Full transcript (5189 words)
तो भैया हर दिन कोई ना कोई स्टॉक आठ से 10% भागता है और पता है वो मूव कहां से निकलता है? सेक्टर से। यानी सेक्टोरियल स्ट्रैटेजी से। तो वही स्ट्रैटेजी आज हम डिटेल में डिस्कशन करेंगे इसके बारे में। एक-एक चीज इसकी बारीकियां समझेंगे और अगर आपने सही से एग्जीक्यूट कर लिया तो भरोसा मानिए आपको कहीं और YouTube चैनल पे जाने की जरूरत नहीं है। चलिए स्टार्ट करते हैं सेक्टोरियल स्ट्रैटेजी। अब देखो सबसे पहले एक चीज हम इसमें समझते हैं कि इसमें हम काम करेंगे सिर्फ और सिर्फ एफएनओ स्टॉक्स में। ठीक है? यानी लगभग-लगभग ये 200 10 से 225 के आसपास रहते हैं। इन्हीं स्टॉक्स में हम काम करेंगे। कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें पहले से ही प्री प्लान करके रखनी पड़ेगी। यानी हमें पहले से ही रेडी करके रखनी पड़ेगी जो मैं आपको दिखा देता हूं। दिस इज एमी ब्रोकर और देखो यहां पर मैंने ये सारे सेक्टर्स बनाए हुए हैं। ठीक है? जैसे पीएसयू बैंक्स, फार्मा, मेटल्स और आप देख रहे होंगे जैसे ही मैं क्लिक करते जा रहा हूं इनके स्टॉक्स नीचे दिखते जा रहे हैं। राइट? ये दिख रहे हैं ना? कौन किस सेक्टर में कौन सा स्टॉक है? तो ये सारी आपको पहले एक वॉच लिस्ट इस तरह से क्रिएट करनी पड़ेगी। पास ये वॉच लिस्ट नहीं है तो आप ट्रेडिंग व्यू में ये वॉच लिस्ट बना सकते हो। ठीक है? आपको वहां पे रेडीमेड मिल जाती है ट्रेडिंग व्यू में। अगर ट्रेडिंग व्यू यूज नहीं करना चाहते हैं आप सेकंडरी सेकंड है नोवामा। यूज कर सकते हो। वहां पर भी आपको ये रेडीमेड मिल जाती है। तो इस स्ट्रैटेजी में काम करने से पहले इतना आपको समझना है कि एफएनओ स्टॉक्स में हम काम करने वाले हैं और उन 11 सेक्टर्स की जिनमें हम काम करने वाले हैं मैं उनकी एक बार लिस्ट आपको दिखा देता हूं। सो दीज आर द 11 सेक्टर्स फार्मा आईटी मेटल रियलिटी एनर्जी एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, फाइनेंसियल सर्विसेज एंड डिफेंस। ये 11 सेक्टर हैं जिनमें हम काम कर सकते हैं। ठीक है? अब इनकी ना वॉच लिस्ट होना जरूरी है। ये क्यों जरूरी है? क्योंकि गाइस जब मार्केट में हम रियल टाइम जाते हैं ना, आपने ये महसूस किया होगा कि जब भी आप रियल टाइम एग्जीक्यूशन के लिए जाते हो ना, तो हड़बड़ा जाते हो। याद ही नहीं रहता कौन सा स्टॉक रियलिटी में है, कौन सा स्टॉक आईटी में है। और ये नॉर्मल है यार, ये मेरे साथ भी होता था। तो इसको सिंपल सा मैंने क्या किया? आप ये देखोगे तो मैंने यहां पे एक वॉच लिस्ट बना ली है। और ये वॉच लिस्ट मैंने मैंने सब ऐड कर लिया। रियलिटी में कौन-कौन स्टॉक है वो दिख गया। पीएसयू में कौन-कौन स्टॉक है। फार्मा में कौन-कौन स्टॉक है। अब इसकी लिस्ट अगर आपको चाहिए तो लिस्ट कहां से मिलेगी? इसकी लिस्ट के लिए आपको सिंपल सा एनएससी की वेबसाइट पे जाना है। एनएससी की वेबसाइट पे मार्केट डेटा, इंडाइसेस पे क्लिक करोगे। और यहां पे नीचे थोड़ा सा स्क्रॉल करोगे, सेक्टोरियल इंडाइसेस। देख रहे हैं? सेक्टोरियल इंडाइसेस। इस पे मैं अगर ऑटो पे क्लिक करता हूं, तो यहां पे ऑटो के सारे स्टॉक्स खुल जाएंगे। बट आपको ये चेक करना है कि कौन एफएनओ में है। जैसे अगर मैं यहां से देखूं तो आई थिंक शायद सारे ही एफएनओ में हैं। एक्सेप्ट सोना कॉम्स। सोना कॉम्स आई थिंक शायद एनएफओ में नहीं है। तो इसको नहीं रखेंगे। बाकी सारे स्टॉक्स को आप क्या करोगे यहां पे ऐड कर लोगे। ठीक है? तो ये वॉच लिस्ट आपके पास होनी चाहिए। ये वॉच लिस्ट होगी ना तभी आप क्विकली डिसीजन ले पाएंगे। ठीक है? में आ गया। ट्रेडिंग व्यू में देख लो आप, चाहे नोवामा में देख लो। इन्हीं स्टॉक्स में हमें काम करना है। अब ये स्ट्रेटेजी में मुझे कैसे स्टॉक सिलेक्ट करना है? ठीक है ना? तो ये समझते हैं। तो मुझे क्या करना है? सबसे पहले सुबह मार्केट कितने बजे ओपन होती है? 9:15 ठीक है ना? आपको 9:00 बजे 20 मिनट तक क्या करना है? वॉच करना है सिर्फ और सिर्फ। कोई डिसीजन मेकिंग नहीं करनी 9:15 से 9:20 तक। 9:20 पे ये मैंने स्टेप्स आपको इसलिए लिखा रहा हूं ताकि आपको आसानी हो जाए। 9:20 पे यू नीड टू चेक एडवांसेस एंड डिक्लाइंस। अब ये एडवांसेस और डिक्लाइंस मैं क्यों चेक करा रहा हूं? क्योंकि देखिए एडवांसेस और डिक्लाइंस आपको एक सेंटीमेंट बताते हैं। यानी मार्केट का ओवरऑल रुझान किस तरफ है? एडवांसेस अगर ज्यादा है, यानी मार्केट क्या है? मार्केट बुलिश है। डिक्लाइंस अगर ज्यादा है तो मार्केट क्या है? बेयरिश है। ये चीज हमें ध्यान रखनी है। इसलिए हम एडवांसेस और डिक्लाइंस कितने बजे देखेंगे? 9:20 पर देखेंगे। अब लोगों का क्वेश्चन होता है कि ये किसमें देखें? क्या निफ्टी 50 में देखें? क्या निफ्टी 50 में या फिर एनएफओ में? तो आंसर इज एनएफओ में देखिए। कहां देख सकते हैं? आप एनएससी की साइट पे जाओ। एनएससी की साइट पे यहां जा के सिंपल अगर आप यहां पे क्लिक भी करोगे तो इक्विटी एंड एसएमई मार्केट। तो यहां पे आपको निफ्टी 50 दिख रहा है। इसको स्क्रॉल करके एनएफओ सेलेक्ट कर लो। सबसे लास्ट में दिख जाएगा। सिक्योरिटीज इन एनएफओ। और यहां दिख जाता है कितने स्टॉक्स वेट। सिक्योरिटीज इन एनएफओ। कितने स्टॉक्स अभी राइट नाउ पॉजिटिव हैं? कितने स्टॉक्स राइट नाउ अभी नेगेटिव हैं? ये आपको चेक करना है 9:20 पे। ये रियल टाइम नहीं होता। अगर आप देखेंगे तो इट्स 48 और मैं इसे रिफ्रेश भी करूंगा तो 46। यानी एक से दो मिनट का डिले रहता है। तो इसके लिए आप क्या कर सकते हो? इसके लिए आप रियल टाइम अगर आपको चेक करना है तो आप फायर्स चेक कर सकते हो। नुवामा में चेक कर लो। रियल टाइम आपको मिल जाएगा। अब मुझे यहां से इतना समझ में आ गया कि एडवांसेस ज्यादा है तो मुझे अपसाइड के सेक्टर में जाना है और डिक्लाइंस ज्यादा है तो मुझे डाउनसाइड के सेक्टर में जाना है। बट आपके दिमाग में एक क्वेश्चन आना चाहिए। क्या क्वेश्चन? क्या अगर डिक्लाइंस ज्यादा है, तो क्या सर मैं एडवांसेज यानी अपसाइड के सेक्टर की तरफ नहीं जा सकता? बिल्कुल जा सकते हैं। बट उसके लिए हमें कुछ मल्टी कन्फर्मेशन चाहिए होती है, जिनके बारे में हम बाद में डिस्कशन करेंगे। तो अभी इजी रखेंगे और इजी का मतलब यह है कि एडवांसेज अब यानी मार्केट सेंटीमेंट बुल है और अब अपसाइड जाओगे। डिक्लाइंस ज्यादा है, बेरिश सेंटीमेंट है और हम डाउनसाइड का सेक्टर सिलेक्ट करने वाले हैं। इतना समझ में आ गया? अब मान लेते हैं कि राइट नाउ इट्स 9 21 ठीक है? ऐसा हम मान लेते हैं, अज्यूम कर लेते हैं। और अभी अज्यूम करते हैं तो सबसे पहले मैं क्या चेक करूंगा कि भाई एडवांसेज ज्यादा या डिक्लाइंस ज्यादा? तो यहां से मुझे दिख रहा है ना कि एडवांसेज ज्यादा है या डिक्लाइंस? एक बार वापस से मैं इसे रिफ्रेश कर देता हूं। एडवांसेज ज्यादा है यानी मुझे अपसाइड के सेक्टर में ट्रेड प्लान करनी है। मैं यहां पर आ जाऊंगा और यह देखो कितना टाइम लगता है। यहां से मैं इसको शॉर्ट कर दूंगा। शॉर्ट कर दिया मैंने वापस से। अपसाइड शॉर्ट कर दिया। तो सबसे टॉप परफॉर्मिंग सेक्टर कौन है अभी? दैट इज अ रियलिटी। यानी मुझे इतना समझ में आ गया कि मुझे किस सेक्टर में आज प्लान करना है? रियलिटी सेक्टर में। और भरोसा मानिए यहीं से टॉप गेनर निकलते हैं। देखिएगा अभी कैसे। मुझे समझ में आ गया। यह डेटा अभी हम जो बात कर रहे हैं यह राइट नाउ इट्स अ नियर अबाउट 2:00 पीएम। बट मॉर्निंग में भी अगर मैं आज बात करूं तो रियलिटी सेक्टर ही अप थे। सेकंड रनर अप थे अ ऑटो सेक्टर टॉप लूजर था दैट वाज अ फार्मा। ठीक है? तो वही क्वेश्चन वापस कि फार्मा में नहीं जा सकते? बिल्कुल जा सकते हैं। बट उसके लिए कुछ मल्टी कन्फर्मेशन चाहिए होती है। आसान रखना है अभी हमें इसलिए हम रियलिटी सेक्टर में ट्रेड प्लान करेंगे। तो यहां से मुझे कंफर्मेशन मिल गया कि मुझे भैया आज 9:21 पे रियलिटी सेक्टर में काम करना है। आई होप इतना आप सब लोगों को समझ आ गया होगा। ठीक है? चलिए। अब इतना तो पता आ गया कि रियलिटी में काम करना है। अब इंपॉर्टेंट चीज क्या है कि कौन से स्टॉक में काम करना है? ठीक है? तो वापस से वही कि अगर आपके पास वॉच लिस्ट है तो तो आसान होने वाला है। अदरवाइज पता है क्या होने वाला है? अदरवाइज आप कंफ्यूज होने वाले हो। आप कंफ्यूज होने वाले हो कि कौन-कौन से स्टॉक इस पर्टिकुलर सेक्टर में है। तो इसलिए बोलता हूं कि यह वॉच लिस्ट सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट है। ठीक है? चलिए। तो मैं अपनी वॉच लिस्ट की तरफ चलते हैं। और यहां पे रियलिटी सेक्टर और रियलिटी सेक्टर में यहां पे देखिए मैं आपको स्टॉक्स दिखाता हूं। डीएलएफ, लोधा, ओबेरॉय रियलिटी, ओनिक्स, प्रेस्टीज। यह सारे के सारे स्टॉक्स हमारे रियलिटी सेक्टर में हैं जो कि हमने ऑलरेडी ऐड किए हुए हैं। अब इन्हीं में मुझे ट्रेड प्लान करना है। अब हमारा तरीका क्या होना चाहिए? ट्रेड लेने के लिए हमारे पास क्या हमारे पास रूल्स, रेगुलेशंस क्या है? इसे ट्रेडिंग प्लान जिसे हम बोलते हैं बार-बार कि भैया ट्रेडिंग प्लान बहुत इंपॉर्टेंट है। वह क्या प्लान होना चाहिए? ठीक है? तो उसके लिए हमने क्या बनाया हुआ है? उसके लिए हमने एक थ्री स्टेप का प्रोसेस बनाया हुआ है। वह हम समझ लेते हैं। इसको एक बार डिलीट कर देते हैं। यह अगर आपके पास नहीं है, अगर आपका ट्रेडिंग प्लान आपके पास नहीं है तो मुझे नहीं लगता है कि कोई भी बंदा सक्सेस हो सकता है। इस ट्रेडिंग प्लान को हमने तीन पार्ट में डिवाइड किया है। पहला फर्स्ट स्टेप है सिलेक्शन। सेकंड [नाक से की जाने वाली आवाज़] स्टेप है सेटअप और हमारी थर्ड स्टेप है एक्शन। तो हमने सिलेक्शन कर लिया। हमने सिलेक्शन कर लिया कि भाई हम किस में जाने वाले हैं? रियलिटी सेक्टर में जाने वाले हैं। किस स्टॉक में जाने वाले हैं? वो हम अभी चेक करेंगे। और उसमें मदद लगेगी हमारी सिलेक्शन की। सेटअप की सॉरी। यानी हमें सेटअप पता होगा तो हम चेक करेंगे ना उस सारे के सारे स्टॉक्स हैं, रियलिटी सेक्टर के किस में वो सेटअप फॉर्मेशन बनी है? अगर वो सेटअप फॉर्मेशन मैच करती है, देन हम एक्शन यानी ट्रेड एग्जीक्यूट करेंगे। ठीक है? तो चलिए वो सेटअप समझते हैं, वो सेटअप क्या है? अब देखिए मैं आपको कई सारे सेटअप बता सकता हूं, बट जितना आसान रखेंगे उतना एक बिगिनर के लिए या एक अच्छा मेरी नजर में बिगिनर कौन है पता है? वो हर एक बंदा बिगिनर है जो या तो लॉस बना रहा है अभी नया मार्केट में है। यानी एब्सोल्यूट बिगिनर ही आया है। ठीक है? चलिए तो सेटअप समझते हैं। तो सेटअप देखो बहुत ही सिंपल रखेंगे। इसके लिए क्या करना है हमें? आप सब लोगों को पता होगा पीडीएच क्या होता है यानी प्रीवियस डे हाई। ठीक है? ये मैंने पीडीएच बना दिया और ये मैंने एक पीडीएल बना दिया। पीडीएल प्रीवियस डे लो। कुछ लोग इसे यस्टरडे हाई और यस्टरडे लो भी बोलते हैं। ठीक है? राइट? अब हमें क्या करना है? इसमें जो हम टाइम फ्रेम यूज करने वाले हैं, जो हमारा टाइम फ्रेम रहने वाला है, वो फाइव मिनट रहने वाला है। ठीक है? तो मुझे क्या चाहिए? मुझे चाहिए एक पीडीएच के ऊपर एक पांच मिनट का कैंडल क्लोज दे। यानी प्रीवियस डे हाई के ऊपर एक पांच मिनट का कैंडल क्लोज दे और एक और ग्रीन कैंडल फॉर्मेशन बने। राइट? बैक टू बैक। और इन दोनों में जो मोमेंटम हो मैक्सिमम यानी इन दोनों कैंडल का ओवरऑल मूव जो है ना वो मैक्सिमम 2% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। यानी अगर गैप से खुल गया, 3% 4% 5% तो ऐसी सिचुएशन में इस सेटअप को मैं यूज नहीं करूंगा। इस सेटअप का मैं नाम दे रहा हूं सेटअप नंबर वन। ठीक है? तो हम यहां पे कम से कम तीन सेटअप सीखने वाले हैं। ठीक है? कोशिश करूंगा दो सेटअप मैं इस वीडियो में कवर करूं। तो सेटअप वन क्या हो गया कि पहली कैंडल ये हो गई, दूसरी कैंडल भी ग्रीन चाहिए, सेम कलर की चाहिए और मैं यहां से क्या करूंगा बाय प्लान करूंगा और ये कैंडल का लो स्टॉप लॉस लगाऊंगा। अब इसमें कुछ कंडीशंस मैंने बताई कि ओवरऑल मूव कितना होना चाहिए? 2%। अब देखो कई कुछ लोग पूछते हैं कि सर 2.1 था तो क्या करें? यार आधा 1% का यानी 2.5 तक प्लस माइनस कर लो, इससे ज्यादा नहीं। अब इस कैंडल को मैं एक नाम दे रहा हूं। इस कैंडल का नाम दे रहा हूं मैं मास्टर। क्यों? क्योंकि भाई इसी की वजह से तो मैं प्लान कर रहा हूं ना बाय का। एंड इस कैंडल को मैं जो नाम दे रहा हूं दैट इज अ कंफर्मेशन। इसी कैंडल पे ऊपर बाय कर रहा हूं, इसी का लो स्टॉप लॉस लगा रहा हूं। इसी कैंडल पे बाय कर रहा हूं, इसी का लो स्टॉप लॉस लगा रहा हूं तो ये कैंडल मेरे लिए बहुत इंपॉर्टेंट है। राइट? अब मुझे इसमें क्या चेक करना है कि ये कैंडल का साइज जो है हाई और लो का जो डिफरेंस है, वो स्टॉक की वैल्यू का 1% से ज्यादा ना हो। इसका रीजन पता है क्यों? बड़ा कैंडल का साइज होगा ना, उतना ही कम प्रोबेबिलिटी है आपको रिस्क रिवॉर्ड मिलने का। जितना छोटा साइज होगा, उतना ही बेस्ट प्रोबेबिलिटी है रिस्क रिवॉर्ड मिलने की। तो ये छोटा होना चाहिए। 1% से ज्यादा तो है तो बिल्कुल भी नहीं करना। नहीं करेंगे। ठीक है? तो ये सेटअप फॉर्मेशन समझ आ गई? ये बाय के लिए है। अगर अप साइड का सेक्टर आपने चूज किया है। सिलेक्शन में आपके अपसाइड का सेक्टर आया है तो आप यह सेटअप यूज करेंगे। यह सेटअप चेक करेंगे उन स्टॉक्स में जो इस पर्टिकुलर सेक्टर से बिलॉन्ग करते हैं। अगर डाउनसाइड का सेक्टर चूज किया है तो क्या करना होगा डाउनसाइड के लिए? डाउनसाइड के लिए आपको पीडीएल के नीचे क्लोज चाहिए। और कैंडल रेड चाहिए। के नीचे सेल प्लान करेंगे। कैंडल का हाई एसएल रहने वाला है। ठीक है? आई होप आप सबको क्लियर हो गया होगा। टाइम फ्रेम फाइव मिनट इसी के नीचे सेल इसी का हाई स्टॉप लॉस और ओवरऑल मूव इन दोनों का ओवरऑल मूव मैक्सिमम 2.5 नॉट मोर देन दैट। राइट? और इस कैंडल का जो साइज है हाई और लो का डिफरेंस दैट शुड नॉट बी मोर देन 1% ऑफ दी स्टॉक वैल्यू। स्टॉक की वैल्यू का लोग क्या करते हैं ना यहां से कैलकुलेट करते हैं क्लोज टू क्लोज चेक करते हैं नहीं। यह मैं हाई और लो चेक कर रहा हूं क्योंकि यही तो मेरी रिस्क है। रिवॉर्ड ज्यादा मिलेगा नहीं मिलेगा वह यही कैंडल बताने वाली है। यही कैंडल डिसाइड करने वाली है। आई होप आपको यह सेटअप समझ में आ गया होगा। हमने कर लिया यह एक सेटअप हमने सीख लिया। एक सेटअप और सीख लेते हैं। ठीक है? तो आपको और इजी हो जाएगा एग्जीक्यूशन जब मैं अभी आगे बढ़ूंगा तो। राइट? अब यह सेटअप टू क्या कहता है? टू बहुत ही सिंपल है। यह मैंने बताया भी हुआ है कई बार कई वीडियोस में बट एक बार फिर वापस से फटाफट से रिकैप कर लेते हैं। यह कहता है कि पहली तीन कैंडल्स को आपको क्या करना है? इग्नोर करना है। पहली तीन कैंडल्स को मुझे क्या करना है? इग्नोर करना है। और यह भी मुझे कहां चाहिए? डे हाई यानी पीडीएच के ऊपर। पीडीएच के ऊपर। तीन कैंडल्स को मुझे इग्नोर करना है और उसके बाद अब यहां पर यह यह सेटअप मैंने क्यों इंट्रोड्यूस किया? सेटअप वन में कंडीशन थी कि कि 2% 2.5% से ज्यादा ना हो। इस सेटअप में कोई भी ऐसी कंडीशन नहीं है। कोई भी गैप अप की कंडीशन नहीं है। कितना भी गैप अप हो सकता है। तो बट उस केस में आपको क्या करना है? पहला, दूसरा, तीसरा तीनों कैंडल को इग्नोर करना है। उसके बाद चाहिए एक आपको अपोजिट कलर का कैंडल। एक अपोजिट कलर का कैंडल आ जाए। और यहां पर सबसे इंपॉर्टेंट है आपका वॉल्यूम। ठीक है? और यहां पर जो मुझे वॉल्यूम चाहिए ना, वो काउंट्स में। से वॉल्यूम बाहर बने होते हैं नीचे। यह वॉल्यूम मुझे क्या चाहिए? सबसे कम चाहिए। दुनिया अभी तक सिर्फ कहां बिजी थी? सिर्फ हाई वॉल्यूम में। हमने सिर्फ प्राइम टेक्निकल में इंट्रोड्यूस कराया आपको इस लो वॉल्यूम से, जो कि बहुत ही शानदार परफॉर्म करता है। अगर यह लो वॉल्यूम आ जाता है तीन कैंडल इग्नोर करने के बाद, तो सिंपल आपको क्या करना है? इसी कैंडल के ऊपर बाय लगाना है। और इसी कैंडल का लो स्टॉप लॉस होगा। अब इसके अंदर कई बार क्या होता है? इनसाइड्स आ जाती हैं। कई बार इस तरह से एक इनसाइड आ गई। कोई फर्क नहीं पड़ता। तो इनसाइड कैंडल्स को इग्नोर कर सकते हैं। आपको इसी के ऊपर बाय करना है। बट अगर इनसाइड में और कम वॉल्यूम हो गई और रेड है वह। ठीक है ना? अगर रेड है और कम हो गई, तो फिर आप इनसाइड से भी बाय कर सकते हो। यू गाइज अंडरस्टूड। राइट? आपको समझ आ गया होगा यह चीज। चलिए, तो अब यह सेम सेटअप हम आज देखेंगे हमारे रियलिटी सेक्टर में। क्योंकि रियलिटी सेक्टर सबसे ज्यादा अप थे और अभी भी देखेंगे तो 4.5% के अप्रोक्सिमेटली अप कर रहे हैं। तो फटाफट से चलते हैं चार्ट्स पे। अभी देखिए, पहला कैंडल अगर मैं यहां पे देखूं, तो पहला कैंडल क्या है? रेड है। यानी मुझे तो एंट्री नहीं मिलेगी। है ना? रियलिटी सेक्टर अप थे। पहला कैंडल रेड है, तो मुझे एंट्री नहीं मिलेगी। सेटअप वन तो बनता ही नहीं। बट यहां पे कौन सा सेटअप बनता है? वन नहीं बनता, तो मुझे किसके लिए देखना है? टू के लिए जाना है। चलिए चेक करते हैं। पहले तीन कैंडल इग्नोर कर दिए। 1 2 3 और यहां वॉल्यूम पे भी नजर रखते हैं। थर्ड कैंडल में जो वॉल्यूम आई है 158400 की। फोर्थ कैंडल। अब अपोजिट चाहिए। तो अपोजिट तो यह कैंडल आ गई। अब यहां वॉल्यूम कितना है? 176000 जो कि सबसे कम नहीं है। इस कैंडल पे चेक करते हैं। कितना वॉल्यूम है? 143000 सबसे कम है। पे चेक करते हैं। 148000 सबसे कम नहीं है। तो यह कैंडल पे क्या था? सबसे कम वॉल्यूम थी। यानी आपको क्या करना था? सिंपल सा इसी कैंडल के ऊपर लॉन्ग प्लान करने थे और इसी कैंडल का लो आपका स्टॉप लॉस होने वाला था। और यहां से अगर आप ट्रेंड प्लान करते हैं तो अभी देखिए आई थिंक शायद 1:2 1 होता है 607 पे। मेरा ऐसा मानना है कि अगर आप ट्रेड कर रहे हैं, अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो 1:1 जैसा कुछ भी नहीं होता। 1:1 नथिंग। लोग ₹1, ₹2 मूव होते ही ना जहाज उड़ाने लगते हैं। मेरे लिए सक्सेसफुल ट्रेड का मतलब है मिनिमम 1:2। यानी इतना तो चाहिए चाहिए। और क्योंकि इंट्राडे ट्रेडिंग का मतलब पता है क्या है? इंट्राडे ट्रेडिंग इज ऑल अबाउट टू मिनिमाइज द रिस्क। यानी यह पेन दिख रहे हैं? इतना रिस्क होना चाहिए, इतना छोटा। और रिवॉर्ड को जितना बड़ा कर सकते हैं ना उतना बड़ा करेंगे। ठीक है? तो 1:2 रिस्क रिवॉर्ड मिनिमम दैट इज सक्सेसफुल ट्रेड। वापस आते हैं चार्ट्स पे। तो यहां से मैं देखता हूं तो 1:1 होता है 607 पे जिसका कोई मीनिंग नहीं। 1:2 होता है 610 पे। तो एक लाइन लगा देते हैं 610 पे। दिस इज योर 1:2। जो यहां पे हो गया। और वहां से आप ₹3, ₹3 ऐड करते चलो तो आई थिंक शायद 1:2 सिक्स के आसपास अचीव हो चुका होगा। क्योंकि 619 अभी चल रहा है। और यहां से ₹3 बार में आया और तीन-तीन रुपए ऐड कर दो ₹9 तो 1: फाइव के अपरोक्षिमेटली हमें अभी इस ट्रेड में मिल चुका है। राइट? और यहां पे मैंने सेटअप कौन सा यूज किया है? लो वॉल्यूम सेटअप नंबर टू। ठीक है? अब कुछ लोग पूछेंगे पूछेंगे सर ये एक रेड कैंडल भी तो थी और यहां वॉल्यूम्स बड़े हैं। अब देखो यहां पे क्या है? ये लो वॉल्यूम था। को मैं जनरली इग्नोर कर देता हूं। कोई फर्क नहीं है बट अगले कैंडल रेडी है। ठीक है ना? और वहां पे प्राइस एक्शन भी मैं देख रहा हूं ना तो अपसाइड के लिए ही हुआ है और उसके नीचे क्लोज भी नहीं करी है तो थोड़ा इनफॉर्म बट करके कई बार हम प्लान किया जा सकता है। अगर नहीं करते तो फिर आपको यहां देखना पड़ेगा और यहां पर भी देखेंगे तो 42,000 देखो यहां पे भी मैं चेक कर रहा हूं ना आपको? से बैक टू बैक चेक ये वाला सबसे कम था। 65,000 ये कैंडल में सबसे कम वॉल्यूम आई है। सबसे कम 42,900 यानी यहां से जो आप कुछ लोगों के दिमाग में क्वेश्चन आया होगा ना कि यहां से क्यों? यहां से मैंने प्राइस एक्शन देख के ठीक है प्लान किया बट एक्चुअल में देखो तो एस पर द सेटअप 42,900 यहां से बाय करते तो और ज्यादा बेस्ट रिस्क रिवॉर्ड मिल रहा है। क्यों? क्योंकि यहां पे रिस्क कितनी थी? ₹1 30 पैसे की और यहां पे रिस्क कितनी थी? ₹3 की। यानी यहां पे तो डबल रिस्क थी। ये तो और कम हो गई। यानी बेस्ट है। तो और ज्यादा रिस्क रिवॉर्ड। समझ रहे हैं? चलिए और नेक्स्ट स्टॉक देखते हैं। डीएलएफ के बाद लोधा। चलिए। लोधा के चार्ट पे एनालिसिस करते हैं। पहली कैंडल कितना परसेंट है? 3.6% करना था? कुछ भी नहीं करना है क्योंकि 2% 2.5% मैक्सिमम होनी थी। चेक करते हैं। 1 2 3 सबसे कम वॉल्यूम कितना है? 33,000 अब चेक करो रेड में। इस रेड में कितना आया? 22 अब 22 इसके ऊपर बाय करेंगे। एक और रेड कैंडल उससे भी कम इसके ऊपर बाय करेंगे। उसके बाद वॉल्यूम बढ़ गए। 17000 सबसे कम वॉल्यूम आप देखोगे ना तो इसी कैंडल में और यह रेड है। यानी इसी के ऊपर आपको बाय प्लान करना था। इसी का लो स्टॉप लॉस 1:3 होता है आपका 934.5 पे। लगभग लगभग आई थिंक अचीव हो चुका है। 1:3 नहीं 1:4 5 भी कर दिया है शायद इसने। क्योंकि ₹3.5 का रिस्क था। हाई था 924 और एक्चुअल में हाई लगाया है इसने। 92942.95 यानी कितना हो गया? लगभग लगभग देखो तो ₹20 और 20 डिवाइडेड बाय 3.5 आप कैलकुलेट करके बताइएगा कितना रिस्क रिवॉर्ड इस स्टॉक में मिल चुका है। चेक करते हैं। यह भी आप ट्रेड कर रहे हो आप डीएलएफ में भी ट्रेड मिला है। लोढ़ा में भी मिला है। ओबेरॉय रियलिटी मैं चेक करूंगा। इसमें हमें कोई ट्रेड नहीं मिला। क्यों? पहला कैंडल तो देख रहे हैं। टॉप गेनर में ज्यादा 2.7 था तो नहीं करना है। लो वॉल्यूम यहां से चेक करूंगा। सबसे कम वॉल्यूम देखो यहां पर है 7 1316 इसके बाद यह कैंडल देती है बट वॉल्यूम बढ़े हुए हैं तो ट्रेड प्लान नहीं होगा। उसके बाद यहां देखते हैं। 2459 आई थिंक शायद यह भी परफेक्ट है। 2009 74 और यहां पे 2459 तो यहां ट्रेड मिलता है और यहां से इसमें भी टारगेट है। सुपर टारगेट है। नेक्स्ट फोनिक्स यह तो जबरदस्त है। आप देखो। कैंडल पहले दो कैंडल में सेटअप वन चेक करना है। 2.9% है तो नहीं देखना। क्या देखेंगे लो वॉल्यूम? यहां से चेक करो अपोजिट कलर का। है? 3983 यहां कितना था? 5000 यह 3983 3956 परफेक्ट है। इसी कैंडल के ऊपर प्लान कर लो। इनसाइड चल रही है तो बेस्ट है। यहीं से प्लान कर जाओ। इसी कैंडल के ऊपर से यहां से नहीं जाते। और चेक करो कहां लो वॉल्यूम आई है। इसके बाद देखो यहां पे। इसमें था लेट मी चेक वंस अगेन। 4000 इसमें है 3000 2000 तो आई थिंक दिस वन इज 3000 इज द परफेक्ट वन। यहीं से इसी के हाई के ऊपर चले जाओ। तो कहीं भी जहां पे दिखता है। अच्छा इस लो वॉल्यूम की एक लिमिटेशंस है। तो मैक्स टाइम ऑफ यूज इस सेटअप का जो है मैक्सिमम 11:00 ओ क्लॉक तक। इससे ज्यादा यूज मत करो। जनरली हम पहले 10:30 करते थे। फिर 10:30 से हमने 11:00 ओ क्लॉक तक एक्सटेंड कर दिया। बट इसके बाद तो बिल्कुल ही नहीं करना क्योंकि क्या होता है फिर मार्केट ना साइडवेज हो जाती है। साइडवेज हो जाती है तो इसके रिजल्ट्स पे इंपैक्ट सीधा आ जाता है। आपको फ्रिक्वेंट स्टॉप लॉसेस मिलने लग जाएंगे। तो मैक्स 10:30। पहले मैंने सजेस्ट किया था 10 सॉरी 10:30 तक सजेस्ट किया था। फिर धीरे-धीरे एक्सटेंड करके 11:00 बजे तक ले आए। बट 11:00 बजे के बियोंड तो बिल्कुल भी नहीं जाना। ठीक है? चलिए तो यहां भी ट्रेड मिल गया। यह भी बहुत शानदार परफॉर्म किया है। प्रेस्टीज प्रेस्टीज भी चेक कर लेते हैं। चलिए पहला कैंडल 2.7 सेटअप वन यूज नहीं करना। तीन कैंडल इग्नोर किए। फिर चेक करते हैं लो वॉल्यूम या तो लो नहीं और हाई हो गया। सबसे लो कितना था? 5129। इसमें चेक करते हैं। 5456 5325। नहीं मिला। यहां चेक करते हैं। नहीं यहां भी बढ़ गया। 49 39। आई थिंक एक बार वापस चेक करना पड़ेगा सबसे लोएस्ट कहां था। अभी तक 4215 था। तो यह भी नहीं मिला है। फिर यहां पे कहीं मिलता है 10:45 पे आई थिंक 3000 का। ठीक है? और इसमें कितना था? 3100 नहीं, आई थिंक शायद प्रेस्टीज में, सॉरी, हां, प्रेस्टीज में हमें ट्रेड नहीं मिला है। सेटअप वन से भी नहीं मिला है और सेटअप टू से भी नहीं मिला है। डजंट मैटर, ठीक है? ये भी अच्छा जा रहा है। बट डू नॉट वरी, और भी सेटअप्स हैं। आगे सीखना है तो कमेंट करके बताइएगा, ठीक है? और एडवांस सेटअप अगर सीखना है तो वहां से एंट्रीज में मिली है। तो बताइएगा कमेंट करके आपको मजा आ रहा है नहीं आ रहा है, ठीक है? तो सेटअप टू से देखें तो वन से देखें इसमें एंट्री नहीं मिली है। बट बाकी के सारे स्टॉक्स में आपको परफेक्ट एंट्री मिली और परफेक्ट रिजल्ट्स मिले हैं। राइट? तो सेम स्ट्रेटेजी को सेम तरीके से एग्जीक्यूट करना है। अब रिजल्ट्स कैसे आते हैं। अब एक तीसरी स्टेप बाकी है। करते हैं। बहुत लोग क्या करते हैं सिर्फ फ्रिक्वेंट ट्रेडिंग। फ्रिक मतलब जो देगा बस ठीक है। एफएनओ देगा, एफएनओ कर लिया। कैश देगा, कैश कर लिया। जो मन किया कर लिया। नहीं। रिस्क मैनेजमेंट बहुत इंपॉर्टेंट है। हम यहां पे हमने ऑटोमेशन के साथ यहां से आप देखोगे ना, मैं अगर किसी कैंडल कर्जर कैंडल पे कर्जर रखता हूं ना तो यहां मुझे दिखता है कितनी क्वांटिटी लेनी है। यानी मैंने सिस्टम को बता रखा है कि भई मैं 1000 की रिस्क लेना चाहता हूं इस पर्टिकुलर कैंडल पे। तो उसने बता दिया कि भई ₹3 का एसएल है और 333 क्वांटिटी बनती है आपको खरीदने के लिए। तो जब मैं ये फॉलो करता हूं ना तो मुझे बेस्ट रिजल्ट्स मिलते हैं। तो रिस्क मैनेजमेंट का सबसे पहला पार्ट है आर पी डी। यानी रिस्क पर डे। वो कितनी होनी चाहिए? 1% ऑफ योर कैपिटल। इससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 1% ऑफ कैपिटल। नेक्स्ट इज आर पी टी। रिस्क पर ट्रेड। वो कितना होना चाहिए? दैट डिपेंड ऑन नंबर ऑफ ट्रेड्स। अगर आप सेक्टोरियल स्ट्रेटेजी पे काम कर रहे हो ट्रेड्स। अगर आप सेक्टोरियल स्ट्रैटेजी पे काम कर रहे हो, तो मैक्सिमम नंबर ऑफ ट्रेड्स कितने हो सकते हैं? फोर। चार ट्रेड्स से ज्यादा तो नहीं करने। और एक ही स्टॉक में दो बार से ज्यादा कभी इंटर नहीं एंट्री नहीं बनाना है। तो चार अगर मैं ट्रेड कर रहा हूं, लेट सपोज मेरा कैपिटल ₹1 लाख है। तो मैक्सिमम रिस्क कितना हो गया? आरपीडी कितना हो गया? 1% दैट इज 1000। और आरपीटी कितना हो गया? 1000 डिवाइडेड बाय फोर। दैट इक्वल्स टू 250। यानी मुझे सिस्टम को बताना पड़ेगा। जैसे मैंने सिस्टम को बताया कि भैया ₹1000 का रिस्क लेना चाहता हूं। और सिस्टम ने मुझे बता दिया कि 333 क्वांटिटी अगर स्टॉप लॉस लगेगा, तो थोड़ा बहुत स्लीपेज आएगा। इट्स ओके, चलेगा। बट ₹1000 का ₹2000, ₹3000 नहीं हो सकता। तो यह चीज हमेशा हमें ध्यान रखनी है। और लोग अक्सर यही गलती करते हैं। जब मन किया, जितनी क्वांटिटी कर ली। छोटा स्टॉक है, क्वांटिटी बढ़ा दी। बड़ा स्टॉक है, क्वांटिटी घटा दी। क्वांटिटी नहीं, यू नीड टू फोकस ऑन रिस्क पर ट्रेड। अगर आप यह सिस्टम से चलोगे ना, तो बिलीव मी 30% भी एक्यूरेसी आ गई ना, तो भी आप से पैसे बना के जाओगे। क्योंकि इसका जो रिस्क रिवॉर्ड है ना, दैट इज 1: अनलिमिटेड। ठीक है? और पर्सनली मैंने अभी तक मैंने जो अचीव किया है, दैट इज 1:53। आई एम ट्राइंग टू अचीव अब मैं इस रिकॉर्ड को ब्रेक करने की कोशिश कर रहा हूं। लेट्स सी कब ब्रेक होगा। ब्रेक होगा तो आपको बताऊंगा अभी जरूर। यह मैंने अचीव किया था अडानी एंटरप्राइजेज में। और एक चीज और बताता हूं। यह 1:10 1:10 और 1:20 यह तो बहुत ही फ्रिक्वेंट है। आज ही हमने आज ही हमने Auro Pharma में 1:40 अचीव किया है। ठीक है? डाउन साइड का सेक्टर था Auro Pharma। तो जैसे मैंने बोला ना, डाउन साइड भी जा सकते थे। बट उसके लिए सम वी नीड सम मल्टी-कंफर्मेशंस। और कॉम्प्लिकेट नहीं करूंगा। यहां पे आसानी रखेंगे। वहां हमने Auro Pharma चूज़ किया। मैं आपको चार्ट दिखाता हूं Auro Pharma का। ये देखिए। दिस इज़ द Auro Pharma चार्ट। 1:14 ऑलरेडी हमने अचीव किया हुआ है। मैं इसको थोड़ा सा छोटा कर दे, दिखा देता हूं पूरा आपको। ये देखिए, अभी भी बैक-टू-बैक 14 तो यहां पर हो चुका था, यार। नहीं कितना और हो गया होगा। ठीक है ना? 20 के एप्रोक्स सी पहुंच, पहुंचने वाला होगा, आई थिंक। तो ये पावर है हमारे सिलेक्शन में। ये पावर है हमारे सेट, सेट अप में। अब लोग बड़ा सोचते होंगे, भाई, कि यार, क्या ये ऐसा पॉसिबल है? क्या ये वीडियोस में क्योंकि सब लोग बोलते हैं ना कि वीडियोस बना देते हैं। लाइव करके आओ, लाइव दिखाओ। भैया, Prime Technical एक ऐसा इंस्टिट्यूट है जो लाइव नहीं, सब कुछ रियल टाइम में दिखाता है। अगर आपने हमारा Telegram चैनल जॉइन नहीं किया है, तो जॉइन कर लीजिएगा। रियल टाइम मार्केट अपडेट्स वहां पे मिलती हैं। राइट? सेम स्ट्रैटेजी यूज़ करके मैंने थोड़ा सा डिफरेंस है बस सेट अप्स में। हमने Auro Pharma में अचीव किया। तो आप लोगों से भी वही रिक्वेस्ट है कि सेम तरीके से आप सेट अप वन, सेट अप टू यूज़ करके, सेम मेथड को, सेक्टोरियल मेथड को यूज़ करके आप अपनी ट्रेडिंग जर्नी को सक्सेसफुल बना सकते हैं। तो प्रैक्टिस करिए। प्रैक्टिस मैं आपको दे रहा हूं। प्रैक्टिस कैसे करना है, वो भी समझ लीजिए। आपको क्या करना है? ₹100 की रिस्क लेनी है बस। ₹100 का रिस्क लेना है। ठीक है? और कितने ट्रेड करने हैं? कम से कम 100 ट्रेड करने हैं। आप भरोसा मानिएगा, अगर ये स्टेप सबसे इंपॉर्टेंट है। ये स्टेप अगर आपने कंप्लीट कर ली ना, आपको ट्रेडर बनने से कोई रोक नहीं सकता है। ये स्टेप कंप्लीट करके फिर कमेंट करके बताइएगा क्या चेंजेस आपकी लाइफ में आए। ठीक है? की को यहीं खत्म करेंगे बट एक चीज और बता देते हैं और आपको डिटेल एनालिसिस समझनी है और डीप में जाना है तो हमारा वेबिनार होता है हर संडे को उसका लिंक डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लो Telegram ज्वाइन कर लो लाइव अपडेट्स के लिए। ठीक है? जय हिंद, जय भारत।