How to do Intraday Trading on Groww App? — backtested on Indian market data | FakeTrades
FakeTrades.in
← all strategies

How to do Intraday Trading on Groww App?

Analysed 01 Aug 2026, 03:28 PM IST
⏳ Backtest pending — a data-backed verdict will be attached.

Verdict

Not backtestable — no mechanical strategy to test. Educational explainer on intraday trading mechanics and Go app features; no mechanical buy/sell rules or backtestable entry/exit signals.

We only score videos that teach a rule-based strategy (a defined entry trigger, stop and exit a computer could follow). This one doesn't contain one, so there is nothing to backtest — we show no number rather than a made-up one.

See strategies that scored 4★+ →
Know someone trading this?
Full transcript (1484 words)
दोस्तों, आज हम इस वीडियो में बात करने वाले हैं ग्रो के एक बहुत ही इंपॉर्टेंट फीचर की जिसका नाम है इंट्राडे और इस वीडियो में मैं आपको बताऊंगा कि आप कैसे इंट्राडे का यूज कर सकते हैं। कैसे यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और इसका यूज़ करते-करते आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए अपने रिस्क को कंट्रोल में रखने के लिए। तो दोस्तों आपको पता ही होगा जब भी आप किसी स्टॉक को खरीदने के लिए जाते हैं तो नॉर्मली आपको 100% अमाउंट देना पड़ता है। जैसे ही मैं आपको एक एग्जांपल देता हूं कि मान लीजिए आप एबीसी कंपनी का स्टॉक बाय करने गए जिसका प्राइस ₹100 था और अगर आप एक स्टॉक उसका खरीदना चाहते हैं तो आपको पूरे ₹100 देने पड़ेंगे ताकि आप उसके स्टॉक को खरीद सकें और वो स्टॉक अगले दिन आपके डीममेट अकाउंट में आ जाता है और जिसको जब तक चाहे आप उसको रख सकते हैं। इसको बोला जाता है स्टॉक का डिलीवरी लेना। लेकिन इसके साथ एक और ऐसा फीचर होता है जिसका यूज करके आप स्टॉक्स के अंदर ट्रेडिंग कर सकते हैं जिसका नाम होता है इंट्राडे फीचर। तो आज मैं बात करूंगा इंट्राडे फीचर के बारे में। अब मान लीजिए किसी एक स्टॉक के ऊपर आप ट्रेड करना चाहते हैं। आपको लगता है कि यह स्टॉक आज के दिन में बहुत ऊपर जाएगा जिसकी वजह से आप यहां पे एक हैवी पोजीशन लेना चाहते हैं। अब सेम एग्जांपल स्टॉक ABC जिसका प्राइस ₹100 था। आप उसे ₹100 में पहले एक ही स्टॉक बाय कर सकते थे। और यहां पे इंट्राडे फीचर का यूज करके अगर आप सिर्फ 20% अमाउंट देते हैं यानी कि आप ₹100 के अंदर यहां पे पांच स्टॉक बाय कर सकते हैं स्टॉक एबीसी के। तो आप समझ गए होंगे कि अगर आप किसी स्टॉक के अंदर ट्रेड करना चाहते हैं सिर्फ एक दिन के अंदर यानी कि उस स्टॉक को आप मॉर्निंग में बाय करेंगे शाम को बेच देंगे या उल्टा भी आप कर सकते हैं। मान लीजिए आपको लगता है कि कोई स्टॉक आज नीचे जाने वाला है तो आप उस स्टॉक को शॉर्ट सेल कर सकते हैं और इवनिंग में जाके उसको बाय कर सकते हैं मार्केट बंद होने से पहले और इस ट्रेड को बोला जाता है इंट्राडे ट्रेड्स और इंट्राडे ट्रेड के लिए सबसे जो खास बात होती है आपको यहां पे लेवरेज मिलता है। यानी कि डिलीवरी में जब भी आप किसी स्टॉक को बाय करते हैं तो आपको पूरा अमाउंट देना पड़ता है। बल्कि इंट्राडे के अंदर आपको मिनिमम मार्जिन जो कि 20% होता है वह देके आप अपनी पोजीशन ले सकते हैं। तो अगर मैं आपको आसान भाषा में समझाने का ट्राई करूं तो आप ₹100 के अंदर ₹500 के स्टॉक्स को खरीद सकते हैं या उनको शॉर्ट कर सकते हैं और दिन में आप उनको बायबैक भी कर सकते हैं। तो यह होता है इंट्राडे फीचर। लेकिन दोस्तों इंट्राडे फ्यूचर के अंदर कुछ चीजों के बारे में ध्यान रखना बहुत इंपॉर्टेंट हो जाता है। जैसे कि अगर आप ₹100 में एक स्टॉक खरीदते और अगर वो स्टॉक 20% ऊपर जाता या नीचे जाता तो आपको 20% का ही लॉस होता। अब मान लीजिए कि आप इंट्राडे फ्यूचर के अंदर वही ₹100 यूज़ करके 500 का स्टॉक्स खरीद लेते हैं और अगर वह स्टॉक 20% ऊपर जाता है यानी कि आपका ₹100 का बेनिफिट होगा। तो टोटल ₹100 के इन्वेस्टमेंट पे आपको 100% का प्रॉफिट होगा। लेकिन यहां पर रिस्क भी उतना ही है क्योंकि अगर वो स्टॉक 20% नीचे जाता है तो आपका लॉस भी ₹100 का होगा। तो आप एक बहुत इंपॉर्टेंट चीज समझ गए होंगे कि लेवरेज लेने के कुछ फायदे होते हैं, कुछ नुकसान होते हैं। तो फायदे ये होते हैं कि जहां पे आपकी कन्विक्शन सही निकलती है वहां पे आप फाइव टाइम्स ज्यादा रिटर्न बनाते हैं। लेकिन अगर आप कहीं पे गलत होते हैं तो वहां पे आप लॉस भी ज्यादा बना सकते हैं। तो मैं यहां पे व्यूवर्स आपको यही सजेस्ट करना चाहूंगा कि जब भी आप इंट्राडे फीचर का यूज़ करें अपने रिस्क एपेटाइट को जरूर समझ लें। चलिए दोस्तों, अब मैं बात करता हूं कि आप Go ऐप के ऊपर इंट्राडे फीचर का कैसे यूज कर सकते हैं। तो सबसे पहले जैसे कि आप मेरी स्क्रीन पर देख सकते हैं, मैंने यहां पे सबसे पहले HDFC Bank का प्रोडक्ट पेज खोला और यहां पे जाके मैंने बाय पे क्लिक किया और बाय पे क्लिक करने के बाद मेरा एक ऑर्डर कार्ड खुल जाता है और ऑर्डर्ड कार्ड के ऊपर आपको ऊपर यहां पे तीन पिल्स देखने को मिल रही होंगी। सबसे पहली डिलीवरी, सेकंड इंट्राडे, थर्ड एमटीएफ। तो डिलीवरी जैसे कि अगर आप पूरे पैसे देकर स्टॉक्स को खरीदना चाहते हैं ताकि स्टॉक आपके डीमेट अकाउंट के अंदर आ जाए तो यहां पर आप ऑर्डर डिलीवरी में प्लेस करेंगे। लेकिन क्योंकि हम बात कर रहे हैं इंट्राडे की तो अगर आप यहां पे 5x लेवरेज लेके उस स्टॉक के अंदर ट्रेड करना चाहते हैं तो आप इंट्राडे के ऊपर क्लिक करेंगे तो आपका जो मार्जिन रिक्वायरमेंट है वो ऑटोमेटिकली 1/5 हो जाएगा। यानी कि सिस्टम आपसे सिर्फ 20% मार्जिन ही मांगेगा उस पे ट्रेड लेने के लिए। तो जैसे कि आप पहले एक क्वांटिटी ले सकते थे। अब वो वहां पर आप फाइव क्वांटिटी तक बाय या सेल कर सकते हैं। तो यहां पर यूज़ करके जैसे आपने क्लिक किया बाय या सेल के ऊपर तो आपका सेम स्टॉक का पोजीशन आपकी पोजीशन टैब के अंदर बन जाएगा। तो जैसे कि आप यहां पे G ऐप के ऊपर देख सकते हैं। यहां पे एक इंट्राडे पोजीशंस नाम का टैब आता है जिसके ऊपर जाके आप देखेंगे तो जो भी स्टॉक्स को आपने शॉर्ट सेल या बाय किया है इंट्राडे के अंदर वो आपको यह पोजीशंस में देखने को मिलेगा। अब यहां पे एक चीज का बहुत खास ध्यान दें कि अगर आप अपनी पोजीशन को 320 से पहले स्क्व ऑफ नहीं करते तो हमारा सिस्टम ऑटोमेटिकली आपकी पोजीशन को 320 तक स्क्वेयर ऑफ कर देगा। तो यह स्क्वेयर ऑफ आपके लिए अपने ट्रेड को प्लान करना बहुत जरूरी होता है कि आप अपने ट्रेड को 320 से पहले ही स्केयर ऑफ कर दें। क्योंकि दोस्तों यहां पे एक ऑटो स्क्वेयर ऑफ चार्जेस भी होते हैं जो एप्लीकेबल होते हैं अगर आप अपनी पोजीशन को स्क्वेयर ऑफ नहीं करते हैं तो। तो यहां से आपको समझ में आ गया होगा कि कैसे आपको इंट्राडे पोजीशन लेना है और वह आपको पोजीशन कहां पर दिखेगा और उसको कैसे स्क्वेयर ऑफ भी करना है। तो दोस्तों चलिए अब मैं बात करता हूं बहुत ही इंपॉर्टेंट फैक्टर की कि ग्रो यहां पे आपको क्या-क्या फीचर्स देता है। अगर मैं ग्रो के इंट्राडे फीचर की बात करता हूं तो आपको इंट्राडे करने की फैसिलिटी 1500 से ज्यादा स्टॉक्स के ऊपर मिलती है। यानी कि आप वहां पे 5x का लेवरेज लेके ट्रेडिंग कर सकते हैं। जो कि एक बहुत बड़ी लिस्ट है। दोस्तों, कुछ स्टॉक ऐसे भी होते हैं जिनके ऊपर इंट्राडे को इनेबल नहीं किया जाता। यह नॉर्मली रिस्क को कंट्रोल में करने के लिए किया जाता है क्योंकि बहुत स्टॉक्स बहुत सारे रिस्की होते हैं। उनमें बहुत ज्यादा वाइल्ड मूवमेंट होता है। जिसको कंट्रोल करने के लिए वहां पर इंट्राडे को बंद कर दिया जाता है। लेकिन ग्रो के ऊपर आपको मिलता है 1500 से भी ज्यादा स्टॉक्स के ऊपर 5x लेवरेज के साथ आप ट्रेडिंग कर सकते हैं। तो दोस्तों, इसके अलावा हम go पे आपको एक और बहुत इंपॉर्टेंट फीचर देते हैं। जब भी आपको इंट्राडे करना होता है, आपको यह नहीं समझ में आता कि किस स्टॉक के ऊपर करना है। तो अगर आप ग्रो के एक्सप्लोर के ऊपर जाओगे वहां पर जाके आपको एक इंट्राडे स्क्रीनर भी देखने को मिलता है। जहां पर आप अलग-अलग फैक्टर्स डाल के किन्हीं स्टॉक्स को स्क्रीन कर सकते हैं। यानी कि अपनी अपॉर्चुनिटीज को आइडेंटिफाई कर सकते हैं। कहां पे वॉल्यूम ज्यादा आ रहा है, कहां पे स्टॉक्स में मूवमेंट ज्यादा आ रही है। इन सब फिल्टर्स को यूज़ करके आप स्टॉक्स को स्क्रीन कर सकते हैं और उन स्टॉक्स के ऊपर आप ट्रेड भी कर सकते हैं 5x लेवरेज के साथ। तो दोस्तों, यह थी पूरी बात इंट्राडे के बारे में जहां पे मैंने आपको समझाने का ट्राई किया कि इंट्राडे क्या होता है? कैसे काम करता है और Go ऐप के ऊपर आप इंट्राडे कैसे कर सकते हैं। जहां पे स्टेप बाय स्टेप हमने आपको पूरी प्रोसेस समझाने का ट्राई किया। इसके अलावा दोस्तों मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि यह प्रोडक्ट थोड़ा रिस्की होता है। आपको अपना रिस्क एपेटाइट समझना चाहिए यहां पे ट्रेड लेने के लिए। उम्मीद करता हूं कि आपको यह वीडियो अच्छी लगी होगी। हैप्पी इन्वेस्टिंग। इन्वेस्टमेंट इन सिक्योरिटी मार्केट आर सब्जेक्ट टू मार्केट रिस्क रीड ऑल द रिलेटेड डॉक्यूमेंट्स केयरफुली बिफोर इन्वेस्टिंग प्लीज रीड द रिस्क एक्सक्लूज़ डॉक्यूमेंट्स केयरफुलीफुली बिफोर इन्वेस्टिंग इन इक्विटी शेयर्स डेरिवेटिव्स म्यूचल फंड एंड अदर इंस्ट्रूमेंट्स ट्रेड ऑन द स्टॉक एक्सचेंजेस

💬 Trader reviews (traded this? tell others what really happened)

No reviews yet — be the first. Real experiences help other traders more than any backtest.

User opinions, not investment advice. Reviews are moderated before publishing.