Full transcript (6086 words)
मैं बहुत अच्छे से जानता हूं कि आप एक प्रॉफिटेबल ईएमए स्ट्रेटजी फाइंड आउट कर रहे हैं। अभी तक आपने YouTube पे बहुत ज्यादा रिसर्च भी करी है। लेकिन वैसे रिजल्ट्स अभी तक आपको नहीं मिल पाए जिस तरीके से YouTube पे आपको दिखते हैं। उसका सबसे बड़ा रीज़न यह है कि आप उस तरीके से ईएमए की स्ट्रेटजी को यूज़ नहीं कर पा रहे जिस तरीके से प्रोफेशनल ट्रेडर्स यूज़ करते हैं। आपने सिर्फ ऊपर ऊपर की बातें सुनी और उसको अप्लाई कर दिया। लेकिन ईएमए के जो हिडन सीक्रेट्स हैं, उसके जो फाइनेस्ट एप्लीकेशन है वो अभी तक आपको मार्केट में पता ही नहीं। वेलकम बैक टू द चैनल गाइस। मेरा नाम है अभिषेक और आज इस वीडियो के अंदर मैं आपको वो ईएमए स्ट्रेटजी शेयर करने वाला हूं जो एक प्रॉफिटेबल ट्रेडिंग सिस्टम मैं कुछ साल पहले खुद यूज़ करता था और बहुत हद तक मुझे बेटर रिजल्ट्स भी मिले और उससे भी पहले ये आप इसके बैक टेस्टेड रिजल्ट्स देख लीजिए कि अगर इस स्ट्रेटजी को पीछे यूज़ किया जाता कुछ महीनों में तो किस तरीके से आपको इसके रिजल्ट्स अचीव होते हैं। अब दोस्तों सवाल तो ये भी बन सकता है कि अगर ये स्ट्रेटजी इतनी पावरफुल है तो आप इसे फ्री में क्यों शेयर करना चाहते हो? आप इस पर कोर्स क्यों नहीं बना देते और पेड क्यों नहीं कर देते? देखिए दोस्तों, ऑलरेडी हमारे बहुत सारे एडवांस मेथड्स पर कोर्सेज और सब्सक्रिप्शंस अवेलेबल हैं। तो बहुत सारे लोग पे करके सीख जाते हैं और उन्हें रिजल्ट्स भी मिलते हैं। लेकिन एक तबका सोसाइटी का ऐसा भी होता है जो सीखना तो चाहता है जिसके अंदर हार्ड वर्किंग, डेडिकेशन तो है लेकिन उसके पास पैसा नहीं है सीखने के लिए। तो मेरी तरफ से जो आप मुझे प्यार और सपोर्ट देते हैं, यह एज अ रिटर्न गिफ्ट मेरा प्रॉफिटेबल सिस्टम ऑफ ईएमए मैं आपके साथ आज फ्री ऑफ कॉस्ट शेयर करना चाहता हूं। इस वीडियो के अंदर मैं आपको स्टेप बाय स्टेप सिखाने वाला हूं कि सबसे पहले कौन से ईएमएस हमें यूज करने हैं, किस तरीके से उन्हें चार्ट पे लगाना है। उसके बाद धीरे-धीरे करके हम थोड़े एडवांस मेथड्स जैसे क्रॉसओवर्स की तरफ जाएंगे। फाइनली हम एंट्री भी सीखेंगे, एग्जिट भी सीखेंगे। एंड टुवर्ड्स द एंड मैं आपको यहां पर बैक टेस्टेड रिजल्ट्स भी दिखाने वाला हूं कि अगर इस स्ट्रेटजी को पास्ट के कुछ दिनों में हम यूज़ करते तो किस तरीके से रिजल्ट्स हमें मिलते। फाइनली टुवर्ड्स द एंग एक ऐसा टूल भी मैं आपको बताऊंगा जो आप आमतौर पर ईएमए के साथ यूज़ नहीं करते हैं। लेकिन अगर आप ईएमए के साथ उसे यूज़ करने लग गए तो आपकी एक्यूरेसी जो अभी 50% है वो लगभग 80 से 90% के आसपास भी जा सकती है। तो बिना समय गवाए शुरू से शुरू करते हैं। तो दोस्तों जो भी लोग आज हमें पहली बार देख रहे हैं फर्स्ट ऑफ ऑल वेलकम टू द चैनल दोस्तों। मेरा नाम है अभिषेक और मैं पिछले आधे दशक से ट्रेडिंग कर रहा हूं। आज जो भी चीजें मैं आपको बताने वाला हूं वो प्योरली दोस्तों मेरा एक्सपीरियंस है। यानी कि मैंने गलतियां करी है, सीखा है, मार्केट में ऊपर नीचे करी है चीजें। बहुत ज्यादा एरर करे हैं। पैसा खोया है और तब जाके ये चीजें मुझे फाइंड आउट हुई हैं। यह एक्सपीरियंस मैं आपके साथ फ्री ऑफ कॉस्ट शेयर कर रहा हूं। तो आज तो आपको इस वीडियो से फायदा हो जाएगा। लेकिन आगे आपको कोई फायदा नहीं होगा। अगर आप इस चैनल को सब्सक्राइब नहीं करते हैं। देखिए दोस्तों, जब आप चैनल को सब्सक्राइब करते हैं, तो आप YouTube को मैसेजेस देते हैं कि आप अपनी फीड को अच्छा करना चाहते हैं, आप कुछ सीखना चाहते हैं। तो, अगर आप ट्रेडिंग के बारे में सिंपल तरीके से सीखना चाहते हैं जो बहुत सारे वीडियोस मैंने बनाए हुए हैं और आप चाहते हैं कि वो आपको रेकमेंड होते रहें। आप अच्छे तरीके से सीखते रहें, तो आप बस चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा। आप चाहे नए हैं तो सब्सक्राइब कर लीजिए और पुराने हैं, देखते हैं वीडियोस और सब्सक्राइब करना भूल गए तो भी आप कर लीजिए ताकि आपको फायदा हो जाए। अच्छे वीडियोस आपको YouTube रेकमेंड करने लगे। तो अब सीख लेते हैं कि स्ट्रेटजी को यूज़ कैसे करना है। अब जिस स्ट्रेटजी को आज हम सीखना चाहते हैं, उसका नाम है ईएमए स्ट्रेटजी। लेकिन ईएमए स्ट्रेटजी नाम में क्या रखा है? नाम में ही सब कुछ रखा है। पहले अगर हम इसे समझेंगे नहीं कि ईएमए है क्या? तो हम आगे की चीजें समझने में हमें दिक्कत होगी। बहुत सारे लोग ईएमए स्ट्रेटजी पे काम करते हैं। लेकिन बेस क्लियर नहीं है। फिर जब लाइव मार्केट में चीजें होने लग जाती हैं, तो बोलते हैं इंडिकेटर काम ही नहीं करता। बेस पहले समझना क्लियर है कि इंडिकेटर बना किस चीज के ऊपर है? क्यों इसका नाम ईएमए पड़ा हुआ है? ईएमए का फुल फॉर्म है एक्सप्पोनेंशियल मूविंग एवरेज। यह बेसिकली एक मूविंग एवरेज है। अब मूविंग एवरेज क्या होता है? उससे पहले मैं आपको एक प्राइस एक्शन का कांसेप्ट बताता हूं। मार्केट में पैसा कैसे बनता है? यह आप बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं। आपको कुछ कैंडल्स देख करके अगर प्रेडिक्ट करना आ गया कि मार्केट यहां से ऊपर जाएगा या नीचे। यही आपको पैसा बन जाएगा। सही बात है या गलत बात है? ये आप जानते हैं। यानी कि आपने क्या किया? चारप कैंडल देखी। उससे आईडिया लगाया अपने दिमाग में पैटर्न ढूंढा कि यार ऐसा-सा होता है तो क्या होता है? आपको लगा यहां पर स्ट्रेंथ है। आपने बाय किया यहां पर सेल किया आपको प्रॉफिट हो गया। सिंपल इसको बोलते हैं प्राइस एक्शन ट्रेडिंग। लेकिन ये आपने मैनुअली किया। इसके लिए एक इंडिकेटर बना हुआ है। और इसी को बोलते हैं मूविंग एवरेज। जो चारप कैंडल आप खुद मैनुअली देख रहे हो कि बड़ी है, छोटी है, ऊपर है, नीचे है। मूविंग एवरेज आपके लिए क्या करेगा? वो चारप कैंडल का डाटा कैलकुलेट करेगा जितनी भी आप करवाना चाहो। और फिर उससे यह बताएगा कि मार्केट में स्ट्रेंथ है, मार्केट ऊपर जाएगा या फिर मार्केट में वीकनेस है। मार्केट नीचे जाएगा। सिंपल यह मूविंग एवरेज का काम है। अब मूविंग एवरेज बहुत डिफरेंट-डिफरेंट टाइप के होते हैं। एक होता है आपका एसएमए, सिंपल मूविंग एवरेज, एक होता है आपका डब्ल्यूएमए, वेटेड मूविंग एवरेज, एक होता है आपका आरएमए, एक होता है आपका डीएमए। और एक होता है जो आज हम यूज़ करने वाले हैं जिसे बोलते हैं ईएमए। एक्सप्पोनेंशियल मूविंग एवरेज। एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज का फायदा क्या है? यह मार्केट में फास्ट चलता है। इसका जो फार्मूला है वो बाकी के मूविंग एवरेज से तेज है और हमें इंट्राडे स्ट्रेटजी यूज़ करनी है। तो इसलिए हम ईएमए को ही यूज़ करेंगे। तो अभी आप समझ गए आप क्या करते हैं। ईएमए से आप पांच कैंडल का डाटा लेते हैं और उससे यह प्रेडिक्शन आती है या ये देख पाते हैं आप कि मार्केट में स्ट्रेंथ है या फिर मार्केट में वीकनेस है। अब ये समझ लेते हैं कि हमें किस तरीके से ईएमए को चार्ट्स पर लगाना है। आप आ जाएंगे अपने ट्रेडिंग व्यू के चार्ट पे। टाइम फ्रेम आप अभी के लिए रख देंगे 5 मिनट्स। इंट्राडे टाइम फ्रेम, बेस्ट टाइम फ्रेम 5 मिनट्स। आपको क्या करना है? सिंपल आप इंडिकेटर्स में जाइए यहां वाले आइकॉन पे। इस पर आप लिखिए ईएमए। यहां पर आ गया मूविंग एवरेज एक्सपोनेंशियल। इस पर आपको दो बार क्लिक करना है। वन एंड टू। अब आप देखेंगे यहां लेफ्ट साइड पे दो ईएमए मेरे लग गए हैं चार्ट पे। मेरे दोनों की वैल्यूज़ सेम है। तो एक ही लाइन मुझे मुझे अभी दिख रही है। मुझे क्या करना है? सबसे पहले इनकी वैल्यूज़ को चेंज करना है। यहां पर जो नौ लिखा हुआ है, इस नौ का क्या मतलब है? यानी कि यह ईएमए नौ कैंडल का पीछे की डाटा लेगा और फिर लाइन ऊपर या नीचे की तरफ जाएगी। लेकिन मुझे नाइन नहीं यूज़ करना है। मुझे अपना नंबर यूज़ करना है। तो इसके लिए मैं क्या करूंगा? यहां पर सेटिंग्स में जाऊंगा। इनपुट्स में जाऊंगा। लेंथ को मैं कर दूंगा फाइव। और थोड़ा सा इसको सुंदर भी बना लेते हैं। तो मैं इसको थोड़ा सा विज़िबिलिटी के लिए इंक्रीज़ कर देता हूं इसका साइज़। ओके? तो मैंने यहां पर ओके दबा दिया। अब दूसरे ईएमए को क्या करेंगे? सेटिंग में जाएंगे। इनपुट्स में जाएंगे और कर देंगे यहां से 20। इसका भी मैं कलर डिफरेंट कर देता हूं। जैसे यहां पर मुझे यह अच्छे तरीके से दिख जाएगा और इसकी मैं विड्थ को बढ़ा देता हूं। अब आप देख सकते हैं कि मेरे चार्ट पर ये दो लाइन दौड़ने लग गई है। एक चीज आपको देखने को मिलेगी कि जभी भी मार्केट में बियरिश ट्रेंड है, मार्केट जब नीचे की तरफ जा रहा है, तो छोटा ईएमए ट्रेंड को जल्दी आइडेंटिफाई कर देता है। लेकिन कहीं-कहीं पर फॉल्स सिग्नल आ जाते हैं। अब ईएमए का काम क्या होता है? पहले सिंपलीफाई कर दूं। अगर मार्केट ईएमए के नीचे है तो बयरिश होता है। नीचे की तरफ जा सकता है। ईएमए के ऊपर है तो बुलिश होता है। ऊपर की तरफ जा सकता है। यहां पर अगर आप देखेंगे हमने दो ही क्यों लगाए हैं? क्योंकि यहां पे मार्केट नीचे था, बयरिश था। ठीक है? लेकिन यहां पे मार्केट ऊपर चले गया। अब कोई बाय ना कर दे यहां पर तो इसीलिए हमने एक बड़ा मूविंग एवरेज भी लगा दिया कि भाई आप पीछे की और 20 कैंडल का एवरेज ले लो कि अगर 20 कैंडल का एवरेज नहीं टूट रहा है, तो इसका मतलब मार्केट उसी सेम डायरेक्शन में जा सकता है। जैसे यहां पर अगर आप पहले बाय कर लेते एग्जांपल के लिए बता रहा हूं। हम अभी एग्जैक्ट देखेंगे बाय कहां पर करना है, सेल कहां पर करना है। लेकिन अगर कर लेते तो फंस जाते ना क्योंकि यहां से मार्केट में फॉल आ गया। इसीलिए हम लोग एक नहीं बल्कि दो मूविंग एवरेज का सेटअप यूज़ करने वाले हैं। एक हो गया हमारा फाइव और एक हो गया हमारा 20। अब इस स्ट्रेटजी की शुरुआत तो हो गई है। हमने ईएमएस तो अपने चार्ट के ऊपर लगा दिए हैं। लेकिन इस स्ट्रेटजी पर बाय कहां पर करना है? सेल कहां पर करना है? क्या रिस्क रिवॉर्ड रखेंगे? वो समझने से पहले हमें यह जानना होगा कि एक वर्ड होता है क्रॉसओवर। क्रॉसओवर क्या होता है? आइए पहले इसको चार्ट पर समझ लेते हैं। अब क्रॉसओवर सिंपल समझने के लिए सबसे पहले ट्रेंड रिवर्सल को समझना पड़ता है। ट्रेंड रिवर्सल क्या होता है? देखो ट्रेंड मैंने आपको बता दिया कैसे आप देखेंगे। जब छोटा वाला मूविंग एवरेज नीचे है और बड़ा वाला उसकी सेफ्टी ऊपर से कर रहा है। तो यह बियरिश है। मार्केट नीचे के लिए जा सकता है। छोटा वाला ऊपर है, बड़ा वाला नीचे है। यह बुलिश है। बट बियरिश से बुलिश और बुलिश से बयरिश जब हो रहा है, तो ऐसे अचानक से तो मार्केट चेंज नहीं हो रहा होगा। एक पॉइंट जरूर आता होगा जब छोटा वाला मूविंग एवरेज बड़े वाले को काटता होगा। कैसे होता है? देखो यहां पर आप चार्ट पे देखो। यह बियरिश ट्रेंड था। यहां से मार्केट बुलिश क्रॉसओवर हो गया। यह जो पॉइंट ऑफ कांटेक्ट है यह वाला इसको क्रॉसओवर बोलते हैं। यह देखो। यह क्रॉसओवर है। जब जब मार्केट में छोटा वाला बड़े वाले को काटेगा। यह ट्रेंड रिवर्सल का साइन होता है। क्रॉसओवर बोलते हैं इसको। और पीछे चले जाएंगे। यह देखिए क्रॉसओवर और पीछे चले जाएंगे। यह क्रॉसओवर और पीछे चले जाएंगे। यह क्रॉसओवर और पीछे यह क्रॉसओवर और पीछे यह क्रॉसओवर। यानी कि मार्केट में जहां पर भी ट्रेंड रिवर्स हो रहा है, छोटा वाला मूविंग एवरेज बड़े वाले को काटता है। अब चाहे वह ऊपर की दिशा में काटे या फिर वो नीचे की दिशा में काटे। दोनों को ही क्रॉसओवर बोलते हैं। जब ऊपर की दिशा में काटता है, तो नाम पड़ जाता है बुलिश क्रॉसओवर। जब नीचे की दिशा में काटता है तो नाम पड़ जाता है बयरिश क्रॉसओवर। बट नाम में क्या रखा है? काम आना चाहिए और काम आप समझ गए कि क्रॉसओवर किसे कहते हैं? अब क्रॉसओवर हमने क्यों समझा? क्योंकि मार्केट का एक कांसेप्ट है। इसको मैं बोलता हूं फेक एंड मूव। यानी कि मार्केट को अगर मूव करना है तो वो फेक जरूर करेगा। अभी तक प्रॉब्लम क्या है हम सभी को कि यार सर मैं ईएमए पे ट्रेड लेता हूं लेकिन सर मुझे बेवकूफ बना करके चला जाता है। ईएमए पे सर मेरा स्टॉप लॉस काट देता है। इसीलिए आपको यह समझना पड़ता है फेक एंड मूव। और यह कांसेप्ट अभी जो हमारी रीसेंट डाटा डिकोडिंग वर्कशॉप है उसमें मैंने बहुत खुल के समझाया था। आपको भी बता देता हूं ताकि आपको भी फायदा होगा। जभी भी मार्केट किसी ओरिजिनल डायरेक्शन में जाएगा ध्यान देना ध्यान से सुनना। जभी भी मार्केट किसी ओरिजिनल डायरेक्शन में जाएगा तो पहले बेवकूफ जरूर बनाएगा। अगर बड़ा ट्रेंड बन रहा है तो बिना बेवकूफ बनाए नहीं बनेगा। यह मार्केट का नेचर है। मार्केट बहुत ज्यादा चालू है। तो अगर मार्केट को किसी ओरिजिनल डायरेक्शन में जाना है, वह बेवकूफ जरूर बनाएगा। और वह बेवकूफी पता चलती है, वीक बन जाती है। कैसे बनेगी? वन डे का चार्ट आप खोलो। अब वन डे के चार्ट पर आपको बहुत एक खूबसूरती दिखेगी कि जभी भी मार्केट ऊपर गया है, बड़ी कैंडल क्लोज करी है तो एक छोटा वीक जरूर बनाया है। इसी को बोलते हैं फेक और बाद में मूव। छोटा वीक मूव छोटा वीक मूव। छोटा वीक मूव छोटा वीक मूव। अब इसको बियरिश में भी देख सकते हैं। बयरिश साइड यहां पे थोड़ा बड़ा वीक है लेकिन पूरा क्लोजिंग। बड़ा वीक पूरा क्लोजिंग वीक क्लोजिंग। वीक क्लोजिंग छोटा वीक क्लोजिंग छोटा वीक क्लोजिंग यानी कि बोलने की क्या बात है कि मार्केट अपना असली मूव देने से पहले एक बार बेवकूफ जरूर बनाता है। मार्केट है दो-तीन बार भी बना सकता है बट उसको वोलेटिलिटी बोलते हैं। उसको ट्रेंड नहीं बोलते हैं। ट्रेंड जब शुरू होगा तो एक बार बेवकूफ जरूर बनाएगा। अभी यह लेटेस्ट डे पे भी बना था। अगर आप देखोगे ज्यादा दूर जाने की जरूरत है नहीं। यह वाला ट्रेंड है जिस दिन मार्केट ने 3400 पॉइंट का फॉल क्रिएट किया था। आप देख रहे हो यह ऊपर गया है। अब यह वन डे के चार्ट पे छोटा सा वीक ही तो दिखेगा इस तरीके से। अब इस कांसेप्ट का फायदा जो मैंने आपको बताया फेक एंड मूव हम अपनी एंट्री और एग्जिट में करेंगे। यहीं से शुरू हो जाता है मेन कांसेप्ट कि कैसे एंट्री करनी है, कैसे एग्जिट करनी है। लेकिन कुछ रूल्स हैं जो पहले आपको समझने पड़ेंगे। पहले वो मैं डिफाइन कर देता हूं। सो दोस्तों, यह वह रूल्स हैं जो आपको एज इट इज फॉलो करने हैं जो भी मैंने यहां पर बताए हुए हैं। यस, आप इनमें अपनी चीजें कुछ ऐड ऑन कर सकते हैं और रूल्स बढ़ा सकते हैं जिससे एक्यूरेसी बढ़ जाए। बट एक बेसिक एक्यूरेसी के लिए ताकि एक ये स्ट्रेटजी जो अभी हमारे पास है वो प्रॉफिटेबल सिस्टम में कन्वर्ट हो जाए। उसके लिए सारे रूल्स इंपॉर्टेंट है। पहले इनको एक-एक करके समझ लेते हैं और फिर उसके बाद एक बार जब हम बैक टेस्ट करना शुरू करेंगे तो आपको और ज्यादा क्लेरिटी आने लगेगी। सबसे पहला रूल है क्रॉसओवर होना चाहिए। क्रॉसओवर होना चाहिए कि जैसा हमने डिसाइड किया है कि मार्केट ब्लफ करके जाता है तो हमें एक ब्लफ क्रॉसओवर चाहिए। कैसा चाहिए? मान लो फाइव ऐसा चल रहा है। 20 ऐसा चल रहा है। तो जब तक क्रॉसओवर नहीं होगा आप मार्केट में ट्रेड लेने के लिए इंटरेस्टेड नहीं होंगे। तो एक क्रॉसओवर बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट है। अब मान लो हुआ क्या? क्रॉसओवर हो गया। आप कुछ प्लान कर रहे हैं एंट्रीज का जो अभी आगे हम कंडीशंस में बनाएंगे। लेकिन आपकी कंडीशन नहीं बनी और दोबारा क्रॉसओवर हो गया। तो अब जो पहला आपका व्यू था मान लो बयरिश। अब आप व्यू बदल करके बुलिश एंट्रीज फाइंड आउट करेंगे। लेकिन यह क्रॉसओवर सिर्फ और सिर्फ दो ही बार होगा। तब आप मार्केट में ट्रेड करने के लिए इंटरेस्टेड रहेंगे। अदरवाइज तीसरे क्रॉसओवर में आप मार्केट में ट्रेड करने के लिए इंटरेस्टेड नहीं होंगे क्योंकि मार्केट साइडवेज हो जाता है। तो ध्यान दीजिएगा। दोबारा एक्सप्लेन कर देता हूं। अगर क्रॉसओवर होगा तो इंटरेस्ट बनेगा। मान लो एंट्री बन गई तो इसी डायरेक्शन की ले लेंगे। लेकिन अगर दोबारा मार्केट ब्लफ कर गया तो दूसरे क्रॉसओवर पे आप अपना व्यू बदलेंगे। अगर एंट्री नहीं भी हुई है तो भी आपका व्यू बदल जाएगा। दूसरा आप समझ लीजिए क्या पॉइंट है? मान लीजिए आप एक क्रॉसओवर देखते हैं। जैसे यहां पर फाइव और 20 का क्रॉसओवर है। अब फाइव ऊपर है तो हम बुलिश एंट्रीज लेंगे क्योंकि मार्केट बुलिश सेंटीमेंट में है। बुलिश सेंटीमेंट में एंट्रीज ढूंढनी है। लेकिन आपको क्या देखना है कि वहां पर सेलर कितना स्ट्रांग है। जी बिल्कुल। जभी भी मार्केट आपको बुलिश एंट्रीज बना करके आपका एक इंटरेस्ट बन रहा है उस डायरेक्शन का तो आपको यहां पर ग्रीन कैंडल नहीं ढूंढनी है। बाय करते टाइम रेड कैंडल ढूंढनी है। यह बहुत इंपॉर्टेंट पॉइंट है। बहुत लोग क्या करते हैं? बड़ी-बड़ी ग्रीन कैंडल बनी। क्रॉसओवर पे बाय कर लेते हैं। वो नहीं करना है। आपको एक करेक्शन चाहिए। मार्केट यहां से क्रॉसओवर दिया। आपको करेक्शन चाहिए एक रेड कैंडल का। अब हमें क्या करना है? हमारा एंट्री पॉइंट सिर्फ और सिर्फ दो रेड कैंडल तक ही रहेगा। अगर मार्केट में एक रेड कैंडल बनती है तो मैं इंटरेस्टेड हूं मार्केट में बुलिश डायरेक्शन में जाने के लिए। अगर दूसरी बनती है तो मैं इंटरेस्टेड हूं। लेकिन मान लो अगर दो की जगह तीन लगातार रेड कैंडल बन गई। तो अब एक रूल समझ लीजिए या मैं आपको एक लाइन बोल देता हूं। दो मतलब होता है करेक्शन। तीन मतलब होता है रिवर्सल। तो सिर्फ और सिर्फ दो कैंडल्स तक ही आपका ट्रिगर बनेगा। अभी सिर्फ रूल समझ लीजिए। इसका एप्लीकेशन मैं आपको अभी बैक टेस्ट में बता रहा हूं। तीसरा रूल क्या है? सेम रूल है बट ऑोजिट कर देना है। जैसे मान लीजिए यह क्रॉसओवर लग गया। नीचे पांच है, ऊपर 20 है। बियरिश डायरेक्शन में इंटरेस्टेड हूं। किसे हराना है मुझे अपने दुश्मन को? बयर को। यानी कि दो ग्रीन कैंडल तक मैं वेट करूंगा। एक भी काफी है मेरे लिए एंट्री लेने के लिए। अगर उस पे मेरा ट्रिगर बन जाता है। लेकिन दो तक मैं वेट कर सकता हूं। अगर दो लगातार बन जाती है, तो मैं बियरिश साइड इंटरेस्टेड हूं। अदरवाइज अगर तीन बन जाती है तो फिर ये रिवर्सल हो सकता है। यहां मैं नहीं फंसूंगा। तीन रूल आपको बहुत आसानी से समझ आ गए होंगे। चौथा क्या है? ध्यान से समझ लीजिए। एंट्री कहां पर आती है? यह क्रॉसओवर बन गया है। पांच ऊपर 20 नीचे बुलिश क्रॉसओवर है। बाय करना है बाजार में। जैसे ही कोई लाल कैंडल बनेगी दोस्तों, जैसे ही क्रॉसओवर के बाद कोई लाल कैंडल बनती है, बाइंग साइड, मुझे क्या करना है? इसका हाई मार्क कर देना है क्योंकि इसके हाई टूटने पर ही मेरी एंट्री बन जाएगी। क्यों यह लॉजिक बनाया गया है? पहले इसको समझ लीजिए। मार्केट में यह जो सेलर आया है इसने ऊपर से नीचे बेचा है बाजार में। इसका स्टॉप लॉस होगा यहां पर। जब इसका स्टॉप लॉस हिट होगा वो मेरा एंट्री स्ट्रक्चर होगा। इसका मतलब दूसरा एग्जिट करेगा और मुझे एंट्री मिलेगी। मार्केट में मुझे मोमेंटम मिल सकता है। अगर मान लो इस कैंडल पर हाई नहीं टूटा। तो दूसरी कैंडल बनेगी उसका हाई मार्क कर देना। उसका हाई टूट जाता है तो हम एंट्री ले लेंगे। लेकिन हाई भी अगली तीन कैंडल तक टूट जाना चाहिए जो बुलिश बन रही है। थोड़ा सा कंफ्यूजिंग हो सकता है। लेकिन इस पे रूल्स दोस्तों बहुत ज्यादा जरूरी है। ये सारे रूल्स जो मैंने बनाए हैं, यह बहुत ज्यादा जरूरी है। एक बार मैं फिर रिपीट करता हूं। बट एग्जांपल चेंज करते हैं। मान लो बयरिश डायरेक्शन है। यह नीचे वाला पांच ऊपर 20 बयरिश डायरेक्शन है। मुझे चाहिए बयर आ जाए। पहला बायर आया उसका लो मार्क कर दिया क्योंकि उसका स्टॉप लॉस लो पर होगा। यहां पर मान लो यह नहीं टूटा। दूसरा बायर आया। यह मेरी आखिरी एंट्री पॉइंट है। इसका मैंने लो मार्क कर दिया। अब ऐसे लाल कैंडल बनी नहीं टूटा। दूसरी बनी नहीं टूटा। तीसरी बन गई तो मैं यहां पर एंट्री ले लूंगा। तीन कैंडल तक मुझे मेरा सेटअप वैलिड रहेगा। जिस डायरेक्शन में मार्केट जा रहा है, उस साइड की बोल रहा हूं। तीन कैंडल रिवर्सल वाली कैंडल तो दो ही रहेंगी। समझ रहे हैं? यह जो बाय वाला और यह सेल वाला है, यह वाले दो-दो कैंडल है। लेकिन टूटने वाला जो हिसाब है, यह जो ट्रिगर है, यह तीन कैंडल का है। समझ रहे हैं? कंफ्यूजिंग तो नहीं हो रहा है? क्योंकि एक बार दोबारा से देखेंगे। पहले अभी हम एप्लीकेशन देखेंगे अच्छे से तो आपको और बेटर तरीके से समझ आने लगेगा। बैक टेस्ट करेंगे। छठवां रूल क्या है? रिस्क रिवॉर्ड मिनिमम 1:2 थ्री रख सकते हैं, फोर रख सकते हैं आप अपने हिसाब से जितनी आपकी होल्डिंग कैपेसिटी है। बट मिनिमम 1:2 रखना ही रखना है। अब सेवंथ पॉइंट क्या है? अगर मान लो यह क्रॉसओवर आपको मॉर्निंग में मिल जाए, सवा5 पे मिल जाए, 9:30 पे मिल जाए, 10 पे मिल जाए, 10:15 पे मिल जाए। जितना जल्दी मिलेगा, उतनी हाई प्रोबेबिलिटी पर ट्रेड्स काम करेंगी। जितना लेट होता रहेगा, दोपहर होगी, शाम होगी, उतना आपको हायर प्रोबेबिलिटी का सेटअप नहीं मिलेगा बल्कि लोअर हो जाएगी प्रोबेबिलिटी। क्यों ऐसा होता है? क्योंकि मेजर वॉल्यूम मार्केट में मॉर्निंग में आ जाता है और यह हमें सेटअप मॉर्निंग में ही ट्रेड करना है। जो ट्रेंड बन जाता है वो एक बार ब्लफ करके मॉर्निंग से निकल जाता है। तो जो मॉर्निंग सेटअप होगा वो आपका हायर प्रोबेबिलिटी होगा। जो आपका आफ्टरनून होगा उस पर आप अपनी क्वांटिटीज़ कम कर सकते हो। और अगर आपको लगता है ज्यादा रिस्क है तो लेने की भी जरूरत नहीं है। अब लास्ट है स्टॉप लॉस। अगर बड़ा है मान लो आप जितना स्टॉप लॉस लेते हैं उससे बड़ा आपको लग रहा है स्टॉप लॉस तो उस स्टॉप लॉस को हाफ कर सकते हैं। ये सारे रूल एक-एक करके मैंने आपको बता दिए। अब एक बार इसको बैक टेस्ट करके देखते हैं लाइव चार्ट के ऊपर कि किस तरीके से यह काम करेंगे। एक-एक करके पूरा पीछे चलते हैं। सबसे पहले मैं थोड़ा चार्ट ज़ूम इन कर लेता हूं। अब देखो पहला रूल क्या है? क्रॉसओवर चाहिए। यहां पर आप देखो क्रॉसओवर कहां मिल रहा है। मॉर्निंग में कोई क्रॉसओवर है? यह देखिए आप। यहां पर मार्केट डायरेक्टली ऊपर नीचे चल रही है। कोई भी क्रॉसओवर नहीं है। कुछ भी ब्लफ नहीं हुआ है। यहां पर एक क्रॉसओवर मिला है। और देखो क्रॉसओवर पर ही हमारे को ट्रिगर कैंडल भी मिल गई है। अगर क्रॉसओवर पर भी ट्रिगर कैंडल बनती है ना तो वैलिड है। यह याद रखना। जरूरी नहीं कि क्रॉसओवर के बाद बनेगी। क्रॉसओवर पर भी अगर ट्रिगर कैंडल बन जाए तो आप उस पर एंट्री ले सकते हैं। यह मेरी ट्रिगर कैंडल बन गई क्रॉसओवर पे। मार्केट इधर ऊपर चल रहा है। क्रॉसओवर पर यह ट्रिगर कैंडल बनी है। मैं क्या करूंगा? इसका हाई मार्क कर दूंगा। इस तरीके से थोड़ा बफर के साथ जरूर करना है। डायरेक्टली बिल्कुल अटैच नहीं कर देना। थोड़ा बफर के साथ। अब यहां पर जैसे ही इसको अगले तीन कैंडलों में से कोई भी हरी कैंडल निकालती है, मेरी यहां पर एंट्री हो जाएगी। यहां पे इस हरी कैंडल ने नेक्स्ट वाली नहीं निकाल दिया। उस स्विंग के लो का मैं स्टॉप लॉस रख सकता हूं दोस्तों। और डबल होगा मेरा इसका टारगेट। तो क्या मुझे 1:2 मिला है या फिर नहीं मिला है? आप देखिए। 1:2 मिलते ही मार्केट यहां से पलट भी गया है। ये थोड़ा सा लो प्रोबेबिलिटी सेटअप है। तो इस पर क्वांटिटीज कम डालेंगे। क्यों है लो प्रोबेबिलिटी? क्योंकि आप देखो यह दोपहर के आसपास हुआ है। 11:45 तो इस पर ज्यादा क्वांटिटीज ट्रेड करने में मैं इंटरेस्टेड नहीं हूं। बट हां मेरी डायरेक्शन मिस ना हो। मेरी अपॉर्चुनिटी ना मिस हो तो इस पर ट्रेड लिया जा सकता है। बट क्वांटिटीज कम हो। ऑलराइट। पहला एग्जांपल आपने समझ लिया। दूसरे एग्जांपल की तरफ देखते हैं ताकि और चीजें आपको रिफाइन हो जाए। यहां पर आप देखिए कि मार्केट पहले सीधा चल रहा था। क्रॉसओवर मिल गया। क्रॉसओवर मिला इसका मतलब मार्केट बेवकूफ बना गया है। अब यहां पे मुझे क्या ढूंढना है? सेल करना है तो बायर ढूंढने। यह बायर आया। इसके लो पे मैंने सबसे पहले इंटरेस्ट दिखाया कि यह लो टूटता है तो मैं एंट्री ले लूंगा। बट क्या हुआ? लो नहीं टूटा। दोबारा से हरी कैंडल बन गई। तो अब मेरा सेलिंग पॉइंट ऊपर शिफ्ट हो जाएगा। मेरा सेलिंग पॉइंट ऊपर शिफ्ट हो जाएगा। जो भी पहले लो टूटेगा। तो इस वाले कैंडल का जैसे ही लो टूटेगा, यहां पर आपका एंट्री स्ट्रक्चर होगा। ध्यान से देखिए। इसके ऊपर यह अभी नियरेस्ट स्विंग लग रहा है मुझे। इस पे मैं स्टॉप लॉस लगा लूंगा। 1:2 का मैं टारगेट रख लूंगा। क्या यहां पर भी मेरा टारगेट अचीव हुआ है या नहीं हुआ है? सिंपल हो गई है। तीसरा एग्जांपल देख लेते हैं। दोबारा से यहां मार्केट में पहले नीचे ईएमए आया है। खुला है मार्केट में ईएमए नीचे। देखो और क्रॉसओवर हो गया है। देख सकते हैं आप क्रॉसओवर। बिल्कुल सही। अब मुझे क्या करना है? क्रॉसओवर पे ही यहां पे क्रॉसओवर बन रहा है। इस पे ये जो ट्रिगर कैंडल है ये हरा है। पर मुझे चाहिए सेलर। सेलर आ गया ये वाला। ठीक है? यहां पे सेलर के हाई पे अगर तीन कैंडल में से कोई भी हरा कैंडल ब्रेक कर देता तो मैं ले लेता। फर्स्ट, सेकंड, थर्ड। मेरी एंट्री ट्रिगर नहीं हुई मैं नहीं लूंगा। बट अब आप देखो अगर आप चौथे पांचवें कैंडल में ले लेते तो यहां पे से मार्केट ने फिर एक करेक्शन दे दिया है। इसीलिए वो रूल बनाया गया है कि मिनिमम तीन कैंडल तोड़ सकती हैं तो तोड़ दें वरना हमें समय लेना है मार्केट में। कोई बात नहीं मार्केट ने क्रॉसओवर दिया हुआ है। हम लोग सेलर के आने का वेट करेंगे। दोबारा सेलर आया हाई मार्क कर दिया। क्या ब्रेक हुआ नहीं हुआ? दोबारा सेलर आया हाई मार्क कर दिया। ब्रेक हुआ नहीं हुआ। दोबारा सेलर आया हाई मार्क कर दिया। समझ रहे हैं? बुलिश क्रॉसओवर है। मार्केट बुलिश ज़ोन में है। सेलर भी मिल गया है और इस हरी कैंडल ने ब्रेक भी कर दिया है। अगर यहां पर एंट्री बनाई जाएगी उसी के नीचे का स्टॉप लॉस रखा जाएगा तो क्या 1:2 अचीवेबल है या नहीं है? यहां भी अचीव हो गया। अब देखो आप अपने एक्सपीरियंस के हिसाब से थ्री कर लेना, फोर कर लेना। बट 1:2 मिनिमम रखना ही रखना है। इज़ दैट क्लियर? अब एक एग्जांपल और देख लेते हैं। यहां पर आप देखेंगे मार्केट ने कहीं पर भी क्रॉसओवर नहीं दिया है। नहीं दिया है। यहां कहीं दिया है क्रॉसओवर। ठीक है? यहां पे क्या हुआ? क्रॉसओवर में बुलिश पहले बायर चाहिए। तभी तो मैं सेल करूंगा। यहां पे पहला बायर आया। इसके लो पे मैं इंटरेस्टेड हूं। दूसरा बायर आया। इसके लो पे मैं इंटरेस्टेड हूं। तीसरा बायर आया। क्या मैं इसके लो पे इंटरेस्टेड हूं? बिल्कुल भी नहीं। क्या रीजन है? क्योंकि यह लगातार तीन कैंडल बन चुकी हैं। और आप अगर हमारा रूल पढ़ेंगे सेल करना है ग्रीन कैंडल पे लेकिन मैक्स दो कैंडल दो मतलब करेक्शन, तीन मतलब रिवर्सल। तीन तगाड़ा और काम बिगाड़ा इसीलिए बनाया गया था। तो यहां पर क्या करना है? कोई भी अपॉर्चुनिटी नहीं फाइंड आउट करनी है क्योंकि यहां से ट्रेंड रिवर्स हो सकता है और आप देखोगे कि रिवर्स हो गया है ट्रेंड। उसके बाद मार्केट ने ऊपर का क्रॉसओवर दिया। एक दो दूसरा क्रॉसओवर है। यहां पर भी इंटरेस्टेड हूं लेकिन तीन कैंडल बन गई। यानी कि इस दिन मेरा कोई भी ट्रेड नहीं बना। साइडवेज बाजार हो गया। इस दिन मेरे को नो ट्रेडिंग डे बन गया। समझ आ गया एग्जांपल? एक दो एग्जांपल्स और देख लेते हैं। जैसे यहां पर अब देखो यहां पर कहीं पर भी क्रॉसओवर नहीं हुआ है। नहीं हुआ है। नहीं हुआ है। नहीं हुआ। वेट कर रहे हो, वेट कर रहे हो। यह क्रॉसओवर हो गया एक छोटा सा। ठीक है? यहां पर एक क्रॉसओवर हो गया है। इस कैंडल पर मैं इंटरेस्टेड हूं। क्रॉसओवर वाली कैंडल है। इस कैंडल पर मैं इंटरेस्टेड हूं। किसी भी अगली दो कैंडल में से तीन कैंडल में से एक लो ब्रेक होना चाहिए। यहां पर लो ब्रेक भी हुआ है। आप देखो इसके नीचे मार्केट आया है। यहां पर मैंने इस पे एंट्री ली। इसके ऊपर का मैंने स्टॉप लॉस बनाया छोटा सा और इसका डबल मैंने एटलीस्ट टारगेट एक्सपेक्ट करना था। लेकिन क्या हुआ यहां पे? यहां पे मार्केट में मेरा एसएल हिट हो गया। तो ठीक है। यह एसएल मैंने मार्केट को दे दिया। जबरदस्ती नहीं करनी है। अगर एसएल लगते हैं तो दे दीजिए। 50% की भी एक्यूरेसी है तो 1:2 आपको प्रॉफिटेबल कर देगा। बट जो रूल्स हैं एज इट इज़ फॉलो होने चाहिए। वरना दोस्तों लोग क्या करते हैं? रूल सुन के चले जाते हैं। बट मनमर्जी कर देते हैं बाजार में। और बाजार मनमर्जी पे नहीं चलता। कैलकुलेशन पे चलता है। ये जो सारे रूल बनाए गए हैं, यह ट्रायल एंड एरर करके बनाए गए हैं। यहां पर देख लेते हैं। यहां पे क्रॉसओवर मिला। मुझे क्या चाहिए? बुलिश कैंडल चाहिए बेचने के लिए। पहली मिली, दूसरी मिली, तीसरी मिली। तीन कैंडल मतलब तीन तगाड़ा, काम बिगाड़ा, दो मतलब करेक्शन, तीन मतलब रिवर्सल। अब यहां पर मैं बेचूंगा नहीं। बेच भी देता लोग सोचते हैं अरे जा रहा है, जा रहा है, जा रहा है। जाने दो। मार्केट में रिवर्सल आ गया। फंस गए लोग। हमें क्या करना है? पहले क्रॉसओवर पे एंट्री नहीं मिली। मैक्सिमम दो देखने हैं। दूसरा मिल गया। एक एंट्री और फाइंड आउट कर लेते हैं। यहां पे सेलर चाहिए। अब बाय करने में। यहां पे सेलर मिल गया। इसका हाई मार्क कर दिया। पहली कैंडल ने तोड़ा नहीं। दूसरी कैंडल ने तोड़ा नहीं। तीसरी ने तोड़ा। यस। तो कंडीशन फुलफिल हो रही है। मैं क्या करूंगा? यहां पर एक एंट्री बना लेता हूं। अब देखो एक रूल मैं यहां पर और अप्लाई करके दिखाऊंगा। इसके लो पे अगर मैं अपना स्टॉप लॉस रखता हूं। तो देखो मैं ना इंट्राडे कर रहा हूं। इस वाली स्ट्रेटजी पे बड़ा स्टॉप लॉस नहीं रखना है। और स्ट्रेटजीस हैं हमारे पास जिस पर बड़े स्टॉप लॉस पे काम किया जाता है। लेकिन इस पर नहीं रखना है। तो इस पर क्या करेंगे? बड़ा कैंडल है। इस स्टॉप लॉस को आप हाफ कर दो। अब यह रेंज के अंदर आ गया है। तो अब आप यहां से या तो 1:2 या 1:3 जैसा भी आपको लगता है वैसा आप ले सकते हैं। मिनिमम 1:2 लेना ही लेना है। यह ट्रेड भी आपका सक्सेसफुल हो गया। सारे रूल्स अप्लाई करने हैं जो मैंने बताए हैं। एक एग्जांपल और देख लेते हैं। यहां पे कहीं पे आप देखो क्रॉसओवर मिला है। नहीं मिल रहा है। नहीं मिल रहा है। नहीं मिल रहा है। क्रॉसओवर कहां मिल रहा है? बस वो ढूंढना है आपको कि क्रॉसओवर कब आए? मार्केट रिवर्स कब कर रहा है? यह मार्केट ने रिवर्स किया और उसी कैंडल पर हमको एक बुलिश सेंटीमेंट भी मिल गया है। यानी कि बयर भी मिल गया है। तो बायर का लो ब्रेक होते ही क्या एंट्री ली जा सकती है? क्योंकि क्रॉसओवर मिला है और ट्रिगर कैंडल भी सेम मिल गया है। ले सकते हैं। पिछला रूल अप्लाई हो रहा है। क्या करना है? एक लो पर अपनी एंट्री बना देनी है। इसके ऊपर का रख देना है स्टॉप लॉस जो कि ठीक-ठाक रेंज के अंदर आता है। 1:2 या 1:3 जैसी आपको मर्जी है वैसी ले लीजिए। लेकिन मिनिमम 1:2 लेना ही लेना है। आप देख रहे हैं दोस्तों ये जो हमने बैक टेस्ट किया है इसमें सारे रूल्स हमारे अप्लाई हो गए हैं। यहां प्रॉफिट दिखाया है। यहां पे भी ट्रेड चला है। यहां पे स्टॉप लॉस हुआ है और ओवर ट्रेडिंग नहीं करनी है। अगर आपका स्टॉप लॉस लग गया है तो बिल्कुल नहीं करना है। यहां पर हमारा नो ट्रेडिंग डे है। यह भी दिन आपने देख लिया है। इसके बाद यहां पे भी हमारा ऊपर पे टारगेट है। यहां पे भी टारगेट है। यहां पे भी टारगेट है। छोटे-छोटे टारगेट्स और छोटे-छोटे स्टॉप लॉस। यह है बेनिफिट ईएमए स्ट्रेटजी का। अब एक इंपॉर्टेंट चीज़ सुन लीजिए। अब यह तो बेस बन गया है आपका कि स्ट्रेटजी पे करना क्या है? लेकिन एक ईमानदारी से बात सुन लीजिए। इस स्ट्रेटजी का विन रेट जब हम बड़े डाटा पे टेस्ट करते हैं। ये तो अभी 7 आठ दिन का डाटा है। हो सकता है हफ्ता भी अच्छा चल रहा हो तो रिजल्ट्स बेटर मिल रहे हैं। आप इसको एक से 2 साल के डाटा पे खुद से बैक टेस्ट करिए। तो मुझे लगता है 50 से 55% की एक्यूरेसी आप आराम से निकाल सकते हैं। अगर आप सारे रूल्स फॉलो कर रहे हैं। उससे क्या होगा? अगर 10 में से पांच बार आप फेल हो जाते हैं 1:2 के रिस्क रिवॉर्ड के साथ तो भी आपका प्रॉफिटेबल सिस्टम है। लेकिन याद रहे मैंने एक चीज बोली थी कि आपको मैं एक्यूरेसी बढ़ा करके दूंगा। कैसे आप इसकी एक्यूरेसी बढ़ा सकते हैं लगभग 70 से 75% तक लेके जा सकते हैं। जब आपको पहले से पता हो कि मार्केट कल किस दिशा में खेल करने वाला है। उसके लिए आपको एक चीज इसमें ऐड करनी पड़ेगी। ये सारी स्ट्रेटजी के रूल्स अच्छे हैं। लेकिन एक चीज आप इसमें ऐड कर दोगे जो चार चांद लग जाएंगे वो है एफआईआई, डीआईआई डेटा डिकोडिंग। आपको नहीं पता एफआईआई डीआईआई डाटा डिकोडिंग क्या है तो नीचे डिस्क्रिप्शन में मैंने वीडियो डाली है। आप बेसिक से देख सकते हैं कि डाटा होता क्या है। बेसिकली एक ओवरव्यू बता दूं। बड़ा प्लेयर किस दिशा में पोजीशन बना करके बैठा है। अगर आपको यह पहले से पता है तो आप रॉन्ग डायरेक्शन में ट्रेड लेने से बच सकते हैं। अब मान लो बुलिश एंट्री बन रही है। लेकिन मुझे पता है कि यार मार्केट ब्लफ कर सकता है। तो मैं वेट करूंगा एक बयरिश क्रॉसओवर का और बुलिश एंट्री स्किप कर दूंगा। वो कब होगा? जब मैंने पहले से डेटा डिकोडिंग करी हुई है। इसके लिए आप नीचे डिस्क्रिप्शन में जो वीडियो है उसको अच्छे से देख लीजिएगा। आपका बेस क्लियर हो जाएगा। और बहुत सारी वेबसाइट्स है जो डाटा देती है। हम भी लर्नर्स कम्युनिटी में डेटा शेयर करते हैं। लेकिन डेटा डिकोडिंग करना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। तब जाके आप इसकी एक्यूरेसी 50% से 70 से 75% तक लेके जा सकते हैं। अब मुझे आपसे एक रिक्वेस्ट है। मुझे आपसे कुछ भी नहीं चाहिए था इस वीडियो में। यह फ्री ऑफ कॉस्ट मैंने आपके साथ शेयर किया है। लेकिन मुझे एक चीज आपसे जरूर चाहिए कि आप इस स्ट्रेटजी को बस कॉपी पेस्ट मत मारिए। आप इस पर बैक टेस्ट कीजिए, गलतियां निकालिए और उन गलतियों को इंप्रूव करके एक प्रॉफिटेबल ट्रेडिंग सिस्टम अपना भी बनाइए। इस पर अपनी कुछ आपेंस डालिए। इस पर अपनी आप कुछ ऐसी खूबी डालिए जिससे आपको लगे कि ये मेरा सिस्टम है। अभी मेरी साइकोलॉजी के हिसाब से मैं इसमें बहुत सारे चेंजेस कर सकता हूं। लेकिन आप भी इसमें कुछ ऐसे चेंजेस डालिए जिससे लाइव मार्केट में ये आपके अपने सिस्टम की तरह काम करे। और दोस्तों ये वीडियो मैंने बहुत दिल से आपके लिए बनाए। ये स्ट्रेटेजी लाखों रुपए में भी कोई भी सेल कर सकता था बहुत बढ़िया तरीके से। लेकिन बहुत से लोग सिर्फ सीखने आते हैं हमारे पास। हमसे उम्मीदें लगाए बैठे हैं। तो मेरी तरफ से यह आपके लिए एक बहुत बढ़िया प्रेजेंट है। एक चीज मुझे चाहिए आप जहां से बिलोंग करते हैं बस वहां से अपना नाम और कहां से बिलोंग करते हैं और आपको वीडियो कैसा लगा वो आप मेंशन कर देंगे तो मेरे दिल को भी ठंडक मिल जाएगी। बिकॉज़ मैं जो वीडियोस बनाता हूं सिर्फ और सिर्फ आप लोगों की मोटिवेशन, इंस्पिरेशन और आप लोग जो डेडिकेशन से हमें देखते हैं, प्यार करते हैं, सपोर्ट करते हैं, उसके लिए बनाता हूं। तो जरूर अपना नाम कहां से आप बिलोंग करते हैं और वीडियो देखने के बाद आपको कैसा लगा? उम्मीद करता हूं यह वीडियो आपको बहुत पसंद आया होगा। ऐसे और वीडियोज़ लेकर के आऊंगा फ्री Telegram चैनल आप हमारा जॉइ कर लीजिएगा सिर्फ और सिर्फ हमारे डिस्क्रिप्शन बॉक्स से। तब तक के लिए स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए, खुश रहिए और सबसे इंपॉर्टेंट सबका आदर कीजिए। जल्दी मिलते हैं।