₹ Rupee Depreciation vs 💵 Dollar Appreciation Explained in 60 Seconds! 🇮🇳 — backtested on Indian market data | FakeTrades
FakeTrades.in
← all strategies

₹ Rupee Depreciation vs 💵 Dollar Appreciation Explained in 60 Seconds! 🇮🇳

DeepakWadhwa.Official · watch on YouTube ↗
Analysed 01 Aug 2026, 03:15 PM IST
⏳ Backtest pending — a data-backed verdict will be attached.

Verdict

Not backtestable — no mechanical strategy to test. Educational explanation of rupee depreciation and demand-supply economics; no mechanical trading rules or entry/exit signals.

We only score videos that teach a rule-based strategy (a defined entry trigger, stop and exit a computer could follow). This one doesn't contain one, so there is nothing to backtest — we show no number rather than a made-up one.

See strategies that scored 4★+ →
Know someone trading this?
Full transcript (280 words)
रुपया गिर रहा है। दोस्तों, यह बात तो आपने कई बार सुनी होगी। पर यह रुपया गिरना होता क्या है? डॉलर बढ़ना क्या होता है? दोस्तों, एक चीज होती है डिमांड एंड सप्लाई। डिमांड जिस भी चीज की बढ़ेगी, उसका रेट बढ़ जाएगा। यानी कि जैसे आप अपने एक सोसाइटी में रहते हैं, एक घर में रहते हैं। आपके आसपास के फ्लैट के जो है डिमांड बढ़ेगी तो वही फ्लैट जो आज एक करोड़ का था वो कल 2 करोड़ का हो जाएगा, $3 करोड़ का हो जाएगा। लेकिन डिमांड खत्म यानी कि प्राइस नीचे। ऐसे ही डॉलर की डिमांड बढ़ रही है। डॉलर की डिमांड बढ़ने का मतलब है कि डॉलर बढ़ रहा है उसके अगेंस्ट में रुपया गिर रहा है। कैसे बढ़ रहा है डॉलर? दोस्तों, हम लोग ऑइल खरीद रहे हैं उसके लिए पैसा देना पड़ता है। डॉलर की डिमांड, सोना खरीद रहे हैं उसकी डिमांड। इंपोर्ट करते हैं उसकी डिमांड। अब इसके सामने हम लोग एक्सपोर्ट कम कर रहे हैं। इंपोर्ट ज्यादा कर रहे हैं। यानी कि इसको बोलते हैं ट्रेड डेफिसिट। ट्रेड डेफिसिट का मतलब क्या होता है? कि हम लोग खरीद ज्यादा रहे हैं। यानी कि इंपोर्ट ज्यादा कर रहे हैं। आयात ज्यादा कर रहे हैं। निर्यात कम कर रहे हैं। यानी कि एक्सपोर्ट कम, इंपोर्ट ज्यादा। इसलिए दोस्तों डॉलर की डिमांड बढ़ रही है। डॉलर की डिमांड बढ़ रही है इसलिए रुपया गिर रहा है। अब आपको समझ आया आसान शब्दों में? इसमें बहुत सारी चीजें होती हैं। ट्रेड डेफिसिट, करंट अकाउंट डेफिसिट, डिमांड, सप्लाई। इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने कहा है गोल्ड कम खरीदो या मत खरीदो। क्योंकि तेल के लिए हमें डॉलर ज्यादा देने पड़ रहे हैं। इसलिए डॉलर बढ़ रहा है।

💬 Trader reviews (traded this? tell others what really happened)

No reviews yet — be the first. Real experiences help other traders more than any backtest.

User opinions, not investment advice. Reviews are moderated before publishing.