देखो मार्केट के अंदर आपको थोड़ा सा तो एडवांस चलना पड़ेगा है कि नहीं भाई अब हर बार तो आपको हर एक चीज प्लेट पर नहीं मिलेगी अब इस चीज से मान लीजिए यहां पर अगर मैं देखूं मैंने यहां पर इंडिकेटर लगा लिया तो मुझे यह तो पता चल रहा है यहां पर देखो क्लोजिंग प्राइस नीचे है इससे तो मुझे पता है कि अगले दिन मार्केट मोर लाइकली प्रीवियस डे लो की तरफ जाएगी मोर लाइकली। ठीक है? अब मैं आपको जो बताने वाला हूं थोड़ी रिस्की चीज है। ध्यान रखना। तो मुझे पता है या मेरा बायस कहता है कि भाई 10 में से अधिकतर बार जितना भी आपका विन रेट आता है चेक कर लेना। मार्केट का प्राइस जो है इसका लो लेने की कोशिश करेगा मार्केट अगले दिन। चलिए कोशिश करते हैं। यह देखो लो गया कि नहीं गया। ठीक है? अब वो गैप अप से गया, गैप डाउन से गया चाहे कहीं से भी गया। व्हाट सोएवर। तो मुझे कहीं ना कहीं पता है कि कल मार्केट के बेरिश रहने के चांसेस हैं। राइट? तो मैं इस चीज में क्या कर सकता हूं कि जब मुझे यह आईडिया है जब मुझे ऐसा लग रहा है या मैंने ऐसा बायस सेट कर लिया है कि कल मार्केट मोर लाइकली प्रीवियस डे लो के नीचे एक बार जाएगी प्रीवियस डे हाई जाने से पहले या बाद में उससे फर्क नहीं पड़ता बट इसकी तरफ जाने के चांसेस थोड़े से ज्यादा हैं और हो सकता है मार्केट गैप डाउन ही हो जाए तो मैं क्या कर लेता था 3:25 पर कब लास्ट के 5 मिनट पहले समझ रहे हो लास्ट के 5 मिनट पहले एग्जैक्टली 5 मिनट पहले यानी कि 3:25 26 27 वहां पर बीटीएसटी के लिए इसको यूज़ कर लेता था। लेकिन उसमें मेरा विन रेट थोड़ा गिर जाता था। यह बात हमेशा ध्यान रखिए। गिर क्यों जाता था? क्योंकि हर बार तो पहली बात सही नहीं होगा। और दूसरी बात इंडियन मार्केट के अंदर पोस्ट मार्केट सेशन होता है जिसके अंदर यह जो क्लोजिंग प्राइस है ना यह बदल जाता है लास्ट ट्रेडिंग सेशन से। देखो दिखाऊं आपको। यह देखो अभी आपको क्लोजिंग प्राइस क्या दिख रहा है? यह दिख रहा है और 5 मिनट पर आपको क्लोजिंग प्राइस क्या दिख रहा है? 5 मिनट पर आपको क्लोजिंग प्राइस दिख रहा है। उसके नीचे दिख रहा है। एग्जैक्टली नहीं दिख रहा। तो एक्चुअल डाटा थोड़ा सा अलग होता था। तो कभी-कभी यह धोखा दे देता था। तो मैं उस चीज का बिल्कुल मैं आपको बोलूंगा। बट अगर आप एक बिगिनर हो शुरुआत कर रहे हो तो 5 मिनट पहले क्या जाता है? 5 मिनट पहले देख लो। इसी को लगा लो। देख लो कि जो करंट प्राइस है वह रेड प्राइस से ऊपर नीचे चल रहा है। ऊपर चल रहा है तो अगले दिन को बुलिश मान लो। नीचे चल रहा है तो अगले दिन को बेरिश मान लो। समझ गए? अब इस तरह से आप इसके अंदर बीटीएसटी प्लान कर सकते हैं। स्टॉक्स के अंदर बीटीएसटी प्लान कर सकते हैं। इसके अंदर ऑप्शंस बाइंग तो मैं देखो अवॉयड नहीं करता हूं। ऑप्शन बाइंग मैं इसलिए प्रेफर नहीं करता क्योंकि कई बार तो मैं सही होता हूं। तभी भी थीटा दिखे की वजह से मेरा नुकसान हो जाता है। हां, कई बार मैं क्रेडिट स्प्रेड बना लिया करता था। निफ्टी 50 में, बैंक निफ्टी में क्रेडिट स्प्रेड। अब क्रेडिट स्प्रेड क्या फायदा होता है? क्रेडिट स्प्रेड देखो अगर आप लोगों को बनाना नहीं आता है तो चैनल पर वीडियो है देख लेना मेरा वन ऑफ़ माय फेवरेट सेटअप्स है। क्रेडिट स्प्रेड में फायदा क्या होता है कि आप ऑप्शन सेलिंग का यूज़ करते हो और क्योंकि वहां पर आपकी पोजीशन हैेज होती है तो अगर मार्केट कल आपको धोखा दे भी गई तो आपका नुकसान होने से काफी हद तक बड़ा नुकसान होने से काफी हद तक आप अपने आप को बचा लेते हो। इसलिए मैं या तो बहुत ज्यादा क्रेडिट स्प्रेड बनाता था। इस हिसाब से अगले दिन मॉर्निंग में ही जैसे ही मार्केट ने प्रीवियस डे लो टैप किया एग्जिट कर लेता था। छोटा-छोटा प्रॉफिट हो जाता था। और देखो ट्रेडिंग के अंदर यही है छोटा प्रॉफिट कितना लंबे वक्त तक बना सकते हो। है कि नहीं? तो मैं यूज करता था क्रेडिट स्प्रेड। ठीक है? क्रेडिट स्प्रेड की वीडियो ऑलरेडी है। अभी वीडियो के एंड में भी लगा दूंगा मैं। आप लोग देख लेना। वीडियो के एंड में कार्ड है। तो मैं अगले दिन 3:25 पर क्रेडिट स्प्रेड लगा लेता था। सबसे बढ़िया। और स्टॉक स्टॉक के अंदर होता था तो या तो मैं फ्यूचर सेल कर देता था। अगर मेरा रिस्क अलऊ करता था। जैसे मान लीजिए बहुत लंबी कैंडल स्टिक है तो मैं फ्यूचर्स नहीं लेता था क्योंकि स्टॉप लॉस दूर हो जाएगा। अगर कैंडलस्टिक छोटी है इस तरह की है तो मैं या तो फ्यूचर्स की पोजीशन ले लेता था या मैं क्रेडिट स्प्रेड ले लेता था या तो फिर मैं स्टॉक्स में नॉर्मल जो आपका इंट्राडे वाला जो लेवरेज वाला एमटीएफ का सेटअप होता है ना बाय का बाय में सेल में नहीं बाय वाले दिन एमटीएफ से लेवरेज करके बाय कर लेना था तो यह भी मैंने कारनामे किए हैं। इस तरह से आप बीटीएसटी इस तरह की चीजें भी प्लान कर सकते हो इस स्ट्रेटजी के साथ। पर देखो इस वीडियो का मोटिव आपको ट्रेड करने की स्ट्रेटजी देना नहीं था बल्कि आपके बायरर्स को सिखाने का तरीका था। एक शॉर्टकट था कि कैसे जो है जल्दी से बायर सेट कर लें। जैसे मैंने बताया मुझे इस चीज को यूज़ करते हुए पांच छ साल हो गए। लेकिन क्या मैं इसको रोज यूज़ करता हूं? नहीं। अब प्राइस एक्शन की समझ मुझे आ गई है। मैं प्राइस एक्शन को अपनी प्रायोरिटी पे रखता हूं। और सबसे ज्यादा उसी को यूज़ करता हूं और वो मैं आप लोगों को एडवांस प्राइस एक्शन सीरीज में सिखा भी रहा हूं। यह आप लोगों को पता है। लेकिन अगर आप नए हैं, पहली बार ट्रेडिंग करना सीख रहे हैं, चार्ट्स के साथ रूबरू होना सीख रहे हैं, एडवांस प्राइस एक्शन आपको बहुत एडवांस लग रहा है। आप लोगों को लगता है आपके लिए नहीं है, तो यह एक तरीका आपके बहुत काम आ सकता है। कैलकुलेट कैसे करना होता है? आप सिंपली क्या यूज़ करेंगे? आप यहां पर यूज़ करेंगे कैलकुलेटर। ठीक है? इसको थोड़ा सा छोटा कर देते हैं जिससे कि कैलकुलेटर मेरी स्क्रीन पर आ जाए। अब ये कैलकुलेटर में आपको क्या करना है? जैसे मान लीजिए आपको इसका एवरेज निकालना है। राइट? आपको इसका एवरेज निकालना है कि आज का चार प्राइस का एवरेज क्या है? मान लीजिए आपके पास यह इंडिकेटर नहीं है तो आपको सिंपली क्या करना है? अपने कर्सर को यहां पे एक बार ले जाना है और आपको यह प्राइस मिल जाएंगे। देखो मैं आपको दिखाता हूं। कर्सर मेरा कहां पर है? एक बार देख लेते हैं। कर्सर मेरा यहां पर है। तो जैसे ही कर्सर यहां ले जाओगे आपको यह देखो ओपन प्राइस, हाईएस्ट प्राइस, लोएस्ट प्राइस, क्लोजिंग प्राइस चारों प्राइस यहां पर आपको मिल जाते हैं। तो जैसा मैंने आपको वीडियो में बताया था। इसको हम लोग ओपन प्राइस को क्या करेंगे? 23 700.95 + 23736.50 + 23451.70 एंड प्लस 23486.85 एंटर कर देंगे इक्वल आ गया डिवाइड बाय 4 और आप देखेंगे जो आपका प्राइस का आंसर आया 23594 यही आपका एवरेज प्राइस। तो अगर आपके पास इंडिकेटर नहीं है कभी परेशान मत होइए। हमारे पास हमारा कैलकुलेटर जिंदाबाद। गणित है कुछ भी नहीं है। ट्रेडिंग सिर्फ नंबर है। तो अगर आपके पास वह है तो बहुत बढ़िया। नहीं तो बस यह आपको 1 मिनट के अंदर लगाना है। चारों का डिवाइड करना है और चेक कर लेना है। अगर आपके पास इंडिकेटर है तो आपको 10 सेकंड लगना है। 10 सेकंड यह पता करने में कल मार्केट प्रीवियस डे लो की तरफ भागेगा कि प्रीवियस डे हाई की तरफ भागेगा। जो थोड़े से एडवांस हैं। थोड़े से आज जुझारू किस्म के ट्रेडर हैं, वह क्या कर सकते हैं? पहले दिन 3:25 पे देख लो मार्केट का क्या नजर आ रहा है? क्लोजिंग प्राइस आगे दिखाई दे रहा है। अगर क्लोजिंग प्राइस ऊपर दिखाई दे रहा है एवरेज प्राइस से तो बाय की ट्रेड देख लो और क्लोजिंग प्राइस नीचे की तरफ दिख रहा है तो सेल की ट्रेड देख लो। लेकिन एक चीज मैं आपको यहां पे डिस्क्लेमर देना चाहूंगा। यह पूरी स्ट्रेटजी मैंने जो है यूज़ की है। मैंने इसमें स्टॉप लॉस भी खाए हैं, टारगेट भी खाए हैं। दोनों खाए हैं। लेकिन आप लोग स्व विवेक से फैसला लीजिएगा। कोई भी स्ट्रेटजी जब मैं आपको सिखाता हूं, कोई भी तरीका मैं आपको सिखाता हूं, कोई भी कांसेप्ट सिखाता हूं, वो मेरे लिए बैक टेस्टेड होता है। लेकिन आपको अपना बैक टेस्ट करना है। लाइव प्राइस पर बैक टेस्ट करना है। मैं आपको लाइव प्राइस पर बैक टेस्ट करके नहीं दिखा सकता। ड्यू टू द सेबी रेगुलेशन। तो आप लोग जाइए, चेक कीजिए। 100, 200, 300 दिन का डाटा निकालिए। यह कितनी बार काम करता है। अगर आपको लगता है कि जितनी बार काम कर रहा है, उससे आपको अच्छे रिजल्ट मिल रहे हैं, तो आप अपना बायस इस तरह से सेट कीजिए। अगर आपको लगता है आपको अच्छे रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं तो आप अपने बायसर्स को इस तरह से सेट मत कीजिए। इट्स एज सिंपल एज दैट। बाकी ध्यान रखिए इन्वेस्टमेंट इन सिक्योरिटीज मार्केट्स आर ऑलवेज सब्जेक्ट टू मार्केट रिस्क। काइंडली रीड ऑल डॉक्यूमेंट्स केयरफुली। और सेबी रजिस्ट्रेशन होने का मतलब या एसएम सर्टिफिकेशन का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि मेरी कोई पास्ट परफॉर्मेंस इस बात का प्रमाण देती है कि फ्यूचर में भी परफॉर्मेंस वैसी रहेगी या कोई गारंटी ऑफ रिटर्न या एश्योर्ड रिटर्न की मैं बातें कर रहा हूं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह इंफॉर्मेशन ये जो वीडियो है यह सिर्फ और सिर्फ एजुकेशन और इनेशन के लिए ही आप लोगों के लिए बनाई गई है। अगर आप क्रिप्टो मार्केट्स को ट्रेड करते हैं तो ध्यान रखिए क्रिप्टो और एनएफटीस अनरेगुलेटेड मार्केट्स हैं और वहां पर आपका फाइनेंसियल लॉस हो सकता है। बाकी अगर आप क्रेडिट स्प्रेड यूज़ करना चाहते हैं। अगर आप बास्केट ऑर्डर यूज़ करना चाहते हैं तो आप लोगों को पता है कि पch पर मेरा ब्रेड बटर स्ट्रेटजी इंडिकेटर अवेलेबल है। और अभी एक वन टैप सशन भी आ गया है जो आप लोगों ने देखा होगा tlegram में। उससे आप एक ही क्लिक में दोनों ऑर्डर एक ही बार में एग्जीक्यूट कर सकते हैं। तो बहुत सारे फीचर वहां पर आए हैं। आप उसको भी चेक आउट कर सकते हैं। लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। ट्रेडिंग यू पर आपका अकाउंट नहीं है। फ्री अकाउंट डिस्क्रिप्शन में आपको मिल जाएगा। अगर आप क्रिप्टो करेंसीज ट्रेड करना चाहते हैं। उसमें कोई अपना अकाउंट ओपन करना चाहता है तो लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। अगर आप मुझे Telegram पर या किसी और सोशल मीडिया पर फॉलो करना चाहते हो तो लिंक सिर्फ डिस्क्रिप्शन से लें। मेरे नाम से बहुत सारे फेक चैनल्स बने हुए हैं। वह लोग मेरा फोटो नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर यूज करके आपको ट्रैप कर सकते हैं। स्कैम कर सकते हैं। आपके साथ आपसे पैसे मांग सकते हैं। ध्यान रखिए मेरी कोई पेड सर्विस फिलहाल नहीं चल रही। मेरी कोई इन्वेस्टमेंट स्कीम नहीं है। किसी को ऐसे पैसे बिल्कुल भी ना दें। कहीं भी मुझे फॉलो करना है। लिंक सिर्फ और सिर्फ आपको डिस्क्रिप्शन से ही लेना है। तो इस तरह से बना के देखिए अपना बायस। कैसा लग रहा है आप लोगों को यह तरीका कैसा लगा या आप लोगों ने क्या यह तरीका देखा था? क्या आप लोग इस तरीके को कभी यूज़ किए हैं? वह सारा फीडबैक आप लोग मुझे कमेंट में जरूर बताइएगा। मैं आप लोगों को मिलूंगा फिर किसी वीडियो में। तब तक रखिए अपना ध्यान, अपने परिवार का ध्यान। टेक केयर। बाय-ब।